• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध बिजली केबिल काटने गई बिजली विभाग की टीम पर हमला

Writer D by Writer D
27/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
Electricity

Electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। थाना बरसाना क्षेत्र के गांव भंडोकर के ग्रामीणों द्वारा सोमवार दोपहर अवैध बिजली केबिल काटने को लेकर बिजली विभाग (Electricity Department)  की टीम पर हमला कर दिया। जैसे तैसे कर्मचारी जान बचाकर वहां से भाग गए। घटना की तहरीर बरसाना थाने में दी गई है।

गौरतलब हो कि सोमवार को विद्युत उपकेन्द्र सांचोली के नोडल अधिकारी हेमंत कुमार लाइन स्टाफ रामनिवास, विक्रम, हरदयाल, एवं रोहताश के साथ ग्राम भड़ोकर में राजस्व वसूली को पहुंचे। वहां एक उपभोक्ता के कनेक्शन को चेक किया। आरोप है कि उपभोक्ता द्वारा अपने परिसर पर स्थापित मीटर की इनकमिंग केबिल के अतिरिक्त परिसर के समीप स्थित एलटी लाइन से एक अवैध केबिल डालकर विद्युत चोरी की जा रही थी।

टीम ने संविदा कर्मी रोहताश को उक्त अवैध केबिल काटने को कहा। इस दौरान नोडल वीडियोग्राफी करने लगा। तभी आरोपित उपभोक्ता अपने परिजनों के साथ वहां पहुंचा और केबिल को काटे जाने का विरोध करते हुए टीम से गाली-गलौज करने लगा। इससे अवैध केबिल नहीं काटी जा सकी। माहौल बिगड़ते देख राजस्व वसूली के कार्य को वहीं रोक कर बिजली निगम की टीम वहां से लौटकर जाने लगी लेकिन लोगों ने टीम को घेर लिया।

टीम के साथ पुनः गाली-गलौज करते हुए झगड़ना शुरू कर दिया। सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। निगम की टीम से हाथापाई की और एक हाथ में ईंट उठाकर धमकाते हुए संविदा कर्मी का गला पकड़ कर दबा दिया।

शोर मचाये जाने पर अन्य ग्रामीण पहुंचे और टीम (Electricity Department)  बीच बचाव प्रयास करने लगे। तभी मौका पाकर बिजली विभाग की टीम वहां से भाग आई। इस घटना की तहरीर थाना बरसाना में दी गई है।

एसडीओ बरसाना संजय कुमार के अनुसार थाने में तहरीर दी गई है। भड़ोकर में टीम पर कुछ ग्रामीणों द्वारा हमला किया गया है।

Tags: mathura news
Previous Post

‘पठान’ ने खरीदी 10 करोड़ की शानदार रोल्स रॉयस कार

Next Post

सपा विधायक के घर पर नोटिस चस्पा, कोर्ट में हाजिर होने को कहा

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
Next Post
Naseer Ahmed Khan

सपा विधायक के घर पर नोटिस चस्पा, कोर्ट में हाजिर होने को कहा

यह भी पढ़ें

Bird Flu

बर्डफ्लू की नई लहर, 84 लाख से अधिक मुर्गियों को बचाने के प्रयास में जापान

20/11/2020
AK Sharma's interaction with traders and shopkeepers in Hazratganj

जीएसटी आज देश की आर्थिक एकता और मजबूती का प्रतीक बन चुका: एके शर्मा

26/09/2025
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से पामगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात

10/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version