• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बची हुई हवन सामग्री का ऐसे करें उपयोग, घर में होगी मां लक्ष्मी की कृपा

Writer D by Writer D
05/07/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Havan

Havan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय संस्कृति में समय-समय पर घरों मे हवन-पूजन (Havan) कराया जाना सामान्य बात है. पूजन के बाद अक्सर कई सामग्री बच जाती हैं. ऐसे में कई लोग उसे पानी में बहा देते हैं. लेकिन क्या हम इस सामग्री को दूसरी जगह इस्तेमाल नहीं कर सकते. जिससे हमें माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हो और हमारा घर सुख-समृद्धि से फले-फूले. आइए जानते हैं कि पूजा की बची हुई सामग्री का हम दूसरी जगह कहां इस्तेमाल कर सकते हैं.

पान और सुपारी का करें ये इस्तेमाल

सबसे पहले बात करते हैं पूजा में इस्तेमाल होने वाले पान और सुपारी की. घर में पूजन शुरू होन होने पर पान पर स्वास्तिक बनाकर उस पर गोल सुपारी रखते हैं. इसके बाद उसे जनेऊ पहनाकर गणेश जी की स्थापना करते हैं. पूजन के बाद अगर यह सामग्री बच जाए तो पान और सुपारी किसी लाल कपड़े में बांध लें. इसके बाद उसे अलमारी में सुरक्षित रख दें. ऐसा करने से घर में धन-दौलत की आवक बनी रहती है.

पूजन के बाद नारियल को ऐसे ही न छोड़ें

पूजा या हवन (Havan) की सामग्री में नारियल का होना अनिवार्य तत्व है. यह नारियल सूखा या गीला कैसा भी हो सकता है. पूजन संपन्न होने के बाद इस नारियल को व्यर्थ छोड़ने के बजाय उसे फोड़ लें और फिर प्रसाद के रूप में सब लोगों को बांट दें. अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो फिर उस पर घी डालकर हवन में होम कर दें.

बचे हुए कुमकुम का क्या करें?

घर में होने वाले विशेष पूजन (Havan) या हवन में कुमकुम भी अनिवार्य सामग्री होती है. पूजा खत्म होने के बाद काफी कुमकुम बचा रह जाता है. इस बचे हुए कुमकुम को फेंकने के बजाय किसी डिब्बी में डालकर सुरक्षित रख लें. इसके बाद सुहागन महिलाएं इस बचे हुए कुमकुम को अपनी मांग में लगाएं. माना जाता है कि ऐसा करने से पति का आयु लंबी होती है. घर में आने वाली नई चीजों पर इसी कुमकुम से तिलक करना न भूलें.

पूजा में इस्तेमाल होने वाले फूल

पूजा में फूल और हार भी जरूर चढ़ाए जाते हैं. हवन-पूजन के बाद इन फूलों को आप विसर्जित करने के बजाय घर के मेन गेट पर लगा लें. जब वे फूल और हार पूरी तरह मुरझा जाएं तो उसकी सूखी पत्तियों को हाथ से मसलकर बगीचे या गमलों में डाल दें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और पौधों को भी ऑर्गेनिक खाद मिल जाएगी.

हवन-पूजन के बाद बची हुई मौली

हवन-पूजन के बाद बची हुई मौली को हम लोग आम तौर पर फेंकने से परहेज करते हैं और उसे सुरक्षित तरीके से पूजाघर में रख लेते हैं. शास्त्रों में कहा गया है कि पूजाघर में रखने के बजाय आप उस बची हुई मौली को दुकान की तिजोरी या घर की अलमारी पर पर बांध दें. इससे मां लक्ष्मी हमेशा आप पर मेहरबान बनी रहेंगी और परिवार में सुख-समृद्धि का संचार होगा.

Tags: AstrologyAstrology tipshavanhavan importancehavan tips
Previous Post

सावन में गलती से भी न करें ये भूल, नहीं मिलेगा व्रत का लाभ

Next Post

भोलेनाथ को प्रिय है कावड़ यात्रा, जानें इसके नियम एवं महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

noodle cutlets
खाना-खजाना

स्नैक्स में बनाएं नूडल कटलेट, बढ़ जाएगा शाम की चाय का स्वाद

11/02/2026
lemon
फैशन/शैली

चेहरे पर ऐसे लगाएं नींबू, वरना त्वचा हो जाएगी डैमेज

11/02/2026
Guava Pudding
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ये स्पेशल हलवा, सब हो जाएंगे खुश

11/02/2026
promise day
फैशन/शैली

Promise Day: बस यही वादा में तुमसे चाहती हूँ…, अपने प्यार को भेजें प्रॉमिस डे की शुभकामनाएं

11/02/2026
Dum Aloo Lucknowi
Main Slider

स्वाद से भरपूर हैं दम आलू, भोजन को बनाएगी स्पेशल 

11/02/2026
Next Post
Kanwariyas

भोलेनाथ को प्रिय है कावड़ यात्रा, जानें इसके नियम एवं महत्व

यह भी पढ़ें

Patwari

युवा अपने ही जिले से कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

18/05/2022
arrested

एक लाख रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

07/06/2021
study room

बच्चों की अध्ययन क्षमता बढ़ाने के लिए स्टडी रूम में कराएं ये कलर्स

16/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version