• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिग्गज क्रिकेट कोच तारक सिन्हा का निधन, खेल जगत में दौड़ी शोक की लहर

Writer D by Writer D
06/11/2021
in Main Slider, खेल
0
tarak sinha

tarak sinha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय क्रिकेट को कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर देने वाले द्रोणाचार्य अवार्डी कोच तारक सिन्हा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। 71 साल के सिन्हा ने शनिवार को तड़के सुबह नई दिल्ली के एक अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। तारक सिन्हा जीवन भर अविवाहित रहे।

तारक सिन्हा कुछ समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे और हाल ही में उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। वह देश प्रेम आजाद, गुरचरन सिंह, रमाकांत आचरेकर और सुनीता शर्मा के बाद द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले पांचवें भारतीय क्रिकेट कोच थे। तारक सिन्हा को 2018 में यह सम्मान दिया गया था।

देश के कई प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को मंच प्रदान करने वाले सोनेट क्लब की स्थापना सिन्हा ने ही की थी। क्लब ने एक बयान में कहा, ‘भारी मन से यह सूचना देनी पड़ रही है कि दो महीने से कैंसर से लड़ रहे सोनेट क्लब के संस्थापक तारक सिन्हा का शनिवार को तड़के तीन बजे निधन हो गया।’

क्लब ने आगे बताया, हम उन सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं जो इस कठिन समय में उनके साथ रहे और उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना की। हम जयपुर और दिल्ली के डॉक्टरों की ओर से किए गए प्रयासों की भी सराहना करना चाहते हैं, जिन्होंने उनको फिर से पुनर्जीवित करने के लिए भरसक प्रयास किया।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने प्रतिभाओं को तलाशने के उनके हुनर का कभी इस्तेमाल नहीं किया। सिर्फ एक बार उन्हें महिला टीम का कोच बनाया गया, जब झूलन गोस्वामी और मिताली राज जैसे क्रिकेटरों के करियर की शुरुआत ही थी।

उनके शुरुआती छात्रों में दिल्ली क्रिकेट के दिग्गज सुरिंदर खन्ना, मनोज प्रभाकर, दिवंगत रमण लांबा, अजय शर्मा, अतुल वासन, संजीव शर्मा शामिल थे। घरेलू क्रिकेट के धुरंधरों में केपी भास्कर उनके शिष्य रहे। नब्बे के दशक के उत्तरार्ध में उन्होंने आकाश चोपड़ा, अंजुम चोपड़ा, रूमेली धर, आशीष नेहरा, शिखर धवन और ऋषभ पंत जैसे क्रिकेटर दिए।

अपनी मां के साथ आने वाले पंत की प्रतिभा को उन्होंने ही पहचाना था। सिन्हा ने उन्हें कुछ सप्ताह इस लड़के पर नजर रखने के लिए कहा था। गुरुद्वारे में रहने की पंत की कहानी क्रिकेट की किवदंती बन चुकी है, लेकिन सिन्हा ने दिल्ली के एक स्कूल में पंत की पढ़ाई का इंतजाम किया जहां से उसने दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा दी। एक बार पीटीआई से बातचीत में पंत ने कहा था, ‘तारक सर पितातुल्य नहीं हैं। वह मेरे पिता ही हैं।’

त्रिवेणी घाट पर भव्य होगी छठ पूजा, सीएम पुष्कर करेंगे शुभारंभ

अपने छात्रों के बीच ‘उस्ताद जी’ के नाम से मशहूर सिन्हा जमीनी स्तर के क्रिकेट कोच नहीं थे। पांच दशक में उन्होंने कोरी प्रतिभाओं को तलाशा और फिर उनके हुनर को निखारकर क्लब के जरिए खेलने के लिए मंच दिया। यही वजह है कि उनके नामी गिरामी छात्र अंतिम समय तक उनकी कुशलक्षेम लेते रहे और जरूरी इंतजाम किए।

सिन्हा व्यवसायिक या कॉरपोरेट क्रिकेट कोच नहीं थे, बल्कि वह ऐसे उस्ताद जी थे जो गलती होने पर छात्र को तमाचा रसीद करने से भी नहीं चूकते। उनका सम्मान ऐसा था कि आज भी उनका नाम सुनकर छात्रों की होंठों पर मुस्कान और आंखें नम हो जाती हैं।

Tags: cricket coach tarak sinhacricket newssports newstarak sinha passes away
Previous Post

त्रिवेणी घाट पर भव्य होगी छठ पूजा, सीएम पुष्कर करेंगे शुभारंभ

Next Post

गिरफ्तार शूटरों का बड़ा खुलासा, बोले- दरोगा ने दी थी सुपारी….

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Major security lapse during CM Yogi's visit.
Main Slider

सीएम योगी के दौरे के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक, काफिले के पास बिजली के तारों में हुआ तेज धमाका

04/09/2026
Next Post
arrested

गिरफ्तार शूटरों का बड़ा खुलासा, बोले- दरोगा ने दी थी सुपारी....

यह भी पढ़ें

Mangodi Kadhi

खाने में बड़ी स्वादिष्ट होती है ये डिश, आपके खाने में लगा देगी चार चांद

01/06/2026
Drowned

घर से राशन लेने गई महिला की नहर में डूबकर मौत

22/10/2021
problems in getting married

विवाह में आने वाली बाधाओं को झट से दूर करने के लिए करें ये 5 उपाय

13/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version