• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेमीकंडक्टर का ‘सुपर हब’ बन रहा यूपी, जेवर में जल्द स्थापित होगी नई यूनिट

Writer D by Writer D
14/05/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP enters the global semiconductor platform

UP enters the global semiconductor platform

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ‘उन्नत प्रदेश’ के रूप में ट्रांसफॉर्म कर रही डबल इंजन सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य के ‘एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी’ बनाने की दिशा में मील का पत्थर रखा है। नई दिल्ली में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर (Semiconductors) यूनिट की स्थापना को स्वीकृति दी गई। डबल इंजन की सरकार द्वारा देश में सेमीकंडक्टर मिशन के अंतर्गत छठी इकाई के तौर पर इस प्रोजेक्ट को स्वीकृत किया गया है। परियोजना के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा में जेवर एयरपोर्ट के समीप दो दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनियों के संयुक्त उपक्रम के तौर पर 3700 करोड़ रुपए के निवेश से यूनिट को स्थापित किया जाएगा। यह सेमीकंडक्टर सेक्टर में उत्तर प्रदेश को ‘सुपर हब’ के तौर पर स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम सिद्ध होगा।

मोदी कैबिनेट के इस फैसले पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार जताया। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ऐक्स पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया तथा इस निर्णय को ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में ऐतिहासिक कदम करार दिया।

यीडा अधिकृत क्षेत्र में सेमीकंडक्टर (Semiconductors) यूनिट की होगी स्थापना

मोदी कैबिनेट ने भारत सेमीकंडक्टर मिशन के अंतर्गत यूपी के ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना को मंजूरी दी। यह जेवर में जल्द ही संचालित होने जा रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) के समीप होगा। यह नई यूनिट यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) अधिकृत क्षेत्र में स्थापित होगी जिसे दो वैश्विक दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनियां संयुक्त उपक्रम के रूप में स्थापित करेंगे।

डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स का होगा निर्माण

यह संयंत्र डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स का निर्माण करेगा, जो मोबाइल फोन, लैपटॉप, ऑटोमोबाइल, पर्सनल कंप्यूटर और अन्य अनेक उपकरणों में प्रयुक्त होता है। संयंत्र की क्षमता प्रति माह 20,000 वेफ़र और 36 मिलियन यूनिट उत्पादन की डिजाइन क्षमता पर आधारित होगी। कुल 3,700 करोड़ रुपये के निवेश से इसे स्थापित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भारत का सेमीकंडक्टर उद्योग तीव्र गति से विकसित हो रहा है तथा उत्तर प्रदेश भी इस कड़ी में तेजी से प्रगति कर रहा है।

यूपी की सेमीकंडक्टर (Semiconductors) नीति का दिख रहा सकारात्मक असर

यूपी ने सेमीकंडक्टर (Semiconductors) को समर्पित ‘उत्तर प्रदेश सेमीकंडक्टर नीति-2024’ प्रख्यापित की थी जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। इस नीति में सेमीकंडक्टर मैनुफैक्चरिंग व चिप डिजाइन के संयंत्र लगाने के लिए पूंजीगत सहायता, ब्याज उपादान, भूमि मूल्य, स्टांप, विद्युत शुल्क में छूट के आकर्षक प्रावधान किए गए हैं जिसका लाभ दुनिया की दिग्गज कंपनियां उठाने के लिए तत्पर हैं।

भविष्य के ‘सुपर हब’ की छवि हो रही मजबूत

उत्तर प्रदेश चिप डिजाइन व प्रोडक्शन की दिशा में न केवल देश बल्कि विदेशों में भी भविष्य के सुपर हब के तौर पर उभर रहा है। डबल इंजन सरकार का मौजूदा प्रयास इसे और मजबूती देने का कार्य करेगा। मोबाइल फोन, लैपटॉप, सर्वर, चिकित्सा उपकरण, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा उपकरण और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के उत्पादन में तेजी से बढ़ती मांग के बीच, यह नई यूनिट आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में सहायक सिद्ध होगी।

एक दिन पहले ही विश्व की सबसे आधुनिक चिप को डिजाइन करने वाले सेंटर की हुई स्थापना

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही यानी मंगलवार को जापान की दिग्गज सेमीकंडक्टर कंपनी रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ने नोएडा में अपने अत्याधुनिक चिप डिजाइन सेंटर की शुरुआत की। खास बात यह है कि यहां विश्व की सबसे एडवांस्ड 3 नैनोमीटर की चिप को डिजाइन किया जाएगा, तथा दुनिया में केवल गिनी-चुनी कंपनियों और देशों में ही इस अत्याधुनिक तकनीक पर कार्य हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसल पर हर्ष जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक सेमीकंडक्टर इकाई की स्थापना को मंजूरी दी गई है जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने आगे लिखा, 3700 करोड़ रुपए के निवेश के साथ यह इकाई मोबाइल फोन, लैपटॉप, ऑटोमोबाइल और विभिन्न उपकरणों डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स का निर्माण करेगी। भारत अब सेमीकंडक्टर विनिर्माण में वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है तथा यूपी उच्च-स्तरीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उत्पादन के केंद्र के रूप में उभर रहा है, धन्यवाद प्रधानमंत्री जी।

Tags: semiconductors
Previous Post

कानपुर में स्थापित होगा उत्तर प्रदेश का पहला फुटवियर पार्क

Next Post

मिशन शक्ति पंचम चरण: जब बेटियों ने खुद को पहचाना, आत्मबल ने पाया नया नाम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post
Mission Shakti

मिशन शक्ति पंचम चरण: जब बेटियों ने खुद को पहचाना, आत्मबल ने पाया नया नाम

यह भी पढ़ें

Maya Devi

झुग्गी से पक्के मकान में पहुंची माया देवी, संकट में सहारा बनी योगी सरकार

20/12/2025
terrorist killed

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

16/06/2021
CM Yogi

यूपी में राज्यसभा की आठ सीटों पर लहराया भगवा

27/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version