• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उपराष्ट्रपति नायडू ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, स्वर्णिम गर्भगृह देख हुए अभिभूत

Writer D by Writer D
16/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। दो दिवसीय वाराणसी दौरे के अन्तिम दिन शनिवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (Vice President Naidu ) ने पत्नी एम उषा नायडू के साथ काशीपुराधिपति (Baba Vishwanath) के स्वर्णिम दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर के गर्भगृह में पावन ज्योर्तिलिंग का विधि विधान ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उपराष्ट्रपति ने षोडशोपचार विधि से अभिषेक किया। मंदिर के अर्चकाें ने विधि-विधान पूर्वक पूजन अनुष्ठान को पूरा कराया।

आज काशी में धर्मपत्नी सहित बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया। #KashiVishwanath pic.twitter.com/aC5yCx1cmj

— Vice President of India (@VPSecretariat) April 16, 2022

उपराष्ट्रपति ने बाबा से देश में सुख शान्ति और लोक कल्याण की कामना की। दरबार में दर्शन पूजन के बाद उपराष्ट्रपति ने काशी विश्वनाथ धाम के नव्य और भव्य विस्तारित स्वरूप का अवलोकन भी किया। इस दौरान धाम की छटा और सुंदरता देख उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी आहृलादित नजर आए। उपराष्ट्रपति ने मौजूद अफसरों से धाम के बारे में जानकारी ली और कहा कि अकल्पनीय है धाम।

इस दौरान उनके साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक,राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र जिले के आला अफसर भी मौजूद रहे। मंदिर में दर्शन पूजन के बाद उपराष्ट्रपति ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में भी दर्शन पूजन किया।

वाराणसी में उप राष्ट्रपति नायडू का भव्य स्वागत, गंगा आरती में हुए शामिल

अब उपराष्ट्रपति पड़ाव चंदौली स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल जाएंगे। स्मृति स्थल में उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाया गया है। अंदर भ्रमण के लिए दो गोल्फ कार्ट गाड़ियां मंगाई गई हैं। उपराष्ट्रपति पंडित दीनदयाल की प्रतिमा के दर्शन के साथ ही भित्ति पर अंकित चित्रों के माध्यम से उनके जीवन दर्शन से रूबरू होंगे। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर बनी थ्रीडी फिल्म का अवलोकन करने के साथ ही परिसर में बने संग्रहालय को भी देखेंगे।

Tags: baba vishwanathup newsvaranasi newsVice President Naidu
Previous Post

बंगाल में चला ‘बिहारी बाबू’ का जादू, आसनसोल में प्रचंड जीत की ओर TMC

Next Post

विधायक-पूर्व विधायक समर्थकों में जमकर बवाल, गाड़ियों के टूटे शीशे

Writer D

Writer D

Related Posts

Multani Mitti
Main Slider

डल स्किन भी खिल उठेगी, इन तरीकों से करें इस मिट्टी का इस्तेमाल

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Next Post
Fierce ruckus

विधायक-पूर्व विधायक समर्थकों में जमकर बवाल, गाड़ियों के टूटे शीशे

यह भी पढ़ें

Shakkar Para

होली के मौके पर घर में बनाएं शक्कर पारा, देखें बनाने का तरीका

13/03/2024
CBSE

अब अपनी क्षमता और योग्यता के अनुसार परीक्षा दे सकेंगे छात्र, जानें CBSE बोर्ड की योजना

03/12/2024
पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे

लखनऊ : पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे कोरोना पॉजिटिव, पत्नी और बेटा भी हुए संक्रमित

25/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version