• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां विमला प्रसाद का निधन, अंतिम संस्‍कार कल

Desk by Desk
25/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली
0
ravishankarprasad

ravishankarprasad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना: केंद्रीय कानून मंत्री और पटना साहिब लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद रविशंकर प्रसाद की मां विमला प्रसाद का गुरुवार देर रात निधन हो गया। उन्‍होंने पटना के पारस अस्‍पताल में आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को पटना के गंगा तट पर किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री की मां के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार सहित अनेक नेताओं ने अपनी संवेदना जताई है।

पाकिस्तान: चीनी नागरिक को शोरूम से खींचकर बाहर ले गए, गोलियां दागीं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय विमला प्रसाद एक उर्जावान ओर मिलनसार सामाजिक महिला थीं। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र को अपूर्णीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने रविशंकर प्रसाद को फोन पर बातकर उन्हें सांत्वना दी। इधर, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, “मां पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार चल रही थीं। माता जी मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा का स्रोत थीं और उनका आशीर्वाद मेरी सफलता की कुंजी है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।” उन्होंने आगे लिखा, “पटना प्रवास के दौरान माता जी को महान नेताओं जैसे अटल जी, दीनदयाल जी और नाना जी देशमुख के सत्कार का सौभाग्य मिला।”

मोदी सरकार ने 18 हजार करोड़ देकर किसानों को गुमराह करने की कोशिश : सुरजेवाला

केंद्रीय मंत्री की मां के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने भी केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की माता के निधन पर गहरा शोक जताया है। राज्यपाल ने कहा है कि विमला प्रसाद धर्मपरायण, भारतीय संस्कृति के प्रति पूर्ण आस्थावान तथा नारियों एवं समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के प्रति अत्यंत सजग महिला थीं केंद्रीय मंत्री की मां विमला प्रसाद काफी दिनों से बीमार थीं। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार दोपहर नागेश्वर कॉलोनी, बोरिंग रोड स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। शनिवार को पटना के दीघा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Tags: atal bihari vajpayeebihar newsbihar politicsBihar TopDeath of mother of Ravi Shankar PrasadMother of Ravi Shankar Prasad passes awayMother of Union Law Minister Ravi Shankar Prasad passed awaypatna newsPolitics Hindi NewsVimla Prasadअटल बिहारी वाजपेयीकेंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसादविमला प्रसाद का निधन
Previous Post

पाकिस्तान: चीनी नागरिक को शोरूम से खींचकर बाहर ले गए, गोलियां दागीं

Next Post

कोहरे से कराहीं ट्रेनें, स्टेशन जाने से पहले देख लें सूची

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Next Post
किसान आन्दोलन से कई ट्रेन निरस्त Many trains canceled due to farmer movement

कोहरे से कराहीं ट्रेनें, स्टेशन जाने से पहले देख लें सूची

यह भी पढ़ें

shiv saran singh

मान्यता प्राप्त ही नहीं बल्कि गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी मिले शासन से सुविधाएं : शिव शरन सिंह

13/10/2020
Kaal Bhairav jayanati

इस दिन मनाई जाएगी काल भैरव जयंती, जानें पूजा-विधि

08/11/2024

हाई ब्लड प्रेशर से है परेशान तो इस तरह करें अजवायन का सेवन

11/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version