• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ठंड से बचने के लिए बंद कमरे में अंगीठी का उपयोग जानलेवा : डा0 श्रीवास्तव

Writer D by Writer D
29/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बस्ती, स्वास्थ्य
0
dr. ramesh chandra srivastava

dr. ramesh chandra srivastava

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश मे बस्ती जिले के वरिष्ठ चिकित्सक डाक्टर रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने सोमवार को कहा है कि सर्दी से बचने के लिए बंद कमरे में अंगीठी का उपयोग जानलेवा हो सकता है।

बन्द कमरे मे अगर ऐसा कर रहे हैं तो सावधान हो जाईये क्यों कि इससे जान जाने की खतरा बढ़ जाता है।

उन्होने कहा कि अंगीठी में इस्तेमाल होने वाले कोयले या लकड़ी के जलने से कॉर्बन मोनोऑक्साइड के अलावा कई जहरीली गैसें निकलती हैं, जो जानलेवा साबित होता है अंगीठी ही नहीं, इस तरह का खतरा रूम हीटर से भी हो सकता है।

उन्होने कहा कि कोयला या अलाव जलाने से कार्बन के अलावा कई जहरीली गैसें निकलती हैं। कोयला बंद कमरे में जल रहा हो, तो इससे एनवायरनमेंट में कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है और ऑक्सीजन का लेवल घट जाता है। यह कार्बन, ब्रेन पर सीधे असर डालता है और सांसों के जरिए बॉडी के अंदर भी पहुंचता है। ब्रेन पर असर होने से कमरे में सोया कोई भी इंसान बेहोश हो सकता है। ब्लड में यह कार्बन घुलकर धीरे-धीरे ऑक्सीजन को कम कर देता है ।

कानूनगो का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, डीएम ने किया निलंबित

ठंड से बचाव के लिए यह तरीका आसान तो है लेकिन बहुत ही खतरनाक है । इससे सावधान रहने की आवश्यकता है। गर्म कमरे से एकाएक बाहर जाने पर भी बीमार पड सकते हैं, इसलिए बाहर जाने से पहले ‘‘स्विच ओवर जोन‘‘ यानी हीटर से अलग हटकर कुछ देर समय बीता लें, तब बाहर जाएं।

उन्होने बताया कि बंद कमरे में लंबे समय तक ब्लोअर या हीटर जलाने से कमरे का तापमान बढ़ जाता है और नमी का लेवल कम हो जाता है। इस वजह से नॉर्मल लोगों को भी सांस संबंधी समस्या हो सकती है। अगर आप हीटर का प्रयोग करते हैं, तो कमरे में एक बाल्टी पानी रखें, जिससे कुछ हद तक नमी बनी रहे।

बरेली सेंट्रल जेल में फूटा कोरोना बम, 21 कैदी समेत 49 लोग संक्रमित

उन्होने बताया कि हीटर, ब्लोअर या अंगीठी जलाते समय कमरे को पूरी तरह से बंद नहीं करना चाहिए। गर्मी से धीरे-धीरे कमरे का ऑक्सीजन खत्म हो जाता है और कार्बन मोनोऑक्साइड ज्यादा होने लगता है। यह जहरीली गैस सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच कर खून में मिल जाती है। इस वजह से खून में हीमोग्लोबिन का लेवल घट जाता है और बेहोशी छाने लगती है और इंसान की मौत हो जाती है।

अगर कमरे में एक से ज्यादा व्यक्ति सो रहे हैं तो ज्यादा देर तक आग न जलाएं, क्योंकि ज्यादा लोग होने से कमरे में ऑक्सीजन की और कमी हो जाती है।

श्री श्रीवास्तव ने नागरिको से अपील करते हुए कहा है कि अगर आप ब्लोअर या हीटर का प्रयोग करते हैं तो इसे थोड़े समय के लिए ही करें। इससे जहां एक ओर कमरे की नमी बनी रहेगी और आपके शरीर को भी नमी मिलती रहेगी।

Tags: dr. ramesh chandra srivastavahealth tipsmedical adviceup newswinter tips
Previous Post

बेखौफ चोरों ने दुकानदार के सामने ले गए लाखों का सामान, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

कांग्रेस की नसों में किसानों-मजदूरों के आन्दोलन का रक्त : प्रियंका

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

कांग्रेस की नसों में किसानों-मजदूरों के आन्दोलन का रक्त : प्रियंका

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

नफरत, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई है भाजपा सरकार की पहचान: अखिलेश

12/08/2023
Sawan

सावन के महीने में न करें ये काम, नाराज हो जाएंगे महादेव

03/07/2023
Doctors have been shocked to find the weightiest girl born in the UK

यूके में पैदा हुई सबसे ज्यादा वज़न वाली लड़की, डॉक्टर्स हो गए हैरान

01/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version