• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों की मौत से हिंसा भड़की, गोरखपुर से वापस लौटे सीएम योगी

Writer D by Writer D
03/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लखीमपुर खीरी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आज प्रदर्शन कर रहे किसानों पर कार चढ़ाने की घटना पर विपक्ष ने सरकार पर हमला बोल दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों के प्रति सरकार के रवैये की निंदा की है।

वहीं, मामले की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से वापस लखनऊ लौट पड़े हैं। वह अपने गृह जिले के दौरे पर थे।

बता दें कि लखीमपुर खीरी में रविवार को जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि यहां तिकुनिया में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के काफिले को काला झंडा दिखा रहे किसानों पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे ने कार चढ़ा दी। इसमें चार किसानों की मौत हो गई। आक्रोशित किसानों ने अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र की गाड़ी पर हमला कर दिया। किसी तरह आशीष जान बचाकर भाग गया, जबकि उसके ड्राइवर को भीड़ ने पीटकर मार डाला। मौके पर कई थानों की फोर्स लगा दी गई है।

किसानों का आरोप है कि वह कृषि कानूनों के खिलाफ और गृह राज्य मंत्री की किसानों के प्रति की गई टिप्पणी से आहत थे। इसके विरोध में उन्होने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करना तय किया था। इसलिए वह तिकुनिया कस्बे से थोड़ी दूर विद्युत उपकेंद्र के आगे बैरियर के पास खड़े थे, लेकिन उन्हें सूचना मिली थी कि सांसद के गांव बनवीरपुर जाने के लिए डिप्टी सीएम का मार्ग बदल गया है।

लखीमपुर कांड के बाद हाई अलर्ट पर सीतापुर पुलिस, बॉर्डर पर की जा रही चेकिंग

इसी दौरान खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा उर्फ मोनू दो गाड़ियों से उसी रास्ते से निकले तो, किसानों ने उनकी गाड़ी को रोककर विरोध करने की कोशिश की। किसानों का आरोप है कि इस बीच सांसद पुत्र के ड्राइवर ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे कई किसान घायल हो गए।

बाद में चार किसानों की मौत हो गई। एक मृतक किसान गुरविंदर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह बहराइच के मोहनिया गांव और दलजीत सिंह बंजारा टांडा गांव का रहने वाला था। वहीं, बजिंदर सिंह ग्राम बैरिया थाना निघासन गंभीर रूप से घायल हैं।

Tags: cm yogilakhimpur caseup news
Previous Post

लखीमपुर कांड के बाद हाई अलर्ट पर सीतापुर पुलिस, बॉर्डर पर की जा रही चेकिंग

Next Post

अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त, गरीबों की नहीं हो रही सुनवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post

अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त, गरीबों की नहीं हो रही सुनवाई

यह भी पढ़ें

17 जनवरी राशिफल: इन चार राशियों के लिए सफलता लेकर आया आज का दिन

17/01/2021
cm yogi

CM योगी की पहल पर शुरू हो रहे है कम्यूनिटी किचन, मिलेगा फ्री में भोजन

07/05/2021
loot

बैंक मित्र को घायल कर लाखों की लूट, तलाश में जुटी पुलिस

11/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version