• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बारिश से खराब हुई गेहूं की फसल खरीदेगी यूपी सरकार, CM योगी ने दिए ये निर्देश

Writer D by Writer D
02/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Wheat

Wheat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। देशभर के कई राज्यों में इन दिनों गेहूं (Wheat) खरीद की प्रकिया चल रही है। हालांकि, उससे पहले बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश में किसानों से गेहूं (Wheat) खरीदने के लिए सरकार ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में गेहूं खरीद के मानकों को शिथिल करने का फैसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बारिश से खराब हुए गेहूं (Wheat) क्रय में किसानों को हो रहे भुगतान में कोई कटौती नहीं की जाए। किसानों के खाते में समय से राशि का भुगतान किया जाएगा। खरीद के दौरान होने वाले नुकसान का प्रतिपूर्ति उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए जाने का फैसला किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीद के लिए विशेष इंतजाम करने का फैसला किया है। ग्राम पंचायतों के सहयोग से गेहूं की खरीद की जाएगी। इसके अलावा गेहूं क्रय केंद्रों की संख्या भी राज्य में बढ़ाई जाएगी।

अतीक के गण में योगी की दहाड़, बोले- ये धरती अन्याय और अत्याचार बर्दाश्त नहीं करती

बता दें कि इस बार बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल पर काफी बुरा असर पड़ा है। बड़े स्तर पर उपज प्रभावित हुई है। गेहूं की खेती के मामले में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्यों में से एक है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य में 18 प्रतिशत तक   टूटन व सिकुड़न वाले गेहूं को खरीदने का फैसला किया था। पहले सरकार अ 6 फीसदी से ज्यादा टूटे-फूटे और सिकुड़े दानों को नहीं खरीदती है।

प्रदेश में गेहूं 2125 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिक रहा है। सरकार के आदेश के मुताबिक 6 प्रतिशत तक दानों के टूटे व सिकुड़े होने पर कोई कटौती नहीं होगी। 6-8 प्रतिशत तक टूटे व सिकुड़े होने पर 5।31 रुपये प्रति क्विंटल ।  8-10 प्रतिशत तक टूटे व सिकुड़े होने पर 10।62 रुपये प्रति क्विंटल, 10-12 प्रतिशत पर 15।93 रुपये, 12-14 प्रतिशत पर 21।25 रुपये प्रति क्विंटल, 14-16 प्रतिशत पर 26।56 रुपये प्रति क्विंटल और 16-18 प्रतिशत तक दाने टूटे व सिकुड़े होने पर 31।87 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदने का फैसला लिया गया था। इसके अलावा गेहूं के दानों की चमक अगर 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक कम है तो दाम में प्रति क्विंटल 5।31 रुपये की दर से कटौती करने का फैसला लिया गया था। वहीं, 10 प्रतिशत तक कम चमक वाले गेहूं की कीमतों में कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया था।

Tags: farmersLucknow Newsup newswheatYogi News
Previous Post

शरद पवार का बड़ा एलान, छोड़ेंगे NCP का अध्यक्ष पद

Next Post

सपा उम्मीदवार के सियासी गीत पर भारी पड़ रही ‘जय श्रीराम’ की गूंज!

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Next Post
Haryana civic polls

सपा उम्मीदवार के सियासी गीत पर भारी पड़ रही 'जय श्रीराम' की गूंज!

यह भी पढ़ें

poisonous well water

कुएं से निकले यमराज! चार की ले ली जान, 25 से अधिक लोग पहुँच गए अस्पताल

06/08/2024
Bundelkhand

विकास के ‘एक्सप्रेसवे’ पर बुंदेलखंड

24/03/2023
CM Vishnu Dev

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री

09/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version