• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रक्षाबन्धन पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार की सौगात

Writer D by Writer D
30/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi fulfilled the duty of a brother

CM Yogi fulfilled the duty of a brother

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदीप कुमार गुप्ता

भारत को त्योहारों का देश कहते हैं। यहाँ प्रत्येक त्योहार की अपनी-अपनी मान्यताएं है। रक्षाबन्धन (Raksha Bandhan) भारतीय संस्कृति का एक पवित्र त्योहार है। भाई-बहन के आपसी प्रेम का यह पर्व हमारे समाज में रिश्तों की अहमियत को भी दर्शाता है। भारतीय सभ्यता में प्रत्येक पर्व के साथ कोई न कोई दंत-कथा भी जुड़ी हुई है। राखी के त्योहार के साथ भी कई कथाओं का प्रसंग मिलता है। राजा बलि, देवासुर संग्राम, महाभारत में श्री कृष्ण द्वारा युधिष्ठिर को राखी का पर्व मनाने की सलाह, शिशुपाल वध के समय श्री कृष्ण की तर्जनी पर लगी चोट पर द्रौपदी द्वारा अपनी साड़ी फाड़कर उनकी उंगली पर बांधना जैसे प्रसंग रक्षाबन्धन के त्योहार से जुड़े हुए हैं।

बहन और भाई का रिश्ता अनोखा और अनूठा होता है। आपसी नोकझोंक, लड़ाई, रूठना-मनाना इस रिश्तें की खासियत होती है। इसके साथ ही दोनों के बीच प्रेम, अपनेपन की भी पराकाष्ठा होती है। अप्रतिम एव सम्बन्धः – यह रिश्ता बेजोड़ है। भाई अगर बड़ा है, तो बहन उसके साथ सुरक्षित महसूस करती है। यदि बहन बड़ी है, तो भाई को जीवन की कोई कमी महसूस नहीं होने देती। साथ-साथ बड़े होते हुए यह कब एक दूसरे के दोस्त, मार्गदर्शक और सबसे बड़े हितैषी बन जाते हैं, पता ही नही चलता। अक्सर भाई चंचल स्वभाव के होते है। बहनें इसके विपरीत गम्भीर स्वभाव की होती है। परिवार में सुख, शान्ति का वातावरण बनाए रखने में दोनों के आपसी प्रेम की बड़ी भूमिका होती है। इन दोनों के माध्यम से घर का वातावरण खुशनुमा और प्रफुल्ल बना रहता है।

सीएम योगी ने रक्षाबंधन पर बेटियों को दिया तोहफा, कन्या सुमंगला योजना की राशि हस्तांतरित की

रक्षाबन्धन (Raksha Bandhan) का पर्व भाई-बहन के इसी पवित्र, पावन और अप्रतिम रिश्ते को गरिमा प्रदान करने वाला त्योहार है। भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर बहन उसे अपने प्रति कर्तव्य की याद दिलाती है, तो दूसरी ओर भाई द्वारा बहन की रक्षा का संकल्प  प्रति वर्ष सदियों से लिया जाता रहा है। यह हमारे रीति-रिवाजों, परम्पराओं को पोषित-पल्लवित कर समाज को दिशा प्रदान करता रहा है।

प्रदेश की वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में समाज की सार्थक, समयानुकूल, आपसी प्रेम, भाईचारें को समृद्ध करने वाली परम्पराओं की पूरी संवेदनशीलता के साथ रक्षा करने के हरसम्भव प्रयास और कार्य कर रही है। इसी कार्य के अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष राज्य सरकार द्वारा रक्षाबन्धन (Raksha Bandhan)  के पर्व पर सभी माताओं, बहनों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सौगात दी जाती है।

रक्षाबंधन पर माताओं व बहनों को सीएम योगी का तोहफा, रोडवेज के साथ ही सिटी बसों में निशुल्क होगी यात्रा

इस वर्ष भी प्रदेश सरकार द्वारा सभी माताओं, बहनों तथा बेटियों को रक्षाबन्धन के पर्व पर यह उपहार दिया गया है, जिससे वह अपने भाईयों को राखी बांधने जाने की यात्रा सुगमता से तथा सुरक्षा के साथ कर सकें। 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 31 अगस्त 2023 की रात्रि 12 बजे तक यह सुविधा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में मातृ-शक्ति के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। परम्पराओं की रक्षा करने तथा भाई-बहन के आपसी प्रेम के पर्व रक्षाबन्धन को हर्षोल्लास के साथ मनाने में अपनी भूमिका की दृष्टि से उत्तर प्रदेश सरकार का यह प्रयास सराहनीय है।

Tags: cm yogiLucknow NewsRaksha Bandhanraksha bandhan 2023Yogi News
Previous Post

‘कन्हैया ट्विटर पे आजा’, विक्की कौशल बने भजन गायक

Next Post

महिला सुरक्षा के लिए खतरा बनी ताकतों से बनाएं दूरी: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Main Slider

युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री

19/09/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

19/09/2026
Next Post
AK Sharma

महिला सुरक्षा के लिए खतरा बनी ताकतों से बनाएं दूरी: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Ram Mandir

पहली ही बारिश में टपकने लगी राम मंदिर की छत, परिसर में भी हुआ जलभराव

24/06/2024

नारी निकेतन की बालिकाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को बांधी राखी

22/08/2021
शिव प्रताप शुक्ल

बीजेपी सासंद शिव प्रताप शुक्ल राज्यसभा में चीफ व्हिप नियुक्त

21/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version