• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जुए में हार-जीत के विवाद में युवक की ईंट से कूंचकर निर्मम हत्या, एकगिरफ्तार

Writer D by Writer D
24/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
attacked

attacked

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। इंदिरानगर इलाके में सोमवार देर रात जुए में हार जीत को लेकर हुए विवाद में युवक की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। स्थानीय इलाके के चांदन गांव के पास शव मिलने के बाद पुलिस ने मृतक युवक के पिता की तहरीर पर एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले में एक संदिग्ध की गिरफ्तारी की गई है।

प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे स्थानीय थाना इलाके के चांदन गांव के पास एक अज्ञात युवक के शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया गया। इस दौरान युवक की शिनाख्त जहांगीर (21) निवासी झोपड़पट्टी इंदिरा नगर के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि युवक की ईंट से की वार किए गए हैं। आसाम होरूखेत्री बरपेटा निवासी मृतक युवक के पिता जमालुद्दीन ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार देर शाम घर से जुआ खेलने गया था। इसके बाद देर रात रफीकउद्दीन नाम के व्यक्ति ने फोन कर बताया कि जहांगीर जुआ में पैसा हार गया है। ऐसे में वह मोबाइल गिरवी रख रहा है। मृतक युवक के पिता का कहना है कि उन्होंने ऐतराज जताया था। हालांकि देर रात घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। लेकिन, कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका था।

सरकारी पिस्टल लूट का खुलासा करने वाली एसटीएफ टीम को एक लाख का इनाम

सुबह करीब 6:00 बजे इंदिरानगर इलाके के चांदन गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़े होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने युवक की शिनाख्त की। साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर एक नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

रोजाना सजतीं है जुए की फड़ें

स्थानीय जानकारों का कहना है कि पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर लगातार कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सतर्कता बरतने के निर्देश दे रहे हैं। बावजूद इसके सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों और शराबियों के खिलाफ नकेल नहीं कसी जा सकी है। सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध की गिरफ्तारी की है। साथ ही मामले के खुलासे के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

हारने पर फोन रख दिया था गिरवी

रफीकुद्दीन और उसके साथियों के साथ जुआं खेल रहा था। मंगलवार को जहांगीर के फोन पर पिता ने कॉल किया तो फोन रफीकुद्दीन ने उठाया। उसने बताया कि जहांगीर जुआं में हार गया था और उसने हार के बदले अपना फोन गिरवी रख दिया था।

25 हजार के इनामी बदमाश को STF ने अंबेडकरनगर से किया गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई गला दबाने की भी पुष्टि

जुआं खेलने के दौरान हार जीत को लेकर दोनों का झगड़ा हुआ। इसके बाद रफीकुद्दीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर ईंट पत्थर से ताबड़तोड़ बेटे के सिर और चेहरे पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव छुपाने के लिए झाडिय़ों के बीच गड्ढे में फेंक दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों ही पक्ष असोम के रहने वाले हैं। यहां लंबे समय से रह रहे थे। रफीकुद्दीन को भी हिरासत में ले लिया है। रफीकुद्दीन से हत्या के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहांगीर की गला दबाने के बाद ईट पत्थर से कुचलकर हत्या करने की बात सामने आई हैैं।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

बिना ड्रग लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाने पर संचालक को 10 वर्ष की कैद

Next Post

पंचायत चुनाव से पहले 125 और सीओ के किये गए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

खाटू श्याम जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा; मौत

30/10/2026
Next Post
Transfer

पंचायत चुनाव से पहले 125 और सीओ के किये गए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें

कोरोना को जुगाड़ से नहीं, उचित व्यवस्था से नियंत्रित किया जा सकता है : मायावती

20/07/2020
Mohanlal

दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित हुए एक्टर मोहनलाल, मिला स्टैंडिंग ओवेशन

23/09/2025
NCC

NCC ग्रुप हैडक्वाटर ने ‘भारत का स्वतंत्रता संग्राम’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया

06/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version