• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में पहली बार होगा वनटांगिया ग्राम महोत्सव

Writer D by Writer D
08/11/2023
in उत्तर प्रदेश, गोंडा
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। वनटांगिया समुदाय को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रयासरत योगी सरकार ने अब रोशनी के पर्व दीपावली पर इस समुदाय के जीवन में रोशनी और खुशियां पहुंचाने के लिए अनूठी पहल की है। इसके तहत प्रदेश में पहली बार वनटांगिया ग्राम महोत्सव (Vantangiya Village Festival) का आयोजन किया जा रहा है।

महोत्वस (Vantangiya Village Festival) में जहां एक ओर धनतेरस से एक दिन पहले वनटांगिया ग्राम में जाकर समुदाय के लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा तो वहीं दूसरी ओर दीपावली के उपलक्ष्य में उन्हें पोषण किट, वस्त्र, मिठाई तथा अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। समाज के इस पिछड़े समुदाय को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में यह बड़ा कदम साबित होगा।

विभिन्न विभागों के लगेंगे स्टॉल, हेल्थ कैंप का भी आयोजन

वनटांगिया ग्राम महोत्सव (Vantangiya Village Festival) का आयोजन आगामी 09 नवंबर को गोण्डा के विकासखण्ड नवाबगंज अन्तर्गत ग्राम रामगढ़ में किया जा रहा है। इस आयोजन पर ग्राम रामगढ़ व महेशपुर के निवासियों के साथ संवाद करते हुए उन्हें दीपावली के उपलक्ष्य में पोषण किट, वस्त्र तथा अन्य खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी। साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज, कृषि विभाग, महिला कल्याण एवं बाल पुष्टाहार आदि विभागों की ओर से स्टॉल लगातर ग्रामवासियों को शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामवासियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु कैम्प की भी व्यवस्था कराई गई है। इसमें, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ नेत्र परीक्षण की व्यवस्था होगी।

पात्र लोगों के ऑनलाइन आवेदन की होगी व्यवस्था

डीएम नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) ने बताया कि महोत्सव (Vantangiya Village Festival) में वनटांगिया समुदाय से जुड़े पात्र लोगों को पेंशन, आवास, शौचालय, आधार कार्ड व आयुष्मान कार्ड सहित अन्य शासकीय योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन कराने की भी व्यवस्था की गई है। कैंप सुबह 10 बजे से क्रियाशील होंगे और दोपहर 03 बजे ग्रामवासियों के साथ संवाद एवं सामग्री का वितरण करते हुए प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वनटांगिया समुदाय सीएम योगी आदित्यनाथ के दिल के बेहद करीब है।

आजादी के दशकों बाद भी अपनी पहचान से वंचित इस समुदाय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ही संवैधानिक अधिकार देने की पहल की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश की कमान संभालने के बाद ही वनटांगिया गांवों की तस्वीर ही बदल डाली। मई 2018 में गोण्डा के वनटांगिया गांवों को राजस्व ग्राम घोषित किया। तब जाकर सरकार की तमाम सुविधाओं का लाभ इनके पास पहुंचना शुरू हुआ। सीएम योगी खुद हर साल वनटांगिया गांव में जाकर दीपावली का त्योहार मनाते हैं।

Tags: dm neha shrmagonda newsup newsVantangiya Village FestivalYogi News
Previous Post

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के चिकित्सक पेसमेकर घोटाले में गिरफ्तार

Next Post

बस दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लागू होगी सुरक्षित चालन प्रोत्साहन योजना

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी सामूहिक विवाह योजना: 28,833 जोड़ों का विवाह, 1.16 लाख आवेदन

22/10/2026
अयोध्या

योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

22/10/2026
Next Post
UP Roadways

बस दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लागू होगी सुरक्षित चालन प्रोत्साहन योजना

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

18/09/2022

सोना 715 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बेच रही मोदी सरकार

12/10/2020
Paneer Besan Cheela

ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी पनीर बेसन चीला

07/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version