• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ODF++ की ओर बढ़ रहे हैं प्रदेश के नगरीय निकाय: नेहा शर्मा

Writer D by Writer D
21/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Neha Sharma

Neha Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। विश्व जल दिवस के अवसर पर मंगलवार को स्थानीय निकाय निदेशालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन आवासन और शहरी कार्य के राज्य मंत्री कौशल किशोर द्वारा किया गया। ‘सतत और समावेशी स्वच्छता और सबके लिए जल’ विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में उन्होंने स्वच्छ भारत, अमृत काल वाला भारत और जल से परिपूर्ण भारत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जल संरक्षण पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही नगरीय क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने के कार्य में दिन रात जुटे सफाई मित्रों की सराहना भी की। इससे पहले निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

उन्होंने बताया कि आजादी के 75 साल पूरे होने से 75 सप्ताह पूर्व आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम शुरू किया गया। इसके तहत प्रदेश के प्रत्येक जनपद में 75-75 तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया गया। जिससे बारिश के पानी का एकत्रीकरण सुनिश्चित किया जा सके। तालाबों में बारिश के पानी के एकत्रीकरण से भूजल का स्तर बढ़ेगा और आमजन के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। कहा कि हमें बारिश के पानी को रोकने के लिए और कारगर कदम उठाने होंगे। शहरों में आमजन को वाटर हार्वेस्टिंग के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। आवासन और शहरी कार्य के राज्य मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन नगरीय उत्तर प्रदेश के तहत साफ-सफाई के कार्य में जुटे सफाई मित्रों की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को सफाई मित्रों का सम्मान करना चाहिए। वे आपके द्वारा फैलाई गई गंदगी साफ करते हैं। इनकी मेहनत के बल पर ही आज उत्तर प्रदेश में बदलाव नजर आ रहा है।

Neha Sharma

इस अवसर पर निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने अवगत कराया कि नगरीय क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन तत्पर है। बताया कि 3080 चिन्हित गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट (GVP) को 75 घंटे का अभियान चलाकर साफ करते हुए ऐसे स्थानों को सेल्फी प्वाइंट तथा पार्क के रूप में विकसित किया गया। बताया कि उत्तर प्रदेश ओडीएफ++ की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। पिछले सर्वेक्षण में 40 नगरीय निकाय ओडीएफ++ थे। लेकिन इस बार हमारा लक्ष्य कुल 750 नगरीय निकायों के सापेक्ष 50 प्रतिशत से अधिक नगरीय निकायों को ओडीएफ++ बनाने का है।

निदेशक वाटर प्रोग्राम, सीएसई दीपेन्द्र सिंह कपूर ने इस्तेमाल किए गए पानी के प्रबंधन पर विचार साझा किए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस पानी का प्रबंधन समय की मांग है। प्रबंध निदेशक जल कल (नगरीय) अनिल ढींगरा ने प्रदेश में एसबीएम 2.0 की उपलब्धियों और चुनौतियों पर विचार साझा किए।

ईको टूरिज्म से रोजगार सृजन की अधिक संभावनाएं : मुख्य सचिव

वहीं, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सेंट्रल पब्ल्कि हेल्थ एंड एन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त सलाहकार डॉ. वीके चौरसिया जी ने कार्याशाला में यूज्ड वाटर ट्रीटमेंट प्लाइंट्स पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। वहीं, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सेंट्रल पब्ल्कि हेल्थ एंड एन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त सलाहकार सतीश कुमार ने कार्याशाला में छोटे एवं मध्यम शहरों में तकनीकी का प्रयोग करते हुए ट्रीटमेंट के माध्यम से जल को शुद्ध किए जाने पर प्रकाश डाला। इस दो दिवसीय कार्यशाला का समापन बुधवार को होना प्रस्तावित है।

Tags: Lucknow NewsNeha Sharmaodf++
Previous Post

ईको टूरिज्म से रोजगार सृजन की अधिक संभावनाएं : मुख्य सचिव

Next Post

चारों दिशाओं में सुनाई देगी योगी सरकार के छठे साल के जश्न की गूंज

Writer D

Writer D

Related Posts

Old Age Homes
उत्तर प्रदेश

वृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य जांच से योग-ध्यान तक, बुजुर्गों की सेवा कर रही योगी सरकार

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपीआईटीएस में युवाओं की भागीदारी को नया आयाम दे रही योगी सरकार, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बनेंगे आयोजन का हिस्सा

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में धरने पर बैठे युवाओं को राहत की उम्मीद, CM योगी ने NCTE को पत्र लिखने के निर्देश दिए

22/09/2026
Main Slider

नियुक्ति पत्र पाकर बोले चयनित शिक्षक, पारदर्शी प्रक्रिया से मिला रोजगार, CM के प्रति जताया आभार

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता, शिथिलता बरतने पर अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

22/09/2026
Next Post
Yogi Sarkar

चारों दिशाओं में सुनाई देगी योगी सरकार के छठे साल के जश्न की गूंज

यह भी पढ़ें

Mukesh Ambani

‘अब 200 करोड़ दो, नहीं तो डेथ वारंट…’, फिर मिली मुकेश अंबानी को धमकी

28/10/2023
cm yogi

10 हजार युवाओं को सीएम योगी ने सौंपे ज्वाइनिंग लेटर

03/08/2022
Neha Sharma

जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जनता को सजग रहने की आवश्यकता: नेहा शर्मा

01/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version