• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली और हैदराबाद के बाद बेंगलुरू देखेगा उत्तर प्रदेश की कारोबारी शक्ति की झलक

Writer D by Writer D
17/07/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/बेंगलुरू। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और कारोबारी क्षमताओं की झलक अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में देखने को मिलेगी। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 (UP International Trade Show) से पूर्व देश के प्रमुख औद्योगिक नगरों में आयोजित किए जा रहे रोड शोज की श्रृंखला में यह तीसरा मेगा रोड शो है, जो 18 जुलाई, शुक्रवार को कर्नाटक स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इससे पहले नई दिल्ली और हैदराबाद में आयोजित रोड शोज ने निवेशकों, विदेशी प्रतिनिधियों और स्टार्टअप्स के बीच उत्तर प्रदेश के प्रति जबरदस्त उत्साह और विश्वास पैदा किया है। अब बेंगलुरू में होने जा रहा यह आयोजन दक्षिण भारत के टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हब में उत्तर प्रदेश के कारोबारी विजन और नीतिगत स्पष्टता को पेश करने का एक बड़ा मंच बनेगा।

योगी सरकार का मिशन, यूपी को बनाएंगे ग्लोबल ट्रेड और इनोवेशन का केंद्र

इस रोड शो (UP International Trade Show) के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार का उद्देश्य अपने निर्यात विजन 2025 को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एमएसएमई, खादी व ग्रामोद्योग, हैंडलूम व टेक्सटाइल मंत्री राकेश सचान नेतृत्व करेंगे और ‘टीम योगी’ के प्रतिनिधि राज्य की कारोबारी क्षमताओं, अधोसंरचना, नीति सहयोग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस जैसे क्षेत्रों में हो रहे ऐतिहासिक परिवर्तनों की जानकारी साझा करेंगे।

इस आयोजन में विदेशी राजनयिक, दूतावास अधिकारी, अंतरराष्ट्रीय खरीदार, उद्योग संगठन, निवेशक, तकनीकी स्टार्टअप्स और MSMEs बड़ी संख्या में भाग लेंगे। खास बात यह है कि बेंगलुरू के हाई-टेक वातावरण में उत्तर प्रदेश की इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, टेक्सटाइल, एग्रो-बेस्ड इंडस्ट्रीज, फूड प्रोसेसिंग और ओडीओपी जैसी प्रमुख योजनाओं की शक्ति को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।

लोकल को ग्लोबल से जोड़ने की रणनीति

यह रोड शो (UP International Trade Show) उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है। ओडीओपी के जरिए हर जिले की विशिष्ट पहचान को बाजार में नया विस्तार मिल रहा है और इस प्रकार यूपी एक “मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड” मॉडल को साकार कर रहा है।

बेंगलुरू रोड शो के बाद इस श्रृंखला के अगले आयोजन मुंबई (25 जुलाई) और अहमदाबाद (30 जुलाई) में होंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य 25 से 29 सितंबर 2025 के बीच ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 (UP International Trade Show) के लिए उद्योग जगत, विदेशी प्रतिनिधियों और व्यापारिक समुदाय को आमंत्रित करना और भागीदारी सुनिश्चित कराना है।

Tags: UP International Trade Show
Previous Post

मुख्यमंत्री के निर्देश पर भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों पर की जा रही कार्यवाही

Next Post

संगम नगरी में डरा रही है मां गंगा, काशी के सभी 84 घाट पूरी तरह से जलमग्न

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
Ganga

संगम नगरी में डरा रही है मां गंगा, काशी के सभी 84 घाट पूरी तरह से जलमग्न

यह भी पढ़ें

Road Accident

भीषण सड़क हादसे में दो की मौत

12/04/2024
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री ने किया शिव महापुराण कथा का श्रवण, प्रदीप मिश्रा ने बेटियों की शिक्षा और सामाजिक चेतना पर दिया जोर

04/05/2025
IPL 2020

IPL 2020 : रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीता, पंजाब की पहले गेंदबाजी

15/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version