• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2017 से पहले केंद्र की योजनाओं का लाभ नहीं ले सका उत्तर प्रदेश : सीएम योगी

Writer D by Writer D
03/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान फॉर मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी इन नॉर्दर्न रीजन की जोनल कॉन्फ्रेंस में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश को विकास में बाधक माना जाता था, लेकिन अब यह विकास का प्रतीक बन चुका है। पिछले साढे़ चार साल में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ और कानून व्यवस्था इतनी मजबूत हुई कि यहां निवेशकों ने भी अपना रुख किया। इसके विकास का यह भी एक बड़ा कारण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में इंफ्रास्ट्रक्चर की स्पीड बहुत कम थी। यह कछुए या केंचुए जैसी थी लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उसके लिए कार्य किया। इस पर उत्तर प्रदेश सरकार ने सबसे तेजी से अमल किया और आज इसकी गति हमारे यहां सबसे ज्यादा है। पूर्वांचल का 340 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे इसका उदाहरण है । 20 माह में पूरा करके इसे राष्ट्र को समर्पित कर दिया गया है। सारे कार्य तेजी से हुए हैं। चाहे मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे हो बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे या अन्य दूसरे कार्य सभी द्रुतगति से हो रहे हैं। हमने छह एक्सप्रेस वे पर वर्क पर काम किया है जबकि आजादी के बाद से केवल डेढ़ एक्सप्रेसवे पर ही काम हो पाया था। हम एयरपोर्ट बना रहे हैं।

राजधानी लखनऊ में ‘प्रधानमंत्री गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान’ के कार्यान्वयन हेतु आयोजित जोनल कॉन्फ्रेंस (नॉर्थ) में… https://t.co/l3MLVgoceD

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 3, 2021

पहले प्रदेश के 25 स्थानों तक ही हवाई कनेक्टिविटी होती थी, लेकिन अब प्रदेश के 80 स्थान हवाई कनेक्टिविटी से जुड़े हैं । 11 स्थानों पर नए एयरपोर्ट पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। यह वही स्थान है, जिसके पास ही भट्टा पारसौल में किसान मारे गए थे और अब किसानों ने चार गुने नहीं बल्कि दोगुने दाम में अपनी जमीन समर्पित कर दी। यह उनके साथ बेहतर संवाद का परिणाम रहा, अभी और किसान भी सरकार को अपनी जमीन समर्पित करने जा रहे हैं।

CM योगी ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को किया नमन, बोले- प्रयागराज में कल्पवास करते थे महामहिम

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर इस तेजी से आगे बढ़ रहा है कि सभी राज्यों यहां तक कि नेपाल की सीमाओं को फोरलेन कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है। हर जनपद मुख्यालय तहसील मुख्यालय को टू लेन कनेक्टिविटी दी गई है। गांव-गांव 16 घंटे बिजली पहुंचाने का काम किया और प्रयास है कि जल्द ही गांव हो या शहर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए।

उन्होंने कहा कि चाहे स्मार्ट सिटी हो चाहे डिफेंस कॉरिडोर के छह डोर हो ब्रह्मोस मिसाइल के लिए जमीन देने की व्यवस्था हो, मेडिकल कॉलेज हो इन सभी में उत्तर प्रदेश अग्रणी है। यह सब प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और निर्देशन में संपन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि शक्ति गति का सीधा अर्थ है कि जहां शक्ति है वही गति होगी और जहां गति है वही शक्ति आएगी। इसी थीम पर काम करते हुए उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है।

Tags: gati shaktigati shakti master planLucknow Newsup newsYogi Adityanath
Previous Post

CM योगी ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को किया नमन, बोले- प्रयागराज में कल्पवास करते थे महामहिम

Next Post

किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगी योगी सरकार, बिना गारंटी मिलेगा इतने करोड़ का ऋण

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
Next Post
Yogi cabinet

किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगी योगी सरकार, बिना गारंटी मिलेगा इतने करोड़ का ऋण

यह भी पढ़ें

fenugreek

एक महीने तक करिए इसका पानी, सेहत में गज़ब का सुधार

18/01/2022
Poisonous Milk

फटे दूध का ऐसा इस्तेमाल नहीं जानती होंगी आप

13/04/2025
CM Yogi

मलिन बस्तियों का कायाकल्प जरूरी, मूलभूत सुविधाओं का हो विस्तारः मुख्यमंत्री

04/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version