• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्किन बनेगी सॉफ्ट और खूबसूरत, करें इन स्क्रब का इस्तेमाल

Writer D by Writer D
20/09/2025
in फैशन/शैली
0
Scrub

Scrub

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जब बात खूबसूरती बढ़ाने की हो तो महिलाएं बाजार जाकर महंगे से महंगे प्रोडक्ट खरीदना पसंद करती हैं। अपनी त्वचा को चमकदार बनाने और मुलायम रखने के लिए महिलाएं कई स्क्रब भी इस्तेमाल करती है। स्क्रबिंग करने से स्किन के डेड सेल्स रिमूव हो जाते हैं। लेकिन आप चाहे तो बाजार के प्रोडक्ट्स की जगह घर पर ही शक्कर (Sugar Scrubs) की मदद से विभिन्न स्क्रब बना सकती हैं। शक्कर एक शानदार स्क्रबिंग एजेंट है जिसकी मदद से त्वचा कोमल और लचीली बन जाती है। शक्कर के साथ आप अलग-अलग किस्म के कॉम्बिनेशन तैयार कर आठ अलग अलग स्क्रब (Scrubs) तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको चीनी से बनने वाले कुछ स्क्रब (Sugar Scrubs) के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप घर पर ही बड़े आसानी से तैयार कर सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

ऑलिव ऑयल और शुगर स्क्रब (Sugar Scrubs) 

इसे बनाने के लिए 1 चम्मच जैतून का तेल लें और इसे चीनी के साथ अच्छी तरह मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर स्क्रब करें। यह सभी टॉक्सिन को निकालता है और आपको नेचुरल ग्लो देता है। आप इस स्क्रब का इस्तेमाल कोहनी और घुटनों की डार्क स्किन को साफ करने के लिए भी कर सकती हैं। यह मिश्रण ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को भी निकालता है!

ग्रीन टी और शुगर का स्क्रब (Sugar Scrubs) 

यह आपके चेहरे के साथ-साथ पूरी बॉडी खासतौर पर पीठ पर जमा डेड स्किन की परत को हटाने में हेल्प करता हैं। इसके लिए आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच चीनी, जैतून या नारियल का तेल और टी बैग से निकली ग्रीन टी की पत्तियां लेकर एक पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे के साथ-साथ पीठ पर स्क्रब करें। फिर हल्के हाथों से मसाज करके पानी से धो दें।

ओटमील और शुगर का स्क्रब (Sugar Scrubs) 

तैलीय त्वचा और मुंहासे वाले लोगों के लिए एक और अद्भुत घटक है ओटमील । यह आपकी त्वचा से अतिरिक्त तेल को अवशोषित करता है और इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासे के इलाज में भी मदद करते हैं। इस स्क्रब को बनाने के लिए बस आपको एक बड़ा चम्मच ओट्स लेने हैं और इसमें एक चम्मच शुगर डालनी है। इसे पेस्ट में बदलने के लिए इसमें आप जैतून का तेल या शहद की कुछ बूंदें डाल सकते हैं। अपने पूरे चेहरे पर मास्क लगाएं और इसे सूखने दें। धोते समय इसे धीरे से रगड़ें और सुनिश्चित करें कि आप इस प्रक्रिया में अपने चेहरे को चोट नहीं पहुंचाते हैं।

लेमन और शुगर का स्क्रब (Sugar Scrubs) 

इस जादुई स्क्रब को तैयार करने के लिए आपको 2 चम्मच चीनी और 4 नींबू के रस की जरूरत होती है। इसे अच्छे से मिलाएं और अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में धीरे-धीरे से अपनी उंगलियों से मसाज करें। चीनी के दानों को तब तक रगड़ें जब तक कि वे मसाज करते हुए ठीक से घुल न जाएं। इसके बाद, आप पानी से चेहरा धो लें। इस मास्क के रेगुलर इस्तेमाल करने से टैन त्वचा और काले धब्बे साफ हो जाते हैं।

टमाटर और शुगर का स्क्रब (Sugar Scrubs) 

एक बहुत जल्दी तैयार किया जाना वाला और सुविधाजनक स्क्रब है। टमाटर त्वचा को सुखाने में मदद करता है और यहां तक कि इसमें एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं। इस स्क्रब को बनाने के लिए बस आधे टमाटर को काट लें और उसमें एक चम्मच चीनी मिलाएं। अब इसे धीरे-धीरे अपने पूरे चेहरे पर स्क्रब करें। सुनिश्चित करें कि आप इसे धीरे से कर रहे हैं, क्योंकि कठोर चीनी आपकी त्वचा को खरोंच कर सकती है। इसे पानी से धो लें और बाद में मॉइस्चराइज़र लगा लें।

Tags: beauty tips in hindiskin beautySkin Care Tipsskin care tips in hindisugar scrubsugar scrub for skin
Previous Post

दूर करना चाहते हैं कोहनी का कालापन, आपके काम आएंगे ये घरेलू उपाय

Next Post

चटपटे स्नैक्स की भरपाई करेगा क्रिस्पी पोटैटो वेज़ेस, जानें बनाने का तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

Glowing Skin
फैशन/शैली

गुलाबी निखार लाएगा ये पाउडर, जानें बनाने का तरीका

24/05/2026
skin rashes
फैशन/शैली

जांघों के बीच खुजली से हैं परेशान, ये उपाय दिलाएंगे आराम

24/05/2026
ajwain
फैशन/शैली

डायबिटीज में संजीवनी बूटी है ये पानी, ऐसे करें सेवन

24/05/2026
chiku milkshake
खाना-खजाना

तेज गर्मी में सुकून देगी ये ड्रिंक, इसका स्वाद जीत लेगा सबका दिल

22/05/2026
Litchi Ice Cream
Main Slider

गर्मियों में ट्राई करना चाहते है आइसक्रीम का नया फ्लेवर, तो ये है परफेक्ट ऑप्शन

22/05/2026
Next Post
potato wedges

चटपटे स्नैक्स की भरपाई करेगा क्रिस्पी पोटैटो वेज़ेस, जानें बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें

नकली प्रोटीन पाउडर फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

21/11/2021
Kabul Attacked

काबुल में कत्लेआम: पाकिस्तानी बमबारी में अस्पताल तबाही का मंजर, तालिबान ने दी ‘जंग’ की खुली चेतावनी

17/03/2026
UP Police Constable Recruitment result

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा, 15000 मोबाइल सर्विस लांस पर

23/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version