• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां और दोस्तों से मिलकर रो पड़ीं विनेश, बोलीं-सभी का शुक्रिया, मैं बहुत भाग्यशाली हूं।

Writer D by Writer D
17/08/2024
in खेल
0
Vinesh Phogat

Vinesh Phogat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। विनेश 50 किलो कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में पहुंची थीं। हालांकि फाइनल से पहले उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया था, जिसके चलते उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। विनेश फोगाट ने खुद को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में अपील की और मांग की कि उन्हें संयुक्त रजत पदक दिया जाए। हालांकि CAS ने स्टार रेसलर विनेश फोगाट की अपील खारिज कर दी।

मां और दोस्तों से मिलकर रो पड़ीं विनेश (Vinesh Phogat) 

पेरिस से वापस लौटने पर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) का दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत हुआ। शायद ही विनेश ने भी ऐसी उम्मीद की होगी लेकिन उनका परिवार, उनके दोस्त, उनके गांववाले और उनके चाहने वालों की भारी भीड़ एयरपोर्ट के बाहर थी। साथ ही रोहतक से कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी पहुंचे हुए थे, जो विनेश को एयरपोर्ट से बाहर लेकर आए। पहले से ही विनेश फोगाट के नाम के नारे लग रहे थे और ढोल बज रहे थे लेकिन विनेश के बाहर आते ही ये आवाज और तेज हो गई।

#WATCH | Wrestler Vinesh Phogat arrives at Delhi’s IGI Airport from Paris after the Olympics.

Congress MP Deepender Hooda and others welcome her at the airport. pic.twitter.com/7BbY2j5Zv0

— ANI (@ANI) August 17, 2024

फिर जैसे ही विनेश (Vinesh Phogat) को उनके संघर्ष के साथी बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक दिखे, जो पहले से ही उनके स्वागत के लिए मौजूद थे, वो उनसे लिपट गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। साथ में विनेश की मां भी थीं और उन्होंने अपनी लाडली बेटी का चेहरा हाथों में लेकर उसे चूमा और वो भी रोने लगीं। यही पल था जब ढोल और नारों के जश्न और शोर के बीच भी एक खामोशी महसूस होने लगी क्योंकि पूरा माहौल एकदम भावुक हो गया था। साक्षी की आंखें भी आंसुओं से भर आईं, जबकि बजरंग ने अपने जज्बातों को किसी तरह काबू किया।

Watch: Vinesh Phogat returns back after Paris Olympics heartbreak - CNBC  TV18

विनेश वतन वापसी के बाद काफी भावुक नजर आईं। भारतीय पहलवान विनेश फोगट ने कहा, ‘मैं सभी देशवासियों का धन्यवाद करती हूं, मैं बहुत भाग्यशाली हूं।’

विनेश (Vinesh Phogat) के गांव बलाली में उत्सव जैसा माहौल

विनेश के स्वागत में बलाली गांव में लड्डू समेत कई पकवान बन रहे हैं। विनेश के सम्मान में गांव के खेल स्टेडियम में आज (17अगस्त) कार्यक्रम का आयोजित किया जाना है। विनेश की मां प्रेमलता फोगाट ने कहा, ‘हम खुश हैं, पूरा देश उसकी खूब तारीफ कर रहा है। मेरी बेटी ने देश के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। वह इस बार स्वर्ण पदक की दावेदार थी। पूरा गांव उसकी तारीफ और स्वागत के लिए इंतजार कर रहा है। रिश्तेदार लड्डू बना रहे हैं।’

You Will Always Be a Champion': Fans React as Vinesh Phogat Returns from  Paris - News18

‘आप चैंपियनों में चैंपियन है!’, विनेश फोगाट का पीएम मोदी ने किया हौंसला आफजाई

विनेश ने डिस्क्वालिफाई होने के बाद कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। हालांकि उन्होंने अब रिटायरमेंट से वापसी के संकेत दिए हैं। विनेश ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘हो सकता है कि अलग-अलग परिस्थितियों में, मैं खुद को 2032 तक खेलते हुए देख सकूं, क्योंकि मेरे अंदर संघर्ष और कुश्ती हमेशा रहेगी। मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकती कि भविष्य में मेरे लिए रखा है लेकिन मुझे इस यात्रा का इंतजार है। मुझे यकीन है कि मैं जिस चीज में विश्वास करती हूं और सही चीज के लिए हमेशा लड़ती रहूंगी।’

Tags: paris olympics 2024sports newsVinesh Phogat
Previous Post

जल निगम ग्रामीण के एक्सईएन की घर में घुसकर हत्या, सहयोगियों पर शक

Next Post

लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव मटेरियल लीक, दो कार्गो कर्मी बेहोश, खाली कराया 1.5 किलोमीटर का एरिया

Writer D

Writer D

Related Posts

Rohit Sharma
Main Slider

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

11/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

नीली जर्सी से भगवा रंग तक का सफर, हॉकी इंडिया ने बताया क्यों बदली टीम की पहचान

30/07/2026
CWG 2026
खेल

CWG 2026 में भारत की ऊंची छलांग, टॉप-10 में बनाई जगह

30/07/2026
Ajinkya Rahane
Main Slider

भारतीय क्रिकेट के एक युग का अंत, अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा

30/07/2026
Next Post
Lucknow Airport

लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव मटेरियल लीक, दो कार्गो कर्मी बेहोश, खाली कराया 1.5 किलोमीटर का एरिया

यह भी पढ़ें

Road Accident

खड़े ट्रैक्टर से भिड़ी रोडवेज की बस, चालक की मौत

12/11/2022

वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ खुले बाबा केदारनाथ के कपाट, प्रधानमंत्री के नाम से की गई पहली पूजा

22/04/2026
Mayawati

मुफ्त राशन का लालच देकर गुमराह कर रही है भाजपा: मायावती

24/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version