• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी, 11 सीटों पर मतदान एक दिसंबर को

Desk by Desk
05/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Election

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी विधान परिषद की खण्ड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना गुरुवार को जारी की गई। इस सीटों के लिये एक दिसंबर को मतदान होगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच खण्ड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल इस साल छह मई को समाप्त हो गया था। चुनाव आयोग ने इन खाली सीटों पर चुनाव कराने की घोषणा की है। कोरोना महामारी के कारण चुनावों में छह महीने की देरी हुई है।

अमेरिकी सीनेट में जो बिडेन की पार्टी को लगा बड़ा झटका, ट्रंप को बढ़त

चुनाव आयोग के सूत्रों ने यहां बताया कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख है। नामांकन पत्रों की जांच 13 नवंबर को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 17 नवंबर होगी। एक दिसंबर को मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतों की गणना तीन दिसंबर को होगी।

उन्होंने बताया कि जिन सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव होंगे, उनमें लखनऊ मंडल, वाराणसी मंडल, आगरा मंडल, मेरठ मंडल और इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और लखनऊ मंडल, वाराणसी मंडल, आगरा मंडल, मेरठ मंडल, बरेली-मुरादाबाद मंडल और गोरखपुर-फैजाबाद मंडल खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल है।

इस बीच, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने राज्य विधानसभा परिषद के लिए इस महत्वपूर्ण चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

यह एनडीए की जीत का नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य का चुनाव है : जेपी नड्डा

कांग्रेस ने राजेश द्विवेदी (आगरा स्नातक), जितेंद्र कुमार (शिक्षक-मेरठ), अजय कुमार सिंह (इलाहाबाद-झांसी स्नातक), बृजेश कुमार सिंह (स्नातक लखनऊ), संजीव सिंह (वाराणसी) / स्नातक, नागेंद्र दत्त त्रिपाठी ( गोरखपुर – फ़ैज़ाबाद के शिक्षक) और डॉ. मेहंदी हसन (बरेली- मुरादाबाद के शिक्षक) को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है।

समाजवादी पार्टी ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिये आगरा खण्ड से डाॅ. असीम, मेरठ खण्ड से शमशाद अली, लखनऊ खण्ड से राम सिंह राणा, वाराणसी खण्ड से आशुतोष सिन्हा तथा इलाहाबाद-झांसी खण्ड से डाॅ. मान सिंह को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया हैं।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ खण्ड से उमाशंकर चौधरी पटेल, वाराणसी खण्ड से लाल बिहारी, बरेली-मुरादाबाद खण्ड से संजय कुमार मिश्रा, मेरठ खण्ड से धर्मेन्द्र कुमार, आगरा खण्ड से हेवेन्द्र सिंह चौधरी, हऊआ तथा गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड से अवधेश कुमार को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया हैं।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) ने अभी अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

Tags: 11 सीटों पर मतदान एक दिसंबर कोUttar Pradesh Legislative Council electionUttar Pradesh Legislative Council election notificationvoting on 11 seats on December 1उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावबसपाबहुजन समाज पार्टीभाजपाभारतीय जनता पार्टी
Previous Post

अमेरिकी सीनेट में जो बिडेन की पार्टी को लगा बड़ा झटका, ट्रंप को बढ़त

Next Post

मोदी सरकार सिर्फ वादा करती है, रोजगार समस्या के समाधान में है फेल : राहुल गांधी

Desk

Desk

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
Next Post
राहुल गांधी rahul-gandhi

मोदी सरकार सिर्फ वादा करती है, रोजगार समस्या के समाधान में है फेल : राहुल गांधी

यह भी पढ़ें

Suicide

प्रेम में असफल होने पर दो दोस्तों ने की आत्महत्या, घरवालों ने जताई हत्या की आशंका

18/10/2021
Varuthini Ekadashi

वरूथिनी एकादशी आज, सौभाग्यदायिनी है यह व्रत, जानें महत्व और पूजा विधि

07/05/2021
Zakir Hussain

थम गई ‘तबले’ की थाप, जाकिर हुसैन ने दुनिया को कहा अलविदा

15/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version