• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पास्ता के बचे हुए पानी को इन तरीकों से करें इस्तेमाल

Writer D by Writer D
09/01/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Pasta

Pasta

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पास्ता (Pasta) खाना हम सभी को अच्छा लगता है। अक्सर जब हम कुछ अच्छा खाना चाहते हैं तो ऐसे में पास्ता बनाते हैं। हालांकि, पास्ता बनाते समय जब वह उबलकर तैयार हो जाता है तो ऐसे में हम उसे पानी को छानकर उस पानी को फेंक देते हैं। हमें ऐसा लगता है कि वह पानी किसी काम का नहीं है, जबकि यह आपके कई तरह से काम आ सकता है।

दरअसल, जब हम पास्ता (Pasta) को पानी में पकाते हैं तो पास्ता के कुछ स्टार्च पानी में निकल जाते है।अक्सर हम उसमें नमक का इस्तेमाल करते हैं तो इससे वह पानी नमकीन हो जाता है। एक बार पास्ता बनाने के बाद उस बचे हुए पानी को कुकिंग में ही कई बेहतरीन तरीकों से इस्तेमाल में लाया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप पास्ता के बचे हुए पानी को किन-किन तरीकों से इस्तेमाल करें-

सॉस या पेस्टो में करें इस्तेमाल

अगर आप घर पर सॉस या पेस्टो बना रही हैं तो ऐसे में पास्ता के बचे हुए पानी का इस्तेमाल करना यकीनन अच्छा विचार हो सकता है। दरअसल, पास्ता के पानी में स्टार्च और नमक पाया जाता है, जो एक बाइडिंग और थिकनिंग एजेंट के रूप में काम करता है। जिसके कारण आपकी सॉस का टेस्ट बेहद ही अच्छा लगता है।

दालों को करें सोक

दाल, राजमा व छोले आदि बनाने से पहले उन्हें भिगोना बेहद आवश्यक होता है। आमतौर पर, इन्हें भिगोने के लिए हम सादे पानी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आपके पास पास्ता (Pasta) का पानी बचा हुआ है तो ऐसे में आप उसे इस्तेमाल करें। इससे ना केवल आप पास्ता के पानी को इस्तेमाल कर पाएंगी, बल्कि इससे आपके खाने का स्वाद भी काफी अच्छा होता है।

ब्रेड और पिज्जा का आटा गूंथ लें

पिज्जा आटा या ब्रेड बनाते समय सबसे पहला व जरूरी स्टेप होता है आटे को सही तरह से गूंथना। इस आटे को गूंथने के लिए पास्ता के पानी का इस्तेमाल करना यकीनन एक बेहद अच्छा आइडिया है। पास्ता के पानी में पहले से ही नमक होता है, इसलिए आपको अलग से इसमें नमक डालने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा, पानी में मौजूद स्टार्च भी आपके आटे को एक परफेक्ट टच देगा।

सब्जियों को करें स्टीम

अक्सर हम अपने खाने को बनाते समय पहले सब्जियों को स्टीम करते हैं। ऐसे में सब्जियों को स्टीम करने के लिए पास्ता के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। पास्ता का यह बचा हुआ पानी ना केवल पानी की बचत करने में मदद करेगा, बल्कि इससे आपकी सब्जियों का स्वाद भी और अधिक टेस्टी बनेगा।

सूप का बेस बनाएं

पास्ता (Pasta) का पानी सूप या ब्रॉथ के लिए एक बेहतरीन बेस साबित हो सकता है। आप पहले अपनी सब्जियों को भाप देने के लिए इसका इस्तेमाल करें, फिर आप उसमें पास्ता के पानी को स्टॉक में डालें। अब आप इसे पकाने के लिए छोड़ दें। आप इसमें कुछ हर्ब्स को भी शामिल करें। इससे आपके सूप का स्वाद बेहद ही लाजवाब बन जाएगा। तो अब आप पास्ता के बचे हुए पानी को किस तरह इस्तेमाल करना पसंद करेंगी? हमें अवश्य बताइएगा।

Tags: cooking hackscooking tipskitchen hackskitchen tipsrasoi tips
Previous Post

हमारी सीएम किसी के सामने झुकेंगी नहीं…, अमित शाह के ऑफिस के बाहर TMC का प्रदर्शन

Next Post

स्वीट लवर्स के लिए है शानदार उपहार, हो जाता है फटाफट तैयार

Writer D

Writer D

Related Posts

Ahoi Ashtami
धर्म

आज रखा जाएगा अहोई अष्टमी व्रत, जानें पूजा नियम

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
Next Post
Kashmiri halwa.

स्वीट लवर्स के लिए है शानदार उपहार, हो जाता है फटाफट तैयार

यह भी पढ़ें

TV Channels

टीवी चैनलों के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब सीधा प्रसारण के लिए नहीं लेनी पड़ेगी पूर्व अनुमति

09/11/2022
आनंदीबेन

नई शिक्षा नीति 21वीं सदी के भारत को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी : आनंदीबेन

06/10/2020
double murder

डबल मर्डर से दहला कानपुर, दो युवकों की चापड़ और कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या

20/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version