• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश डिजिटल क्रांति का अग्रदूत है: सीएम योगी

Writer D by Writer D
05/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को अश्वमेधा-एलारा इंडिया डायलॉग-2022 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने ‘उत्तर प्रदेश मॉडल स्टेट फॉर-फ्यूचर इंडिया’ विषय पर बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश डिजिटल क्रांति का अग्रदूत है। भारत के कुल मोबाइल कमोनेंट्स का 45 प्रतिशत कार्य यहीं होता है। डेटा कलेक्शन में भी उत्तर प्रदेश अग्रणी हैं। सीएम योगी ने कहा यूपी में असीम संभावनाएं हैं। उत्तर प्रदेश नए भारत का मॉडल राज्य बनकर उभरा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 5 कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास से जुड़े। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। आज प्रदेश में कानून का राज है। लेबर और इन्वेस्टर रेग्युलेशन में हमारी सरकार ने 500 से अधिक सुधार किए हैं। 40 विभागों के 1400 कंप्लायन्स निरस्त किए गए हैं। निवेश मित्र के माध्यम से 19 विभागों की 353 सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है। इससे उद्यमियों का प्रदेश में निवेश करना आसान हुआ है।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि निवेश बढ़ाने के लिए हम नई औद्योगिक नीति लेकर आ रहे हैं। लैंड बैंक की दिशा में हमने कई सुधार किए हैं। यूपी में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने के लिए ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज 13 एक्सप्रेस वे हैं, जिसमें से 6 पूर्ण हो चुके हैं और 7 विभिन्न चरणों में हैं। उद्योगों के निर्यात केंद्रों के लिए निर्बाध वायु कनेक्टिविटी देने के लिए 25 से अधिक वायु मार्ग विकसित कर रहे हैं। जल मार्ग की दिशा में कार्य करते हुए हमारी सरकार प्रयागराज को हल्दिया से जोड़ रही है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि भारत में होने वाले मोबाइल निर्माण में उत्तर प्रदेश की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। डेटा सेंटर के क्षेत्र में प्रदेश को काफी संख्या में निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। साथ ही फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, कपड़ा, लॉजेस्टिक और पर्यटन के क्षेत्र में स्टार्टअप में निवेश को बढ़ाने के लिए एंजल इन्वेस्टर्स और वेंचर कैपिटलिस्ट आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए हम जनवरी में प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन करने जा रहे हैं।

पुरस्कार सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारी है: योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा कि हमारा प्रदेश सक्षम एवं समर्थ अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर की बनाने का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि देश की आबादी का सबसे बड़ा राज्य होने के कारण उत्तर प्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। इस दिशा में नियोजित कार्य करते हुए हमने 2027 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

सीएम योगी ने कहा कि आईआईटी कानपुर, आईआईटी बीएचयू और आईआईएम लखनऊ जैसी शैक्षणिक संस्थाएं प्रदेश में नवाचार को बढ़ा रही हैं। भारत सरकार ने स्टार्टअप के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को अग्रणी राज्य घोषित किया है। उन्होंने कहा कि यूपी 25 करोड़ की आबादी का राज्य है। जिसमें 56 प्रतिशत आयु वर्ग कामकाजी है। 2017-2022 तक उत्तर प्रदेश में तीन लाख 44 हजार करोड़ की परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। इससे  प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 15 लाख 52 हजार रोजगार सृजित हुए हैं।

यूपी में निवेश करने को इच्छुक हैं कई उद्योगपति

वहीं कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े अश्वमेधा-एलारा इंडिया डायलॉग के अध्यक्ष राज भट्ट ने सीएम योगी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा मिली है। आपके प्रयासों से कई उद्योगपति उत्तर प्रदेश में निवेश करने को इच्छुक हैं।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

पुरस्कार सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारी है: योगी आदित्यनाथ

Next Post

सीएम धामी ने खुमाड़ शहीद दिवस में किया प्रतिभाग, कई योजनाओं की घोषणा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की, देश में नंबर वन का बनाया रिकॉर्ड

27/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड@2047 की विकास रणनीति पर मुख्य सचिव से विश्व बैंक एमडी की चर्चा

27/08/2026
Transport Corporation makes robust arrangements for free bus travel.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क बस यात्रा के लिए परिवहन निगम ने किए पुख्ता इंतजाम

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

युवा शक्ति उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, उनके सपनों को देंगे उड़ान: धामी

27/08/2026
CM Yuva Yojana
Main Slider

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

27/08/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने खुमाड़ शहीद दिवस में किया प्रतिभाग, कई योजनाओं की घोषणा

यह भी पढ़ें

Delhi War Cemetery

दिल्ली वाले भी पक्का नहीं घूमे होंगे अपने आसपास की इन जगहों पर

08/09/2020
Joyland

भारत में इस दिन रिलीज होगी पाकिस्तानी फिल्म जॉयलैंड

07/02/2023

जनता और पुलिस के बीच की दूरी कम करने का प्रयास करूंगा : डीजीपी

02/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version