• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नूंह हिंसा के 5 वॉन्टेड आरोपियों को गांव वालों ने किया पुलिस के हवाले, अबतक 264 गिरफ्तार

Writer D by Writer D
22/08/2023
in क्राइम, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Nuh Violence

Nuh Violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नूंह। हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा (Nuh Violence)के आरोपियों की धरपकड़ जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी में स्थानीय लोग भी पुलिस की मदद कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ सिंगार गांव में देखने को मिला, जहां स्थानीय लोगों ने हिंसा के 5 वॉन्टेड आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, नूंह में हिंसा (Nuh Violence) को लेकर 60 FIR दर्ज की गई हैं। अब तक 264 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के लिए 11 लोगों पर केस दर्ज किया गया है, जबकि एक को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

पुलिस ने बताया कि रविवार रात को सिंगार के पूर्व सरपंच हनीफ, अल्ताफ, इब्राहिम चौधरी, तय्यब, पूर्व चेयरमैन, सकीट और अन्य ग्रामीण बिछोर थाने पहुंचे, जहां उन्होंने जुबेर, सलमान, अंसार, रफीक और अबू बकर नाम के पांच आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया।

दरअसल, जिला कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया के साथ 262 गांवों के प्रमुख लोगों के साथ शांति बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए बैठकें की हैं। उन्होंने अपील की कि आरोपी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दें।

शोभायात्रा पर पथराव के बाद फैली थी हिंसा (Nuh Violence)

– हरियाणा के मेवात-नूंह में 31 जुलाई को बृजमंडल यात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान यात्रा पर पथराव हो गया था। देखते ही देखते यह दो समुदायों में हिंसा में बदल गई। सैकड़ों कारों को आग लगा दी गई। साइबर थाने पर भी हमला किया गया। उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया था। नूंह के बाद सोहना में भी पथराव और फायरिंग हुई। वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।

– इसके बाद हिंसा की आग नूंह से फरीदाबाद-गुरुग्राम तक फैल गई। नूंह हिंसा में दो होमगार्ड समेत 6 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद नूंह, फरीदाबाद, पलवल समेत कई जगहों पर इंटरनेट बंद कर दिया गया था। इसके अलावा नूंह में कर्फ्यू लगाया गया था। हरियाणा में हिंसा को लेकर 142 FIR दर्ज की गई हैं। जबकि 312 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अकेले गुरुग्राम में हिंसा को लेकर 37 मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भारत को बड़ा झटका, 26/11 हमले के आरोपी राणा के प्रत्यर्पण पर अमेरिका ने लगाई रोक

– नूंह में हिंसा के बाद 700 से ज्यादा अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर एक्शन हुआ हैं। इनमें से कई ऐसी संपत्तियां भी हैं, जिनका इस्तेमाल पत्थरबाजी के लिए हुआ था। हालांकि, अब पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी।

Tags: Hariyana newsNational newsnuh violence
Previous Post

भारत को बड़ा झटका, 26/11 हमले के आरोपी राणा के प्रत्यर्पण पर अमेरिका ने लगाई रोक

Next Post

सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी को भेजी राखी, वीडियो जारी कर कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
Next Post
Seema Haider

सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी को भेजी राखी, वीडियो जारी कर कही ये बात

यह भी पढ़ें

Seema Haider

सीमा हैदर ने अब Chandrayaan-3 के लिए रखा व्रत, कहा- उतरने तक नहीं खोलूंगी व्रत

23/08/2023
Marriage with dead

एक ऐसा देश जहां मुर्दों के साथ शादी रचाते हैं लोग, लेनी पड़ती है राष्ट्रपति की इजाजत

23/12/2020
Sir Jadeja

पांचवें मैच में दिखा ‘सर जडेजा’ का कहर, बल्लेबाजी ही नहीं गेंदबाजी में भी किया कमाल

25/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version