• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डाटा सेंटर का हब बन रहा है उत्तर प्रदेश: योगी

Writer D by Writer D
12/12/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को कहा कि आज उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर (Data Center) का हब बन रहा है।

उन्होंने कहा कि फरवरी 2023 में आयोजित हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश को 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसमें कई प्रस्ताव सेमीकंडक्टर बनाने की इकाई और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के विकास से संबंधित हैं। हमारे युवा इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। पिछले साढ़े नौ वर्षों में भारत ने अपनी युवा ऊर्जा के लिए संभावनाओं के द्वारा खोले हैं। इसी का नतीजा है कि हर क्षेत्र में देश की तस्वीर बदली है।

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि भारत आज दुनिया के अंदर एक बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर की बनाने का संकल्प देशवासियों के सामने रखा है। उत्तर प्रदेश भी उस लक्ष्य के साथ 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की दिशा में अग्रसर है। सीएम योगी ने कहा कि आज तकनीक के माध्यम से भ्रष्टाचार पर प्रहार किया जा रहा है।

श्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि तकनीक और डिजिटाइजेशन से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग के लक्ष्य को प्राप्त करने में बहुत आसानी हुई है। उन्होंने कहा कि धर्म का मतलब केवल उपासना विधि से नहीं है। भारतीय मनीषा ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरुक रहने को धर्म माना है। तैत्तिरीय उपनिषद में इस बात का उल्लेख है,‘सत्यं वद धर्मं चर’ यानी सत्य बोलो, धर्म का आचरण करो।

उन्होने (CM Yogi) कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके डिजिटल हॉस्पिटल की दिशा में हम कदम बढ़ा सकते हैं। इससे ग्रामीण और रिमोट एरिया में रहने वाले लोगों के जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं।

‘माेदीजी की गारंटी वैन’ सुरक्षा,समृद्धि और खुशहाली की वाहक: योगी

समारोह में 315 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं। बीटेक इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम के 2018 सत्र के 65 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। साथ ही वर्ष 2019 बैच के बीटेक इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर साइंस पाठ्यक्रम के कुल 147 स्टूडेंट्स को डिग्री दी गई। इसके अलावा 2020 बैच के कंप्यूटर साइंस पाठ्यक्रम के 23 स्टूडेंट्स को डिग्री प्रदान की गई। साथ ही एमटेक कंप्यूटर साइंस 2021 बैच के 27, एमबीए डिजिटल बिजनेस 2020 बैच के 22 और 2021 बैच के 20 स्टूडेंट्स को डिग्री दी गई। वहीं पीजी डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग में वर्ष 2020 और 2021 के दो स्टूडेंट्स को डिग्री प्रदान की गई। पीजी डिप्लोमा इन डाटा साइंस के सत्र 2020 व 2021 के तीन स्टूडेंट्स और पीजी डिप्लोमा इन बिजनेस स्टडी के सत्र 2020 और 2021 के छह स्टूडेंट्स को डिग्री दी गई।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

एसी बसों के किराये में 10 फीसदी की कमी

Next Post

विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान को मिशन मोड में लें: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post
CM Dhami

विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान को मिशन मोड में लें: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Burnt Alive

किशोरी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

07/02/2021
AK Sharma

कूड़ा स्थलों एवं गंदे स्थानों का किया जाएगा सुंदरीकरण: एके शर्मा

06/12/2022
Education

यूपी के एजुकेशन सिस्टम को देश में नंबर वन बनाने का लक्ष्य

04/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version