• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक का प्रयोग बढ़ा

Desk by Desk
30/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में शनिवार को एक दिवसीय ऑनलाइन एचआर कानक्लेव का आयोजन किया गया। एचआर कानक्लेव आयोजन का उद्देश्य इंडस्ट्री-एकेडमिक कोलैबरेशन को बढ़ावा देना रहा। एचआर कानक्लेव री-डिफाइनिंग एचआर ड्यूरिंग एंड पोस्ट पेंडेमिक विषय पर आयोजित की की गयी।

एचआर कानक्लेव में इंडस्ट्री में महामारी के समय एवं उसके उपरांत रोजगार की संभावनाओं एवं चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गयी। एचआर कानक्लेव में जीएलए विवि, मथुरा के कुलपति प्रो फाल्गुनी गुप्ता ने मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। साथ ही कैंडिला फार्मास्युटिकल लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रमोद कुमार राजपूत, आईबीएम की एचआर लीडर मंदीप कौर, श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंडिया के एजीएम एचआर सर्वेश भदौरिया, टीसीएस के जीएमएचआर राज गुप्ता और माइंड योर फ्लीट सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड की सीएचआरओ देबजनी रॉय बतौर वक्ता मौजूद उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विवि के प्रतिकुलपति प्रो विनीत कंसल ने समस्त प्रतिभागियों का कॉन्क्लेव में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विवि की यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री इंटरफेस सेल द्वारा प्रतिबद्धता से प्लेसमेंट के कार्य का निर्वाह कियता जा रहा है। उन्होंने कहा कि महामारी एवं लॉकडाउन के बावजूद भी 91 पूल प्लेसमेंट ड्राइव्स में लगभग तीस हजार रोजगार के अवसर विद्यार्थियों को प्रदान किये गये हैं।

IGNOU में रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 15 फरवरी तक बढ़ी, करें ऑनलाइन आवेदन

प्रो फाल्गुनी गुप्ता ने कहा कि एकेडमिया और इंडस्ट्री कनेक्ट समाज की बेहतरी के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के समय इंडस्ट्री के मांग में आये बदलावों पर चर्चा करने के लिए री-डिफाइनिंग एचआर ड्यूरिंग एंड पोस्ट पेंडेमिक विषय पर एचआर कॉन्क्लेव अक आयोजन प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि एकेटीयू द्वारा प्लेसमेंट के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

प्रमोद कुमार राजपूत ने प्रेक्टिसेस दैट डिफरेंसिएट द बेस्ट आरगेनाइजेशन फ्रॉम द गुड वन विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा डिजिटल ट्रांसफारमेशन वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गयी है। वर्तमान में योग्यतम की उत्तर जीविता के सिद्धांत पर इंडस्ट्री आगे बढ़ रही है। ऐसे में हमें खुद को आत्मनिर्भर बनने की ओर प्रयास करने चाहिए।

मंदीप कौर ने कहा कि हमें इंडस्ट्री और एकेडमिया के मध्य सपोर्ट सिस्टम विकसित करने के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की कोविड-19 महामरी में उपयोगिता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के माध्यम से जनोपयोगी उपकरण विकसित करने के लिए प्रयास करने चाहिए।

सर्वेश भदौरिया ने कहा कि इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक का प्रयोग बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ट्रेंड्स एनालिसिस में बड़े पैमाने पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कोर्सेज अनिवार्य रूप से पढ़ाये जाने चाहिए।

राज गुप्ता ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंडस्ट्री में चैथी औद्योगिक क्रांति लेकर आई है। कोविड-19 महामारी में इंडस्ट्रीज में सिमित रोजगार के अवसर ही मिल पा रहे हैं। ऐसे में हमें क्रिएटिव बनने की आवश्यकता है। साथ ही देबजनी रॉय ने चेंजिंग रोल ऑफ एचआर लीडर्स फ्रॉम बैकग्राउंड कंट्रीब्यूटर्स टू स्ट्रेटेजिक वैल्यू क्रेएटर विषय पर व्याख्यान दिया।

एचआर कानक्लेव में विवि के कुलसचिव नन्द लाल सिंह, वित्त अधिकारी जीपी सिंह, विभिन्न सम्बद्ध संस्थानों के निदेशक व टीपीओ , छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का सञ्चालन प्रतिभा शुक्ला ने कियाद्य एचआर कानक्लेव विधिवत सम्पन्न हो गयी।

Tags: Artificial Intelligenceआर्टिफिशियल इंटेलिजेंसआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंडस्ट्रीइंडस्ट्री कनेक्ट समाजएकेडमियाकोविड-19 महामरीचेंजिंग रोल ऑफ एचआर लीडर्स फ्रॉम बैकग्राउंड कंट्रीब्यूटर्स टू स्ट्रेटेजिक वैल्यू क्रेएटरडॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालयप्रतिकुलपति प्रो विनीत कंसलप्रमोद कुमार राजपूतरी-डिफाइनिंग एचआर ड्यूरिंग एंड पोस्ट पेंडेमिकसर्वेश भदौरिया
Previous Post

भारतीय सेना में बंपर नौकरियां, देखें कब कहां होगी सीधी भर्तियां

Next Post

वैक्सीन अपडेट : इस साल जून तक देश को मिलेगा तीसरा कोरोना का टीका

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Main Slider

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा’, फ्रांस के हालात पर ट्रंप का मैक्रों को घेरा

20/10/2026
पंजाब

परविंदर झोटा केस में बड़ा फैसला, CM मान ने CBI जांच को दी मंजूरी

20/10/2026
Next Post
अदार पूनावाला adar punawala

वैक्सीन अपडेट : इस साल जून तक देश को मिलेगा तीसरा कोरोना का टीका

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने 36 वें नेशनल गेम्स के मेडल विजेता एथलेटिक्स को किया सम्मानित

12/10/2022
jila badar

डीएम ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त दो अपराधियों को किया जिला बदर

09/09/2020
Nitish Kumar

नीतीश कुमार पर फेंका कुर्सी का टुकड़ा, बाल-बाल बचे सीएम

13/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version