• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP Election: चौथे चरण के मतदान में इन दिग्गजों की दांव पर लगी प्रतिष्ठा

Writer D by Writer D
22/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
up election

up election

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रहे 2022 विधानसभा चुनाव (UP Election) के तीन चरण संपन्न हो चुके हैं और चौथे चरण के चुनाव (Fourth Phase of Voting) के लिए 23 फरवरी को मतदान होने जा रहा है। चौथे चरण में सूबे की राजधानी लखनऊ और रायबरेली जिले सहित कुल 9 जिलों की 59 सीटों पर 624 उम्मीदवार मैदान में हैं। योगी सरकार के आधा दर्जन से ज्यादा मंत्रियों सहित कई बीजेपी नेताओं की साख दांव पर लगी है तो सपा, बसपा और कांग्रेस के हाईप्रोफाइल नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।

लखनऊ की दो सीटों पर योगी के मंत्री

लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट को बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है। 1991 से लेकर 2017 तक बीजेपी जीत दर्ज करती आ रही है। बीजेपी से आशुतोष टंडन एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं तो सपा ने अनुराग भदौरिया को उतारा है। कांग्रेस ने छात्र नेता रहे मनोज तिवारी और बीएसपी ने आशीष सिन्हा ताल ठोक रहे हैं। ऐसे ही लखनऊ कैंट सीट पर बीजेपी से बृजेश पाठक को उतारा है, जो योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री है जबकि सपा ने राजू गांधी को प्रत्याशी बना रखा है। बसपा ने ब्राह्मण व्यवसायी अनिल पांडेय हैं तो कांग्रेस से सिख समुदाय के दिलप्रीत सिंह विर्क को मैदान में है।

सरोजनी नगर सीट पर सभी की नजर

लखनऊ की हाई प्रोफाइल सीट सरोजनी नगर पर सभी की निगाहें है। बीजेपी ने इस सीट पर  मौजूदा विधायक स्वाति सिंह का टिकट काटकर ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर रहे राजेश्वर सिंह को उतारा है, जिनके सामने सपा ने पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। कांग्रेस से रुद्र दमन सिंह उर्फ बबलू सिंह को तो बसपा ने जलीस खान को उतारा है। मुस्लिम और दलित वोट बैंक के सहारे जीत के लिए बसपा मैदान में तो सपा ने यादव-ब्राह्मण-मुस्लिम समीकरण के सहारे है। बीजेपी इस सीट पर ठाकुर और शहरी वोटों के सहारे जीत की उम्मीद लगाए है। राजेश्वर सिंह और अभिषेक मिश्रा के चलते ब्राह्मण बनाम ठाकुर के बीच सियासी वर्चस्व की जंग हो रही।

चौथे चरण में चार मंत्रियों की साख दांव पर, कई चर्चित चेहरों पर भी लगीं निगाहें 

रायबरेली सीट पर अदिति सिंह के लिए चुनौती

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली जिले की पांच सीटों पर चौथे चरण में मतदान है। रायबरेली की सदर विधानसभा सीट पर बीजेपी की प्रत्याशी अदिति सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। जिनके पिताजी कांग्रेस से 1993 से 2017 तक लगातार विधायक रहे और 2017 में में अदिति ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता। लेकिन इस बार अदिति सिंह बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। अदिति सिंह के सामने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आरपी यादव हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर मनीष सिंह चौहान को को उतारा है तो बसपा से मोहम्मद अशरफ चुनाव लड़ रहें।

चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, रत्ना पांडे ने थामा बीजेपी का दामन

ऊंचाहार सीट पर मनोज बनाम अमरपाल

ऊंचाहार विधानसभा सीट रायबरेली जिले की सबसे हॉट सीट बन चुकी है। सपा से विधायक मनोज पांडेय हैट्रिक लगाने के लिए उतरे हैं तो बीजेपी ने अमरपाल मौर्य को उतारा है। अमरपाल मौर्य बीजेपी प्रदेश महामंत्री हैं। जिनके लिए अमित शाह और राजनाथ सिंह प्रचार करने आ चुके हैं। वहीं, बीजेपी के बागी नेता अतुल सिंह को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है तो बसपा से अंजली मौर्य चुनाव लड़ रही हैं। यह सीट सपा के लिए प्रतिष्ठा बनी हुई है तो बीजेपी ने कमल खिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

