• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उ.प्र. का भावी मुख्यमंत्री कौन?

Writer D by Writer D
13/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

उत्तरप्रदेश की राजनीति में आजकल भारी उथल-पुथल मच रही है। उसे देखकर लोग पूछने लगे हैं कि उ.प्र. का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? मायावती का तो सवाल ही नहीं उठता। अब बचे योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव! दोनों का नाम ‘अ’ से ही शुरू होता है। आदित्यनाथ और अखिलेश! बड़ा ‘आ’ बनेगा या छोटा ‘अ’? यह छोटा ‘अ’ बराबर बड़ा ‘आ’ बनता जा रहा है।

योगी मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य और उनके साथी विधायकों ने लखनऊ में छोटा-मोटा भूकंप पैदा कर दिया है। मौर्य ने अपने इस्तीफे के जो कारण बताए हैं, वे तो सिर्फ बताने के लिए हैं लेकिन उनके इस्तीफे का असली संदेश यह है कि उ.प्र. के चुनाव में ऊँट दूसरी करवट बैठने वाला है। जिस करवट ऊँट बैठेगा, उसी करवट हम पहले से लेटने लगेंगे। वरना क्या वजह है कि मौर्य-जैसे कई नेता बार-बार अपनी पार्टियां बदलने लगते हैं? ऐसे नेता ही आज की राजनीति को उसके पूर्ण नग्न रूप में उपस्थित कर देते हैं। राजनीति में सक्रिय होने के पीछे विचारधारा या जनसेवा असली कारण नहीं होता है। उसका एक मात्र कारण होता है, अपने अहंकार और धनलिप्सा को तृप्त करना। इसीलिए जब मृत्यु शय्या पर पड़े एक राजनेता से यमराज के दूतों ने पूछा कि आपका पुण्य असीम है। बताइए, आप किधर चलेंगे? स्वर्ग में या नरक में? नेताजी ने कहा कि स्वर्ग और नरक को मैं क्या चाटूंगा? मुझे तो वहीं ले चलो, जहां कुर्सी मिले। यानी कुर्सी ही ब्रह्म है, बाकी सब मिथ्या है।

स्वामी प्रसाद को यह बात खलती रही कि वे पिछड़ों के इतने वरिष्ठ नेता हैं लेकिन उप-मुख्यमंत्री की कुर्सी उनके बजाय भाजपा के पुराने नेता केशव मौर्य को मिल गई। अब वे अखिलेश से भी वादा लेना चाहेंगे कि जीतने पर वे उन्हें उप-मुख्यमंत्री तो बनाए हीं। वे यह भी दावा करेंगे कि उ.प्र. के 35 प्रतिशत पिछड़ों के थोक वोट एक झटके में वे सपा को दिला देंगे। वे शायद भूल गए कि जुलाई में हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में 27 मंत्री ऐसे नियुक्त हुए थे, जो देश के पिछड़ों का प्रतिनिधित्व करते हैं। मोदी ने इस तथ्य का खूब प्रचार भी किया था।

BJP विधायक विनय शाक्य ने दिया इस्तीफा, कहा- स्वामी प्रसाद जहां कहेंगे वहां जाएंगे

फिर यदि मौर्य के बाद, जैसी कि घोषणा हुई है, 10-15 भाजपा विधायक भी पाला बदलने वाले हैं तो निश्चय ही वे अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करेंगे। बिल्कुल यही परिदृश्य हमने 2017 में भी देखा था। भाजपा ने उस चुनाव में 67 दल-बदलुओं को टिकट दिए थे। उनमें से 54 जीते थे। अब देखना है कि उनमें से कितने इस बार भाजपा में टिके रहते हैं? जिनके टिकट कटने हैं, वे तो किसी दूसरे पाले में कूदेंगे ही !

उत्तर प्रदेश आज भी देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। बिहार के बाद वह देश में जातिवाद का सबसे बड़ा गढ़ है। अंधा थोक वोट इसकी पहचान है। इसी सच्चाई के दम पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि वे ऐसा गोला मारेंगे, जो तोप को भी उड़ा देगा। देखते हैं, आगे-आगे क्या होता है? इसीलिए अभी यह बताना मुश्किल है कि उत्तर प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

Tags: Election 2022Lucknow Newspolitical newsUP Assembly Election 2022up newsUP Politics
Previous Post

BJP विधायक विनय शाक्य ने दिया इस्तीफा, कहा- स्वामी प्रसाद जहां कहेंगे वहां जाएंगे

Next Post

कोरोना वैक्सीन लगाते ही हुआ चमत्कार, खोई हुई आवाज आ गई वापस

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

नितिन नवीन ने वाराणसी में ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का किया अनावरण, बोले- दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Next Post
Covid vaccines

कोरोना वैक्सीन लगाते ही हुआ चमत्कार, खोई हुई आवाज आ गई वापस

यह भी पढ़ें

CM Yogi

यूपी में हलाल सर्टिफिकेशन पर लग सकता है बैन, सीएम योगी हुए सख्त

18/11/2023
Boat Sinking

लखीमपुर खीरी में पलटी एक और नाव, 18 लोग लापता

20/10/2021
Anand Bardhan

हवाई कनेक्टिविटी विस्तार पर जोर, नए धार्मिक व पर्यटन स्थलों को जोड़ने की तैयारी

10/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version