• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPTET पेपर लीक : अब तक 23 गिरफ्तार, जल्द होगा नई परीक्षा तिथि का ऐलान

Writer D by Writer D
28/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
IPS Prashant Kumar

IPS Prashant Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर परीक्षा से पहले लीक हो गया है। इसकी वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई है। राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परीक्षा निरस्त करने निर्णय किया गया है। प्रश्नपत्र वॉट्सएप पर लीक हो गया।

पेपर लीक होने के बाद एसटीएफ ने प्रदेश भर में छापेमारी की है, प्रयागराज, मेरठ और गाजियाबाद से कई लोग हिरासत में लिए गए हैं। परीक्षा की तिथि का अब बाद में एलान होगा। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने बताया कि प्रयागराज में प्रश्न पत्र लीक होने की एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई है।

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पेपर लीक करने वाले 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लखनऊ से चार, मेरठ से तीन, गोरखपुर-वाराणसी से दो, कौशांबी से एक और प्रयागराज से 13 अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने अब तक 23 आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

टीईटी पेपर लीक करने वालों के घरों पर चलेगा सरकार का बुलडोजर : योगी

उन्होंने कहा कि अन्य माफियाओं की तरह नकल माफियाओं की भी कमर तोड़ी जाएगी। जो भी इसमें शामिल है उसे बख्शा नहीं जाएगा। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने से पहले ही पेपर लीक हो गए। छात्रों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए यूपीएसआरटीसी ने व्यवस्था की है। अभ्यर्थी परीक्षा का प्रवेश पत्र दिखाकर रोडवेज की बसों से फ्री में अपने घरों को जा सकेंगे।

यूपी सरकार एक महीने के भीतर दोबारा यूपीटीईटी की परीक्षा आयोजित कराएगी। लॉ एंड ऑर्डर, एडीजी, प्रशांत कुमार ने कहा कि अभ्यर्थियों को कोई फीस नहीं देनी होगी।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (यूपीटीईटी) आज सूबे के सभी जिलों में 2554 केंद्रों पर आयोजित होनी थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 के बीच संपन्न होनी थी। पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 1291628 अभ्यर्थी थे। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर ढाई से पांच बजे के बीच संपन्न होनी थी। इसमें कुल 873553 अभ्यर्थी थे। पहली पाली के लिए 2554 और दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 1747 केंद्र बनाए गए थे।

UPTET पेपर लीक: तीन लोग गिरफ्तार, एक माह में दोबारा होगी परीक्षा

यूपीटीईटी की परीक्षा के पेपर लीक होने की सूचना मिली है इसलिए दोनों पालियों की परीक्षा तत्काल प्रभाव से निरस्त की जा रही है। फिर एक महीने के भीतर अभ्यर्थियों से बिना कोई शुल्क लिए परीक्षा कराई जाएगी।

एफआईआर कराने के निर्देश दिए गए हैं और यूपी एसटीएफ को जांच सौंपी जा रही है ताकि दोषियों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।-डॉ. सतीश द्विवेदी, बेसिक शिक्षा

Tags: Education Newsuptetuptet 2021uptet cancelled
Previous Post

टीईटी पेपर लीक करने वालों के घरों पर चलेगा सरकार का बुलडोजर : योगी

Next Post

सीएम योगी ने संत रविदास मंदिर में टेका मत्था, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Next Post

सीएम योगी ने संत रविदास मंदिर में टेका मत्था, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

यह भी पढ़ें

Earthquake

भूकंप के झटकों से हिली घाटी की धरती, रिक्टर स्केल पर 5.3 रही तीव्रता

05/05/2022
Finance Commission praised the financial management of Uttarakhand

विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं: वित्त आयोग

19/05/2025
CM Dhami

दिवंगत पत्रकार के परिजन सीएम धामी से मिले

18/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version