लव कुश की नगरी पर है सभी की नजर

हरदोई में नितिन अग्रवाल की साख दांव पर

हरदोई सदर विधानसभा सीट से बीजेपी ने नितिन अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। उनका सीधा मुकाबला सपा के अनिल वर्मा से है। नितिन अग्रवाल पूर्व सांसद व मंत्री रहे नरेश अग्रवाल के बेटे हैं। नितिन अग्रवाल तीन बार से विधायक बन रहे हैं और अब चौथी बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। हरदोई सदर सीट पर बसपा से शोभित पाठक उर्फ सनी और कांग्रेस से आशीष कुमार सिंह चुनाव मैदान में है। ऐसे में देखना है कि नितिन अग्रवाल अपनी जीत का सिलसिला जारी रख पाते हैं कि नहीं।

संडीला सीट पर बसपा के पूर्व मंत्री

हरदोई की संडीला विधानसभा सीट पर बसपा के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान की साख दांव पर लगी है। मन्नान एक बार फिर से संडीला सीट से चुनावी मैदान में हैं, जिनके खिलाफ सपा की सहयोगी भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के प्रदेश अध्यश्र सुनील अर्कवंशी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, बीजेपी से अलका सिंह चुनाव मैदान में है। संडीला सीट पर बसपा और सुभासपा दोनों की दलों की प्रतिष्ठा यहा दांव पर लगी है तो बीजेपी भी अपना किला बचाए रखने की कवायद में है।

हुसैनगंज सीट पर योगी के मंत्री

फतेहपुर जिले में हुसैनगंज सीट पर सभी की निगाहें लगी है, यहां से योगी सरकार के राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह मैदान में हैं। इस सीट से सपा ने पूर्व मंत्री मुन्ना लाल मौर्य की पत्नी उषा मौर्या को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस से शिवाकांत तिवारी तो बसपा से फरीद अहमद चुनाव लड़े रहे हैं। यह सीट यादव, मुस्लिम बहुल मानी जाती है, लेकिन बसपा के मुस्लिम कैंडिडेट के उतरने से सपा के लिए चुनौती बढ़ गई है। फतेहपुर जिले की आयहशाह सीट पर सपा के दिग्गज नेता विशंभर प्रसाद निषाद चुनाव लड़ रहे हैं, जो कई बार सांसद रह चुके हैं और मौजूदा समय में राज्यसभा सदस्य हैं।

बिंदकी सीट पर अनुप्रिया पटेल के दिग्गज नेता

फतेहपुर की बिंदकी विधानसभा सीट पर एनडीए गठबंधन अपना दल (एस) से चुनाव लड़ रहे प्रदेश सरकार के कारागार राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी की किस्मत दांव पर लगी हुई है।  इससे पहले जय कुमार जैसी फतेहपुर की जहानाबाद विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे और इन्हें योगी सरकार में मंत्री बनाया गया था। लेकिन इस बार इनकी सीट बदल दी गई और इस चुनाव में जयकुमार जय की बिन्दकी सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट से समाजवादी पार्टी ने रामेश्वर गुप्ता दयालु को अपना प्रत्याशी बनाया है। बिंदकी में बसपा ने सुशील दोषी को अपना उम्मीदवार बनाया है वही कांग्रेस में अभिमन्यु सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

53 दिन तक नहीं बजेगी शहनाई, जानिए कब शुरू होंगे विवाह संस्कार

Next Post

फिल्म शाकुंतलम का पोस्टर हुआ जारी, खूबसूरत अंदाज में नजर आईं सामंथा

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
सामंथा प्रभु

फिल्म शाकुंतलम का पोस्टर हुआ जारी, खूबसूरत अंदाज में नजर आईं सामंथा

यह भी पढ़ें

smuggler arrested

50 लाख की मैथाडोन सिंथेटिक्स ड्रग्स के साथ दो लोगों को STF ने दबोचा

17/03/2021

‘LSG’ की हार पर गंभीर ने खिलाड़ियों के कसे पेंच

11/05/2022
चीन में कोरोना

चीन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2748 हुई, 2582 लोग रोगमुक्त

22/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version