• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश जल्द ही ट्रिपल इंजन के साथ तेजी से आगे बढ़ेगा : एके शर्मा

Writer D by Writer D
17/04/2023
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/आगरा। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री व आगरा जिले के प्रभारी मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  एक दिवसीय प्रवास पर आगरा पहुंचे। जहां उन्होंने निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशियों की नामांकन सभा में प्रतिभाग किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है। वहीं निकाय चुनाव  (Nikay Chunav) में भी भाजपा का परचम पूरे में प्रदेश में लहराएगा और डबल इंजन के साथ एक और इंजन जुड़कर जनता और प्रदेश के विकास में तीव्रता के कार्य करेगा।

आगरा में प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा व जिले के प्रभारी मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  जी ने भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशियों के नामांकन तथा आयोजित सभा में सम्मिलित होकर पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन किया। मंत्री  एके शर्मा ने सभा को संबोधित अपने क्रांतिकारी उद्बोधन से पार्टी द्वारा घोषित मेयर पद प्रत्याशी हेमलता दिवाकर जी एवं जिले के सभी पार्षद प्रत्याशियों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता का मनोबल तथा हौसला बढ़ाया।

इस दौरान मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला, उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के कुशासन एवं वर्तमान में भाजपा सरकार के सुशासन में जमीन आसमान का अंतर सर्वविदित है। पहले विपक्ष के जो नेता नगर निगम में चुनकर आते थे वह सिर्फ गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जा करवाकर उल्टा पीड़ित परिवार पर एफआईआर भी दर्ज करवा देते थे। लेकिन आज जहाँ जहाँ भाजपा का उम्मीदवार नगर निकायों में जनता की सेवा कर रहा है वहाँ सुशासन एवं जमीन पर जनता की सेवा बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य कर रहा है। मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि भाजपा के ही नेतृत्व में प्रदेश का चौतरफा एंव सर्वांगीण विकास संभव है।

AK Sharma

मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि जनता को अब चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जनता-जनार्दन ने कुशासन वालों को नकार दिया है और नगर निकायों में भाजपा के नेतृत्व में सुशासन वाली ट्रिपल इंजन वाली सरकार उत्तर प्रदेश में स्थापित करने का मन बना लिया है। जल्द ही प्रदेश के सभी नगर निगमों में भाजपा का ही परचम लहरायेगा।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने नामांकन के दौरान जनता एवं सभी पदाधिकारियों से भाजपा के सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का सविनय अपील किया। साथ ही प्रत्याशियों एवं पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए विजय की अग्रिम शुभकामना एवं साधूवाद भी दिया।

AK Sharma

इस दौरान नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने प्रत्याशियों के बीच हुंकार भरते हुए कहा कि जहाँ एक तरफ देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है। वहीं दूसरी तरफ जल्द ही निकाय चुनावों में भी भाजपा का परचम पूरे प्रदेश में लहरायेगा और डबल इंजन के साथ एक और इंजन जुड़कर जनता और प्रदेश के विकास में और तीव्र गति से कार्य करने लगेगा। मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा उत्तर प्रदेश जल्द ही डबल इंजन के बजाय ट्रिपल इंजन के साथ तेजी से आगे बढ़ेगा। ऐसे में मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  के बयानों को देखा जाये तो नगर निकाय चुनाव में भाजपा अन्य विपक्षियों की अपेक्षा ज्यादा भारी पड़ेगी।

Nikay Chunav: BJP की महापौर प्रत्याशी सुषमा ने दाखिल किया नामांकन

नामांकन सभा कार्यक्रम के दौरान आगरा के सांसद  एसपी सिंह बघेल,  राजकुमार चाहर, शहर और ज़िले के विधायक गण, चुनाव प्रभारी सुरेश तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया, महानगर के भाजपा अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags: agra newsak sharmaLucknow Newsnikay chunav
Previous Post

निकाय चुनाव से पहले सपा में लगी इस्तीफे की झड़ी, अजय त्रिपाठी मुन्ना सहित इन नेताओं ने छोड़ा

Next Post

अतीक-अशरफ के जुर्म से अल्पसंख्यक ही सबसे ज्यादा पीड़ित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Next Post
Atiq Ahmed, Ashraf

अतीक-अशरफ के जुर्म से अल्पसंख्यक ही सबसे ज्यादा पीड़ित

यह भी पढ़ें

भारत-चीन 12वें दौर की वार्ता

भारत-चीन के बीच 12वें दौर की वार्ता 31 जुलाई को, कोर कमांडर लेवल की होगी मीटिंग

26/07/2021
hair care

गीले बालों के साथ न करें ये गलतियां, हो सकता है ये नुकसान

14/08/2025
fake currency

कामाख्या एक्सप्रेस में मिली 1.10 करोड़ की जाली करेंसी, जांच में जुटी IB

08/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version