• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPSCR में होंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं, अंतरराष्ट्रीय कंपनी बनाएगी DPR

Writer D by Writer D
05/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UPSCR

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) के तर्ज पर उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन (UPSCR) बनाने की घोषणा के बाद कार्य योजना पर तेजी से कार्य शुरू कर दिया गया है।

यूपीएससीआर (UPSCR) के सभी जिलों के सुनियोजित और सुव्यवस्थित विकास के लिए विश्व स्तरीय सुविधाओं पर जोर दिया जा रहा है, ताकि पूरे यूपीएससीआर (UPSCR) का विकास हो और सभी जिलों में समान रूप से निवेश को बढ़ावा मिले। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय कंपनी का चयन किया जाएगा।

सीएम योगी (CM Yogi) ने निकट भविष्य की जरूरतों को देखते हुए हाल ही में उच्च स्तरीय बैठक में यूपीएससीआर की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद यूपीएससीआर में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पहली प्राथमिकता आधारभूत संरचनाओं के विकास पर है। इसीलिए डीपीआर के लिए ऐसी कंपनी के चयन की योजना है, जिसने पहले इस तरह के प्रोजेक्ट की रचना की हो, इसके लिए अंतरराष्ट्रीय टेंडर निकाला जाएगा।

फिलहाल, फोकस यूपीएससीआर के सभी जिलों के समान रूप से विकास पर है। रोड कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए जिले इंटर कनेक्ट होंगे। इससे सभी शहरों से आवागमन आसान होगा। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, रोड और मेट्रो सेवाओं को भी विस्तार किया जाएगा। यूपीएससीआर के जिलों में सुनियोजित विकास के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। साथ ही निवेश को बढ़ावा देने के लिए नए औद्योगिक क्षेत्र भी गठित होंगे। इससे औद्योगिक विकास को पंख लगेंगे।

स्टेट लेवल हाई कमेटी निर्णय लेगी, जिस पर सीएम योगी लगाएंगे अंतिम मुहर

सीएम योगी के एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को पाने में यूपीएससीआर बड़ी भूमिका निभाएगा। इसके लिए सभी जिलों में समान रूप से निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि किसी एक शहर पर बोझ न पड़े, बल्कि सर्वसमावेशी विकास हो। इसके लिए सरकार अलग से बजट आवंटित कर सकती है।

सीएम योगी ने राज्य अध्यापक पुरस्कार से शिक्षकों को किया सम्मानित

यूपीएससीआर के लिए बनने वाली तीन कमेटियों में स्टेट लेवल हाई कमेटी निर्णय लेगी, जिस पर सीएम योगी अंतिम मुहर लगाएंगे। जबकि दूसरी कमेटी कार्रवाई अमल में लाएगी। तीसरी कमेटी तीनों मंडलों लखनऊ, कानपुर और अयोध्या के कमिश्नर की अध्यक्षता में होगी, जो शहरी विकास को धरातल पर उतारेंगे।

यह जिले होंगे शामिल

जिले            जनसंख्या            क्षेत्रफल

लखनऊ        4589838            2528

उन्नाव         3108367            4558

रायबरेली      3405559           4609

बाराबंकी       3260699           4402

कानपुर नगर   4581268        3155

कानपुर देहात   1796184       3021

कुल जनसंख्या   20741995 (2011 की जनगणना के अनुसार)

कुल क्षेत्रफल     22273 (वर्ग किलोमीटर में)

Tags: cm yogidprLucknow NewsUPSCR
Previous Post

सुभासपा उपाध्यक्ष ने अन्य सदस्यों के साथ पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले- भटक गए हैं ओमप्रकाश राजभर

Next Post

सीएम योगी के टार्गेट पर नकली दवा सिंडिकेट, जान से खिलवाड़ करने वालों की आई शामत

Writer D

Writer D

Related Posts

Green Tea
Main Slider

रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा करने के लिए बनाएं काजू हलवा

22/08/2026
Monsoon Dishes
Main Slider

बारिश के मौसम को बनाएं और भी मजेदार, ट्राई करें ये टेस्टी डिश

22/08/2026
UP-Japan cooperation in women and child welfare
Main Slider

महिला-बाल कल्याण में यूपी-जापान सहयोग की नई संभावनाओं पर मंथन

21/08/2026
UP Rise gives new wings to youth
उत्तर प्रदेश

यूपी राइज से युवाओं को नई उड़ान, इनोवेशन के दम पर रोजगार सृजन का संकल्प

21/08/2026
Agreement on green hydrogen cooperation between UP and Yamanashi
Main Slider

उत्तर प्रदेश और जापान के यामानाशी प्रांत के बीच ग्रीन हाइड्रोजन सहयोग पर महत्वपूर्ण समझौता

21/08/2026
Next Post
Bulk Drug Park

सीएम योगी के टार्गेट पर नकली दवा सिंडिकेट, जान से खिलवाड़ करने वालों की आई शामत

यह भी पढ़ें

Ukraine-Russia War

Ukraine-Russia War: रूस ने किया सीजफायर का ऐलान, फंसे लोगों को निकालने के लिए ह्यूमन कॉरिडोर

07/03/2022
corona curfew

उप्र में कोविड कर्फ्यू समाप्त होने के आसार, छोटे दुकानदारों को मिलेगी राहत

07/06/2021
jaggery

बढ़ाना चाहते है हीमोग्लोबिन, तो इस का करें सेवन

19/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version