• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी चुनाव: BJP ने दिग्गजों को बनाया क्षेत्र प्रभारी, बूथ अध्यक्षों पर करेंगे निगरानी

Writer D by Writer D
18/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर आज दिल्ली में 11 अशोका रोड पर भाजपा की बड़ी बैठक हुई। बूथ अध्यक्षों की बैठक में भाजपा के दिग्गज चेहरों को क्षेत्रवार प्रभारी बनाने पर फैसला हुआ। गृहमंत्री अमित शाह को बृज क्षेत्र और पश्चिम का प्रभारी बनाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अवध और काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। क्षेत्र प्रभारी बूथ अध्यक्षों की निगरानी करेंगे।

दिल्ली में तकरीबन 3 घंटे तक चलने वाले भाजपा के मंथन में चुनावी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। भाजपा में ऐसा पहली बार हुआ है कि दिग्गज चेहरों को क्षेत्रवार प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि इसमें यूपी चुनाव रणनीति और कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रमों को लेकर बातचीत हुई। बैठक में भाजपा का पूरा फोकस बूथ जीता तो चुनाव जीता के फार्मूले पर रहा।

बूथ अध्यक्षों की बैठक में विजय संकल्प यात्राओं के रूट तय हुए हैं। उसके प्रभारी बना दिए गए हैं। जल्द ही, तारीख भी तय कर दी जाएगी। बैठक में चुनाव प्रभारी धर्मेद्र प्रधान, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल और यूपी भाजपा प्रभारी राधा मोहन सिंह शामिल हुए थे।

वित्तीय धोखाधड़ी व साइबर क्राइम को रोकने के लिए जागरुकता जरुरी : मुख्य सचिव

मिशन उत्तर प्रदेश 2022 के लिए भाजपा पूरी तैयारी में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने राज्‍य के दौरे शुरू कर दिए हैं। भाजपा का खास जोर इस बार पूर्वांचल पर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी यूपी यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को 300 प्लस का मंत्र दिया है। अगले आम चुनाव का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में जीत ‘2024 के लिए द्वार खोलेगी।’

Tags: Lucknow Newspolitical newsUP Assembly Election 2022up electionUP Politics
Previous Post

पत्नी की हत्या कर बेटी के साथ किया था 3 बार रेप, कोर्ट ने हैवान को दी खौफनाक सजा

Next Post

मुख्यमंत्री योगी ने कार्तिक पूर्णिमा और गुरूनानक जयंती की दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami inaugurated the “Jan Van Mahotsav”
राजनीति

प्रकृति संरक्षण हमारे संस्कारों में है निहित: मुख्यमंत्री

06/11/2025
CM Dhami inaugurated the 'Purv Sainik Sammelan'
राजनीति

सैनिक कभी ‘पूर्व’ नहीं होता, वह सदैव सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री

06/11/2025
Sex racket
Main Slider

मदीना में बड़ा खुलासा! पवित्र शहर में जिस्मफरोशी रैकेट का भंडाफोड़

06/11/2025
60.18 percent polling in Bihar till 5 pm
Main Slider

Bihar Election Voting: बिहार में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, शाम 5 बजे तक 60.18 फीसदी मतदान

06/11/2025
Vijay Sinha
Main Slider

इनकी छाती पर चलेगा बुलडोजर… काफिले पर चप्पलें फेंकने पर भड़के डिप्टी सीएम

06/11/2025
Next Post
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने कार्तिक पूर्णिमा और गुरूनानक जयंती की दी बधाई

यह भी पढ़ें

Smartphones

इन स्मार्टफोन में मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स, कीमत 7 हजार से भी कम

06/10/2023
CM Yogi

‘अरे रे रे, तुम्हें माई की याद आ रही है ना!, सीएम योगी ने पुंगनूर नस्ल के गोवंश जोड़ी का किया दुलार

20/09/2024
नमक घोटाला

नमक घोटाले की रकम से आरोपी सुनील गुर्जर ने खरीदा था आठ करोड़ का फ्लैट

09/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version