• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैष्णो देवी यात्रा 16 अगस्त से शुरू, सिर्फ 2000 यात्री प्रतिदिन होंगे शामिल

Desk by Desk
15/08/2020
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, धर्म, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
वैष्‍णो देवी मंदिर के 3 पुजारी समेत 22 कोरोना पॉजिटिव

वैष्‍णो देवी मंदिर के 3 पुजारी समेत 22 कोरोना पॉजिटिव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। वैष्णो देवी यात्रा 16 अगस्त से शुरू हो रही है। बता दें कि आठ पुजारियों और 11 श्राइन बोर्ड कर्मचारियों के संक्रमित मिलने के बाद अब इसकी एसओपी में बदलाव किया गया है। इसमें पहले सप्ताह प्रतिदिन केवल दो हजार तीर्थयात्री शामिल होंगे।

इन यात्रियों में जम्मू-कश्मीर के 1900 तथा अन्य राज्यों के 100 लोग होंगे। पहले पांच हजार लोगों को शामिल करने का प्रावधान किया गया था। बैटरी वाहन, यात्री रोपवे और हेलिकॉप्टर सेवा सुचारु रूप से चलेगी। कोरोना महामारी के कारण यात्रा 18 मार्च से बंद है।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीकरण ऑनलाइन करवाना होगा। दूसरे प्रदेशों और जम्मू-कश्मीर के रेड जोन जिलों के लोगों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट भी अपनी साथ रखनी होगी।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की पत्नी का निधन, रामनाथ कोविंद ने जताया शोक

इसकी जांच भवन के लिए जाने के दौरान हेलीपैड, ड्योढ़ी गेट, बाणगंगा, कटरा में की जाएगी। तीर्थयात्रियों के लिए मास्क, फेस कवर पहनना अनिवार्य होगा और सभी की स्कैनिंग की जाएगी।

उन्होंने बताया कि यात्रा को आसान बनाने के लिए बैटरी वाहन, यात्री रोपवे और हेलिकॉप्टर सेवाओं को सामाजिक दूरी का पालन करके चलाया जाएगा। भीड़ से बचने के लिए अटका आरती और विशेष पूजा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भक्तों की सुविधा के लिए क्लॉक रूम खोला जाएगा जबकि कंबल स्टोर बंद रहेंगे।

यात्रा के दौरान घोड़ा और पालकी फिलहाल अनुमति नहीं

यात्रा के दौरान घोड़ा, पिट्ठू और पालकी को शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है। 10 वर्ष से कम और 60 वर्ष के अधिक उम्र के लोगों, गर्भवतियों, बीमारों को यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

अमिताभ बच्चन ने मां की याद में लगाया गुलमोहर का पेड़

सीईओ ने बताया कि तारकोट मार्ग पर मुफ्त लंगर और सांझी छत में प्रसाद केंद्र तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए खोले जाएंगे। कटड़ा से भवन के लिए पारंपरिक मार्ग बाणगंगा, अर्द्ध कुंवारी, और सांझी छत का उपयोग भवन की ओर जाने के लिए किया जाएगा। हिमकोटी-तारकोट मार्ग का उपयोग वापस आने के लिए होगा।

Tags: Jammu Hindi SamacharJammu NewsJammu News in HindiLatest Jammu News in Hindimaa serawaliMata Vaishno Devionly 2000 passengers will be included dailyVaishno Devi yatraVaishno Devi Yatra starts from August 16वैष्णो देवी यात्रा 16 अगस्त से शुरूसिर्फ 2000 यात्री प्रतिदिन होंगे शामिल
Previous Post

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की पत्नी का निधन, रामनाथ कोविंद ने जताया शोक

Next Post

नेपाली पीएम केपी ओली ने पीएम मोदी को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर CM धामी ने दी बधाई

07/10/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

07/10/2026
Main Slider

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

07/10/2026
Next Post

नेपाली पीएम केपी ओली ने पीएम मोदी को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

यह भी पढ़ें

Traffic

इस शहर में लगा ‘महाजाम’, सुबह स्कूल गए बच्चे रात को पहुंचे घर

28/09/2023
Murder

बहन के देवर ने युवती को उतारा मौत के घाट, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

22/11/2020
Electricity

बिजली दरों में बढ़ोत्तरी की बात करना प्रदेश की जनता के साथ धोखा

20/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version