• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो सालों में शहरी क्षेत्रों में नियमित टीकाकरण में आया 22.6 फीसद का उछाल

Writer D by Writer D
22/03/2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
vaccination

vaccination

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नियमित टीकाकरण (Vaccination) को लेकर योगी सरकार (Yogi Government) नित नए प्रयास कर रही है | इसी क्रम में योगी सरकार ने शहरी क्षेत्रों में नियमित टीकाकरण में तेजी लाने के लिए जनवरी 2023 से सप्ताह के सातों दिन स्वास्थ्य केन्दों पर नियमित टीकाकरण की सुविधा शुरू की थी | इसका परिणाम रहा कि इन दो सालों में शहरी क्षेत्र में नियमित टीकाकरण का फीसद 72.4 से बढ़कर 95 फीसद हो गया है |

वंचित आबादी को प्राथमिकता देकर टीकाकरण (Vaccination) के गैप को कम किया

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगों आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप शहरी क्षेत्रों में सातों दिन टीकाकरण उद्देश्य समुदाय के हर बच्चे को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीका लगाना था। इस पहल ने पहुँच सम्बन्धी बाधाओं को दूर करके और वंचित आबादी को प्राथमिकता देकर टीकाकरण के गैप को कम किया है |
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता बताते हैं कि जनवरी 2023 से लेकर फरवरी 2025 तक शहरी क्षेत्रों में लगभग 18 लाख बच्चों का टीकाकरण किया गया है |

सीएम की पहल से बच्चों के टीकाकरण (Vaccination) की राह हुई आसान

डॉ. गुप्ता बताते हैं कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) चार एवं पाँच के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरी क्षेत्रों में पूर्ण प्रतिरक्षण के कवरेज में अपेक्षाकृत कम वृद्धि परिलक्षित हुई थी| इसी क्रम में शहरी क्षेत्र में टीकाकरण का कवरेज बढ़ाने के लिए शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है | इस पहल ने टीकाकरण सेवाओं को सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध कराकर कामकाजी वर्ग के परिवारों और दैनिक वेतन भोगी लोगों के लिए बच्चों के टीकाकरण की राह आसान कर दी है जिन्हें पहले काम के दौरान टीकाकरण करवाने में संघर्ष करना पड़ता था | शहरी क्षेत्र में नियमति टीकाकरण में गोरखपुर जनपद अव्वल है |

पहले बुधवार और शनिवार को ही होता था टीकाकरण (Vaccination) 

शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर छितवापुर की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीतांजलि सिंह बताती हैं कि सातों दिन टीकाकरण की सेवा शुरू होने से बहुत लाभ मिला है । पहले टीकाकरण बुधवार और शनिवार को होता था और एक एरिया में एक माह में सिर्फ एक बार ही सत्र लगने के कारण लाभार्थियों को लम्बा इन्तजार करना पड़ता था |

अब सभी दिनों में टीकाकरण होने के कारण अब लाभार्थियों को इंतज़ार नहीं करना पड़ता और एक यह फायदा भी हुआ है कि रविवार को टीकाकरण होने के कारण कामकाजी अभिभावक को आसानी हो गई है साथ ही प्रसवपूर्व जांचें भी आसान हो गई हैं। इसके अलावा एक बहुत बड़ा चेंज आया है कि लोग अब निजी अस्पतालों के बजाय स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण के लिए आने लगे हैं।

अब समय नही देखना पड़ता है

लालकुआं निवासी 32 वर्षीय सबा बताती हैं कि पहले जब सप्ताह में दो दिन ही टीका लगता था तब यह दिक्कत होती थी कि उसी दिन जाओ नहीं तो फिर एक हफ्ते का इंतजार करो | क्षेत्र में भी एक बार ही सत्र होता था | अब है कि जब मन करे तब चले आओ | समय नहीं देखना पड़ता है |

इन 12 जानलेवा बीमारियों से होता है बचाव –

टीबी, पोलियो, काली खांसी, गलघोंटू, खसरा, हिपेटाइटिस, टिटेनस, निमोनिया, वायरल डायरिया, दिमागी बुखार और रुबेला।

Tags: Yogi News
Previous Post

योगी सरकार 8 साल बेमिसाल: 8 वर्षों में कार्मिक विभाग ने मिशन रोजगार को दी रफ्तार

Next Post

सीएम योगी के मिशन रोजगार का धरातल पर दिख रहा असर

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
Mission Rojgar

सीएम योगी के मिशन रोजगार का धरातल पर दिख रहा असर

यह भी पढ़ें

Dahi Thecha

स्पाइसी लवर्स के लिए बेस्ट है ये डिश, झटपट हो जाएगी तैयार

17/07/2025
Pension

हर महीने 55 रुपए निवेश करने पर मिलेगी इतनी पेंशन, जानें योजना के बारे में

25/11/2021
Amrit Abhijat

निकायों में भी विधवा पुत्रवधु पा सकेगी मृतक आश्रित का हक, प्रमुख सचिव ने जारी किया शासनादेश

28/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version