• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश बीएड दाखिले के लिए आवेदन प्रकिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Desk by Desk
17/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, लखनऊ, शिक्षा
0
B.Ed admission

B.Ed admission

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालयों और उनसे सम्बद्ध सहयुक्त महाविद्यालयों में संचालित बीएड (द्विवर्षीय) पाठ्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2021-23 में दाखिला कार्यक्रम घोषित हो गया है। इस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू हो रही है।

राज्य के विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों से बीएड करने के इच्छुक उम्मीदवार लखनऊ विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट, lkouniv.ac.in पर बीएड से सम्बन्धित सेक्शन में जाकर आवेदन कर पाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च तक चलेगी। हालांकि, उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ 22 मार्च तक अप्लीकशन सबमिट कर पाएंगे।

लखनऊ विश्वविद्यालय के तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक यूपी बीएड ऑनलाइन फॉर्म 2021 को 18 फरवरी से 15 मार्च तक और विलंब शुल्क के साथ 22 मार्च तक भरा जा सकेगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 19 मई 2021 को किया जाना है और इसके लिए एडमिट कार्ड 10 मई को जारी होंगे। प्रवेश परीक्षा परिणामों की घोषणा 20 से 25 जून 2021 के बीच की जानी है।

‘द हिम्मत स्टोरी’ में नज़र आएंगे आफताब शिवदसानी

यूपी बीएड ऑनलाइन फॉर्म 2021 भरते समय उत्तर प्रदेश के सामान्य एवं ओबीसी वर्गों एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 1500 रुपये का शुल्क ऑनलाइन भरना होगा। वहीं, यूपी के एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। दूसरी तरफ, जनरल, ओबीसी और अन्य राज्यों के लिए 1000 रुपये और यूपी के एससी एवं एसटी उम्मीदवारो के लिए विलंब शुल्क 500 रुपये निर्धारित है। विलंब शुल्क से बचने के लिए 15 मार्च तक अप्लीकेशन सबमिट कर लें।

यूपी बीएड ऑनलाइन फॉर्म 2021 के तीन चरण हैं – ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन पत्र पूर्ण करना और परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान और सबमिट किये गये अप्लीकेशन का प्रिंट आउट लेना।

यूपी बीएड ऑनलाइन फॉर्म 2021 को वे ही उम्मीदवार भर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की हो। हालांकि, बीई या बीटेक में गणित एवं विज्ञान में विशेषज्ञता वाले छात्रों के लिए न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातक या पीजी योग्यता होनी चाहिए।

यूपी बीएड ऑनलाइन फॉर्म 2021 भरने के बाद किसी भी तरह की सूचना उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी। इसलिए फॉर्म भरते समय उसी मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को भरें जिसे वे स्वयं इस्तेमाल करते हों।

उत्तर प्रदेश के ऐसे मूल निवासी उम्मीदवारों, जिन्होंने राज्य के बाहर से हाई स्कूल,इंटर व स्नातक किया है, उन्हें ऑनलाइन प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।

Tags: UP BedUP BEd Admission 2021Up Bed Entrance Exam DateUP BEd JEE 2021उत्तर प्रदेश बीएडयूपी बीएडयूपी बीएड जेईईयूपी बीएड प्रवेश परीक्षा
Previous Post

कश्मीरा शाह ने मोनोकिनी में शेयर किया वीडियो, फैंस का बढ़ा तापमान

Next Post

आरध्या की ओवरप्रोटेक्टिव मां बनने पर ट्रोल हुई ऐश्वर्या, ट्रोलर्स बोले- पापा को भी हाथ पकड़ने दो

Desk

Desk

Related Posts

Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Next Post
Aishwarya trolled

आरध्या की ओवरप्रोटेक्टिव मां बनने पर ट्रोल हुई ऐश्वर्या, ट्रोलर्स बोले- पापा को भी हाथ पकड़ने दो

यह भी पढ़ें

UP Police SI Exam

उप्र पुलिस विभाग के लिए बनी सोशल मीडिया पॉलिसी, पुलिस कर्मियों के रील बनाने पर लगी रोक

08/02/2023
road accident in Unnao

रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, ससुर-दामाद समेत तीन की मौत

05/05/2024
ganesh joshi

तीरथ सरकार के मंत्री ने दी महिलाओं को घर में रहने की नसीहत, फटी जींस पर कही ये बात

20/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version