• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कौशल से संवरेंगे गांव, आत्मनिर्भर बनेंगे युवा

Writer D by Writer D
19/04/2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Skill Development

Skill Development

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण (Skills Training) से जोड़ने के उद्देश्य से योगी सरकार ने एक और पहल की है। इसके तहत, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) के अंतर्गत तीन दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन 21 से 23 अप्रैल 2025 तक लखनऊ के होटल सेंटरम, अंसल, सुशांत गोल्फ सिटी में किया जा रहा है। यह कार्यशाला 21 अप्रैल की सुबह 9 बजे शुरू होगी, जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख सचिव डॉ. हरि ओम द्वारा की जाएगी और आयोजन मिशन निदेशक अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।

संस्थाओं के लिए क्षमता निर्माण, युवाओं के लिए अवसर निर्माण

इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेश भर में ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षित करने वाली संस्थाओं के संस्था प्रमुखों, मंडल स्तर के संयुक्त निदेशकों, जनपदीय समन्वयकों, जिला कार्यक्रम प्रबंधकों और एम.आई.एस. प्रबंधकों की क्षमता वर्धन करना है। उन्हें नई प्रशिक्षण विधियों, तकनीकी नवाचारों और संचालन से जुड़ी चुनौतियों के समाधान से अवगत कराया जाएगा।

रोजगार और स्वरोजगार दोनों की राह होगी आसान

कार्यशाला के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ग्रामीण युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण, सही मार्गदर्शन और समयबद्ध सहायता मिल सके। इससे वे न केवल रोजगार प्राप्त कर सकें, बल्कि स्वरोजगार के माध्यम से दूसरों को भी अवसर प्रदान कर सकें। यह पहल राज्य की एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में भी अहम भूमिका निभाएगी।

प्रशिक्षण से जुड़े शीर्ष अधिकारी लेंगे भाग

कार्यशाला में कौशल (Skill), रोजगार, उद्योग और शिक्षा से संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारीगण भाग लेंगे, जिससे नीति निर्माताओं और क्रियान्वयनकर्ताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा।

Tags: Yogi News
Previous Post

लू के प्रकोप से बचाएंगे रोचक हिंदी कार्टून

Next Post

दृष्टिहीन बेटियों के परिवार का सहारा बने योगी, अफसरों से भिजवाया अनाज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Kisan Credit Card
उत्तर प्रदेश

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
Next Post
Yogi became the support of the family of blind daughters

दृष्टिहीन बेटियों के परिवार का सहारा बने योगी, अफसरों से भिजवाया अनाज

यह भी पढ़ें

Amalika Ekadashi

कल है अमालिका एकादशी, जाने क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

13/03/2022
akhilesh yadav

किसानों की एकता भाजपा के दंभ को चकनाचूर कर देगी : अखिलेश

06/06/2021

BJP मंत्री की बड़ी लापरवाही, संक्रमित होने के बावजूद फ्लाइट से गए दिल्ली

07/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version