• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगर विकास मंत्री ने 04 इलेक्ट्रिक प्रोटोटाइप बसों के ट्रायल रन का किया शुभारम्भ

Writer D by Writer D
20/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन ने आज राजधानी लखनऊ स्थित 1090 चौराहे पर 04 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों के प्रोटोटाईप ट्रायल-रन का हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 14 शहरों की यातायात व्यवस्था को सुगम, दक्ष, विश्वसनीय तथा आरामदायक बनाये जाने के उद्देश्य से 700 इलेक्ट्रिक बसें उ0प्र0 सरकार द्वारा चलायी जा रही हैं।

इस अवसर पर टण्डन ने कहा कि इस समय 04 इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन प्रारम्भ किया गया है, तथा आने वाले कुछ महीनों में 700 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। उन्होंने कहा कि प्रोटोटाईप बसों का एक माह के ट्रायल के उपरान्त अन्य बसों का संचालन भी प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ए0सी0 इलेक्ट्रिक बसों का किराया साधारण बसों के किराये के बराबर रखे जाने का निर्णय लिया गया है, जिससे अधिक से अधिक प्रदेशवासियों को आरामदायक व सस्ती यात्रा सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सभी 700 इलेक्ट्रिक बसें वातानुकुलित, आरामदायक तथा ध्वनि एवं वायु प्रदूषण से मुक्त हैं। उन्होंने बताया कि इन बसों के संचालन में 965.00 करोड़ रूपये की लागत आयेगी। फेम-2 स्कीम के अन्तर्गत संचालक को 45.00 लाख रूपये प्रति बस का अनुदान भी दिया जायेगा। इन बसों से महानगरों में प्रदूषण को कम करने में सहायता मिलेगी।

प्रदेश में कोविड टीकाकरण का कार्य पूरी गति से संचालित किया जाए : योगी

टण्डन ने कहा कि भारी उद्योग विभाग भारत सरकार द्वारा फेम इण्डिया स्कीम-।। के अन्तर्गत प्रदेश के 11 शहरों यथा आगरा में 100, कानपुर 100, लखनऊ 100, प्रयागराज 50, वाराणसी 50, गाजियाबाद 50, मेरठ 50 तथा झांसी में 25, अलीगढ़ 25, मुरादाबाद 25 व बरेली में 25 कुल मिलाकर 600 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से 03 अन्य शहरों गोरखपुर में 25, शाहजहांपुर 25 एवं मथुरा-वृन्दावन में 50 कुल 100 इलेक्ट्रिक बसें उ0प्र0 सरकार द्वारा स्वयं के संसाधन से चलाये जाने का निर्णय लिया गया है।

अपर मुख्य सचिव नगर विकास डॉ0 रजनीश दूबे ने कहा कि प्रदेश के 14 प्रमुख नगरों में कुल 700 इलेक्ट्रिक बसों को संचालित करने हेतु संचालक मे0 पी0एम0आई0 इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशन्स प्रा0लि0-कन्सॉर्टियम का चयन ई-टेण्डर के माध्यम से किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग में ढाई घंटे का समय लगता था अब नई इलेक्ट्रिक बसें 45 मिनट में ही चार्ज हो जाएंगी। पुरानी बसों की रनिंग दूरी 80 किमी0 थी नई बसों की रनिंग दूरी 120 किमी0 निर्धारित की गयी है।

प्रदेश में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही : सहगल

इस अवसर पर मण्डलायुक्त लखनऊ रंजन कुमार, सचिव नगर विकास अनिल कुमार, विशेष सचिव डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी, प्रबंध निदेशक लखनऊ सिटी बस सर्विसेज पल्लव बोस, व नगर विकास तथा नगरीय परिवहन निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Ashutosh TandonLucknow News
Previous Post

प्रदेश में कोविड टीकाकरण का कार्य पूरी गति से संचालित किया जाए : योगी

Next Post

CM योगी की मदद से ‘निमित’ को मिलेगा नया जीवन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post

CM योगी की मदद से ‘निमित’ को मिलेगा नया जीवन

यह भी पढ़ें

Virat was sweating heavily in preparation for the final match of WTC

WTC के फाइनल मुकाबले की तैयारी में जमकर पसीना वहा रहे विराट

15/06/2021
kanpur police

मरीजों के लिए बनी भगवान बनी पुलिस, अस्पतालों पर पहुंचा रही आक्सीजन

28/04/2021

प्रसार भारती में इन पदों पर निकली वैकेंसी, 50 वर्ष तक के कैंडिडेट कर सकते हैं अप्लाई

09/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version