• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उपभोक्ताओं को लगेगा ‘करंट’, गर्मी के लिए इतने रुपए यूनिट बिजली खरीदेगा UPPCL 

Writer D by Writer D
19/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Electricity

Electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश में गर्मी सीजन में बिजली संकट (Electricity  Crisis) से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन (UPPCL) ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत कॉरपोरेशन निजी कंपनियों से 11 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदेगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। महंगी दर पर बिजली खरीदने का असर भविष्य में उपभोक्ताओं पर पड़ना तय है। उधर, उपभोक्ता परिषद ने महंगी दर पर बिजली खरीदने की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

गर्मी के सीजन में ज्यादा मांग को देखते हुए सभी राज्य अतिरिक्त बिजली (Electricity ) की व्यवस्था करते हैं। दो साल पहले दीर्घ कालीन योजना में आठ रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदी गई। पिछले साल अप्रैल से सितंबर के बीच करीब 26,537 मेगावाट बिजली की जरूरत पड़ी। चूंकि प्रदेश में करीब 26 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन की व्यवस्था है, ऐसे में निजी कंपनियों से अतिरिक्त बिजली खरीदने की जरूरत नहीं पड़ी।

वहीं इस वर्ष गर्मी के सीजन में करीब 28,000 मेगावाट से ऊपर मांग पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में पावर कॉर्पोरेशन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कॉर्पोरेशन करीब 11 रुपये की दर से बिजली खरीद रहा है। दीप पोर्टल के माध्यम से अप्रैल से सितंबर तक के लिए तीन कंपनियों को टेंडर जारी किए गए हैं।

इसमें रायपुर एनर्जी लिमिटेड से अप्रैल एवं मई के लिए 11 रुपये प्रति यूनिट की दर से 250 मेगावाट बिजली खरीदी जाएगी। इसी तरह अदाणी मुंद्रा पावर लिमिटेड से जून से सितंबर के बीच 250 मेगावाट 9.59 से 11.10 रुपये प्रति यूनिट तक और प्रयागराज स्थित पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड से 50 मेगावाट 11 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदी जाएगी।

तेज रफ्तार SUV अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरी, तीन की मौत

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने पावर एक्सचेंज पर 12 रुपये प्रति यूनिट की जगह छह रुपये प्रति यूनिट सीलिंग लगाने की मांग की है। उन्होंने बिजली खरीद की नीति में बदलाव की भी मांग की है ताकि महंगी दर पर बिजली न खरीदी जाए। उन्होंने बताया कि पहले पावर एक्सचेंज पर 20 रुपये प्रति यूनिट की बिजली बिक रही थी। परिषद के विरोध के बाद इसे 12 रुपये किया गया है। लेकिन यह दर भी अधिक है।

ऐसा इसलिए क्योंकि घरेलू बिजली उत्पादन की दर छह रुपये प्रति यूनिट से अधिक नहीं पड़ रही है। परिषद ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में अभी तक विदेशी कोयले की खरीद नहीं हुई है, लेकिन विदेशी कोयला आधारित उत्पादन इकाइयों से महंगी बिजली खरीदी जा रही है। इसका खामियाजा भविष्य में प्रदेश के उपभोक्ताओं को भुगतना पडे़गा।

Tags: Lucknow Newsuppcl
Previous Post

तेज रफ्तार SUV अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरी, तीन की मौत

Next Post

‘बिजी हूं, टाइम चाहिए’, मनीष सिसोदिया ने CBI को लिखी चिट्ठी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Manish Sisodia

'बिजी हूं, टाइम चाहिए', मनीष सिसोदिया ने CBI को लिखी चिट्ठी

यह भी पढ़ें

Congress

चुनाव नतीजों से एक दिन पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 30 नेताओं को पार्टी से निकाला

07/12/2022
बर्थ कंट्रोल

क्यूँ आज भी? ग्रामीण क्षेत्रों में बर्थ कंट्रोल का फैसला नहीं लेती महिलाएं

08/03/2022
Shivpal Yadav

सपा में बढ़ेगा शिवपाल यादव का कद, राज्य कार्यकारिणी में सहयोगियों को मिलेगी जगह

10/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version