• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन ने पकड़ी रफ्तार, कोरोना हुआ सुस्त

Writer D by Writer D
22/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
corona in UP

corona in UP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन की रफ्तार में बढ़ोत्तरी के बीच कोरोना के एक्टिव मामलो की संख्या चार हजार से कम हो गयी है हालांकि सरकार ने लोगों से सतर्कता बरतने और कोविड प्रोटोकाल का ईमानदारी से पालन करने की सलाह दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टीम-09 की बैठक में कहा कि कोरोना महामारी की स्थिति नियंत्रण में है। कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 4,000 से कम हो गई है। वर्तमान में 3,910 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। सोमवार को 16 जिलों में संक्रमण के नए मामले नहीं मिले, जबकि 55 जिलों में नए केस इकाई में आये हैं।

उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 16 लाख 78 हजार 486 हो चुकी है। प्रदेश की कोविड रिकवरी दर 98.5 फीसदी हो गई है, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.1 फीसदी है। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 57 लाख 30 हजार 488 टेस्ट हो चुके हैं। जून माह में अब तक 0.2 फीसद पॉजिटिविटी दर रही है। यह कोरोना संक्रमण के नियंत्रित होने का सूचक है।

CM बनने के बाद पहली बार डिप्टी सीएम केशव मौर्य के घर पहुंचे योगी आदित्यनाथ

श्री योगी ने कहा कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में दो लाख 44 हजार 275 कोविड टेस्ट किए गए। इसी अवधि में संक्रमण के 255 नए मामले आये हैं, जबकि 397 मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हुए हैं। 2,525 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से कोविड वैक्सीनेशन अभियान नई दिशा को प्राप्त कर रहा है। 21 जून को पहले दिन निर्धारित 06 लाख वैक्सीनेशन के सापेक्ष 07 लाख 29 हजार 197 लोगों को टीका-कवर प्रदान किया गया। यह निरंतरता बनी रहे। अब तक 02 करोड़ 63 लाख 22 हजार 777 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। 01 जुलाई से प्रतिदिन 10-12 लाख के लक्ष्य के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

प्रेसीडेंशियल हो या महाराजा, ट्रेन से ही कानपुर आएंगे राष्ट्रपति !

श्री योगी ने कहा कि अनेक राज्यों में कोविड संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हमें अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। रेलवे, सड़क मार्ग अथवा वायुमार्ग के प्रदेश में आने वाले लोगों की जाँच कराई जाए। रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों, हवाई अड्डों पर एंटीजन टेस्ट के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं। संदिग्ध लक्षण वाले लोगों का आवश्यकतानुसार आरटीपीसीआर टेस्ट भी कराया जाए। पॉजिटिव पाए जा रहे लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी कराई जाए।

वयस्क लोगों के लिए मेडिकल किट वितरण जारी है और अब 27 जून से बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से घर-घर मेडिकल किट वितरण किया जाएगा। जिलों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से निगरानी समितियों को दवाइयों का पैकेट दिलाया जाए। लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

Tags: 24ghante online.comcorona cases in india til nowcorona in Lucknowcorona in UPCorona in uttar pradesh todaycorona new patient in UPCorona records in UPCorona SampleCorona testCorona Testing Labcorona virus in indiacorona virus updates in hindiCOVID-19Indian Council of Medical ResearchLatest Lucknow News in HindiLatest Uttar Pradesh News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in HindiNational newsupUttar Pradesh NewsYogi Adityanathयूपीयूपी में कोरोना का रिकॉर्डयूपी में कोरोना नए मरीज
Previous Post

एक और धमाकेदार गाने के साथ पर्दे पर दिखेंगी बिग बॉस कंटेस्टेंट निक्की तंबोली

Next Post

वैक्सीन न लगवाने वालों को लगेगा सूअर का टीका, भेजा जाएगा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का होगा समापन, वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी नियमानुसार सहायता

06/10/2026
Next Post
Rodrigo-Duterte

वैक्सीन न लगवाने वालों को लगेगा सूअर का टीका, भेजा जाएगा जेल

यह भी पढ़ें

स्वास्थ्य मंत्री एडुआरडो पाजुएलो

ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री पाजुएलो हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

22/10/2020
arrested

नकली जेवरात के सहारे बैंकों कोे करोड़ों का चूना लगाने वाला गिरोह पकड़ा गया

02/04/2022

GST कलेक्शन ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड

01/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version