• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करवाचौथ पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए करें टमाटर का यूज, जादू की तरह काम करेंगे ब्यूटी हैक्स

Writer D by Writer D
15/10/2024
in फैशन/शैली
0
Tomato for Skin

Tomato for Skin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सब्जियों का स्वाद बढ़ाने से लेकर सलाद की प्लेट सजाने तक के लिए यूज होने वाला टमाटर (Tomato) , आपकी खूबसूरती को भी निखार सकता है। जी हां, कुछ ही दिनों में सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार करवाचौथ आने वाला है। इस दिन हर शादीशुदा महिला दूसरी किसी भी महिला से ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती है। जिसके लिए वो कई दिन पहले से ही पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट और फेशियल लेना भी शुरू कर देती है। बावजूद इसके कई बार उन्हें चेहरे पर मनचाहा ग्लो देखने को नहीं मिलता है। अगर आपके साथ भी कई बार ऐसा हो चुका है तो पार्लर में पैसे खर्च करने की जगह रसोई में रखे टमाटर का यूज करके इंस्टेंट ग्लो पाएं। टमाटर में मौजूद विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व त्वचा से डेड स्किन हटाने और बंद हुए त्वचा के छिद्रों को खोलने में मदद करते हैं। जबकि इसमें मौजूद एंजाइम त्वचा को एक्सफोलिएट और विटामिन सी और लाइकोपीन त्वचा से टैनिंग को कम करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं टमाटर से जुड़े कुछ ऐसे ब्यूटी हैक्स, जो आपके चेहरे की जरूरत के हिसाब से आपकी हर ब्यूटी प्रॉब्लम को दूर करते हैं।

टमाटर (Tomato) से जुड़े मैजिकल ब्यूटी हैक्स

त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए

इस करवाचौथ अगर आप चेहरे को एक अलग निखार देना चाहते हैं तो 1 चम्मच टमाटर  (Tomato) के रस में कच्ची हल्दी मिलाकर एक पतला पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को 10 मिनट चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। तय समय बाद चेहरा धो लें।

कोमल त्वचा के लिए

त्वचा की ड्राईनेस दूर करके उसे सॉफ्ट बनाने के लिए आप टमाटर का ये ब्यूटी हैक ट्राई कर सकते हैं। इस ब्यूटी टिप में आपको दूध में भिगोए हुए 5-6 बादाम लेकर अच्छी तरह कूटते हुए उनका गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है। अब इस पेस्ट में कद्दूकस किया हुआ टमाटर का रस मिलाकर चेहरे पर 20 मिनट लगाकर छोड़ दें। तय समय बाद चेहरा धो लें।

हाइड्रेटिंग फेस मास्क

टमाटर (Tomato) से हाइड्रेटिंग फेस मास्क तैयार करने के लिए 1 चम्मच टमाटर का रस लेकर उसमें जैतून का तेल मिलाकर मॉइस्चराइजर की तरह यूज करें। बेहतर रिजल्ट के लिए इसे अपनी त्वचा पर रात भर लगा रहने दें और सुबह चेहरा धो लें।

पिगमेंटेशन और काले धब्बे दूर करने के लिए

चेहरे पर नजर आने वाले पिगमेंटेशन और काले धब्बों के निशान दूर करने के लिए एक केले को मैश करके उसमें थोड़ा सा टमाटर का गूदा मिलाकर उसे अपने चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगा ले। तय समय बाद चेहरा पानी से धो लें।

त्वचा के छिद्रों को टाइट के लिए

टमाटर (Tomato) त्वचा के छिद्रों को कसने में मदद करता है. टमाटर में मौजूद विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, पोटैशियम, और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण त्वचा को टाइट और ग्लोइंग बनाते हैं। इस उपाय को करने के लिए एक टमाटर को काटकर उस पर थोड़ा सा शहद लगाकर चेहरे पर स्क्रब करें। ऐसा 10 मिनट तक करें और फिर चेहरे को धो लें।

Tags: beauty hacksBeauty tipsSkin CareTomato for Skin
Previous Post

करवाचौथ से पहले फेस पर लगाएं कद्दू, रिजल्ट देखकर चौंक जाएंगी आप

Next Post

करवाचौथ पर न करें मेकअप से जुड़ी ये गलतियां, बिगाड़ देंगी आपका लुक

Writer D

Writer D

Related Posts

Dahi Paratha
Main Slider

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

01/07/2026
Upper Lip Hair
Main Slider

इन घरेलू नुस्खों से पाएं चेहरे के अनचाहे बालो से छुटकारा

01/07/2026
Mosquitoes
फैशन/शैली

मच्छरों की भिनभिनाहट से है परेशान, छुटकारा दिलाएगी ये चीजें

01/07/2026
धर्म

घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये बातें

01/07/2026
mole
धर्म

इस जगह तिल का है खास महत्व, लव लाइफ के मामले में होते है…

01/07/2026
Next Post
Makeup Mistakes

करवाचौथ पर न करें मेकअप से जुड़ी ये गलतियां, बिगाड़ देंगी आपका लुक

यह भी पढ़ें

बड़े काम का है लहसुन, बालों से लेकर त्‍वचा तक सभी को रखता है स्‍वास्‍थ्‍य

04/02/2022
Pitra Dosha

पितृ दोष से है पीड़ित, तो मौनी अमावस्या के दिन करें ये काम

27/01/2025
Ram Mandir

‘…राम भक्तों पर ब्लास्ट करा सकती है बीजेपी’, RJD MLA का विवादित बयान

07/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version