• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी पुलिस ने पांच इनामी बदमाश समेत नौ आरोपियों को किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
25/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
thieves arrested

thieves arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान विभिन्न जिलों से पांच इनामी समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया।

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) ज्योति नारायण ने बुधवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाराणसी की जैतपुरा थाने की पुलिस और क्राइम ब्रान्च की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान अशोक बिहार चौराहे पर मोटर साइकिल सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिससे 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश अनिल घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया जबकि उसका एक साथी फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस और मोटर साइकिल बरामद की। घायल बदमाश को अस्पताल भेज दिया गया। मूल रुप से गाजी जिले का रहने वाला है और फिलहाल सारनाथ इलाके में रह रहा है। यह शातिर किस्म का अपराधी है, जो वाराणसी से वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था।

ट्रेड यूनियनों की दो दिवसीय देशव्यापी विरोध प्रदर्शन को भाकपा माले का भी समर्थन

श्री नारायण ने बताया कि इसके अलावा बलिया पुलिस ने कल रात नरही व नगरा थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रान्च की टीम ने संयुक्त रुप से चेकिंग के दौरान चितबड़ा गाॅव तिराहे पर मोटर साइकिल सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया गया, तो बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी चन्दन को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूट के 70 हजार रूपये नगद, मोबाइल फोन,एक पिस्टल, कुछ कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक व बैंक के कागजात आदि बरामद किए गये।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का टापटेन अपराधी है। इसके के विरूद्ध बलिया और गाजीपुर जिले के विभिन्न थानो में लूट, हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट, गुण्डा एक्ट आदि के 12 मामले दर्ज है। यह बदमाश काफी समय से वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

श्री नारायण ने बताया कि एटा जिले के मारहरा क्षेत्र से पुलिस ने सूचना के आधार पर नगला परसी के बाग के पास से 20-20 हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों राशिद उर्फ काले उर्फ करूआ और शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया । उनके बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे,कारतूस और चोरी का सामान बेचने पर मिले 7800 रूपये बरामद किए गये।

कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के साथ विमानन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश थाना मारहरा से वांछित चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा बुलन्दशहर पुलिस ने आज जहाॅगीराबाद इलाके में सूचना के आधार पर किशनपुर गुजरान नहर पुल पर इनामी अपराधी लीलू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश किशनपुर गुजरान गांव का रहने वाला है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। यह बदमाश थाना छतारी पर दर्ज गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रूपये का इनामी घोषित है।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि शाहजहाॅपुर में गढिया रंगीन थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रुप से सूचना के आधार पर रामपुर चौराहे के पास चार तस्करों अक्षय कुमार,शरद,अतुल और अंकित को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लगभग 10 लाख रुपये कीमत की 01 किलो 50 ग्राम अफीम एवं दो मोटर साइकिलें बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Tags: crime newscrime news in hindilatest UP newsup crime news in hindiup police
Previous Post

ट्रेड यूनियनों की दो दिवसीय देशव्यापी विरोध प्रदर्शन को भाकपा माले का भी समर्थन

Next Post

क्या विराट कोहली तोड़ पाएंगे सचिन का रिकॉर्ड? इतने शतक लगाते ही रच देंगे इतिहास

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
kohli

क्या विराट कोहली तोड़ पाएंगे सचिन का रिकॉर्ड? इतने शतक लगाते ही रच देंगे इतिहास

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Ranbir Kapoor

रणबीर को हर वक्त नजरों के सामने चाहिए आलिया भट्ट, बोले- वो न हो तो बाथरूम….

18/09/2022
Bhupendra Chaudhary

‘सैफई से आती थी नौकरी की सूची’, भूपेंद्र चौधरी ने सपा पर बोला हमला, बोले- परिवार और जाति से आगे नहीं बढ़ रहा एजेंडा

10/09/2026
tokyo paralympic

क्लोजिंग सेरेमनी में अवनी लेखरा ने थामा तिरंगा, भारत के लिए सफल रहा पैरालिंपिक

05/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version