• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विराट कोहली ने कहा- टी-20 वर्ल्ड कप में अहम साबित हो सकते हैं।

Desk by Desk
09/12/2020
in Categorized
0
virat kohli

विराट कोहली

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। वनडे सीरीज हारने के बाद टी20 इंटरनैशनल सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की। इस सीरीज में जहां हार्दिक पांड्या एक फिनीशर बनकर उभरे वहीं गेंदबाज टी नटराजन ने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया। कप्तान विराट कोहली ने भी नटराजन की तारीफ करते कहा कि वह अगले टी20 विश्वकप महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। नटराजन ने वनडे और टी20 (चार) मैचों को मिलाकर अभी तक आठ विकेट लिये।

कोहली ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘नटराजन का विशेष जिक्र करना चाहूंगा। (मोहम्मद) शमी और जसप्रीत (बुमराह) की अनुपस्थिति में उसने अच्छी जिम्मेदारी निभायी और दबाव की परिस्थितियों में शानदार गेंदबाजी की।’ उन्होंने कहा, ‘यह बेजोड़ है क्योंकि वह इंटरनैशनल स्तर पर अपने शुरुआती मैचों में खेल रहा है। वह बेहद धैर्यवान, विनम्र और कड़ी मेहनत करने वाला खिलाड़ी लग रहा है। वह जानता है कि वह क्या कर रहा है।’

हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को दिया अपना ‘मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड’

भारत को अगले साल अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप की मेजबानी करनी है। कोहली ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि वह अपने खेल पर कड़ी मेहनत करना जारी रखेगा और बेहतर गेंदबाज बनता जाएगा क्योंकि बायें हाथ का तेज गेंदबाज किसी भी टीम के लिये महत्वपूर्ण होता है। अगर वह इस तरह से गेंदबाजी करना जारी रखता है तो अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले यह हमारे लिये बहुत अच्छी बात होगी।’

भारत तीसरे और अंतिम टी20 में 12 रन से हार गया लेकिन सीरीज 2-1 से जीती और कोहली ने कहा कि रोहित शर्मा, शमी और बुमराह जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद टीम के कभी हार नहीं मानने के रवैये से वह प्रभावित हैं।  उन्होंने कहा, ‘हमने पिछले 11-12 टी20 में बहुत अच्छी क्रिकेट खेली।

Tags: Australia India T20 Seriescricket newsCricket updatedhonihardik pandyaIndia Australia T20 Series live UpdateIndia Australia Test Serieslatest updateYuvraj Singhअपडेटइंडिया आस्ट्रेलिया सीरीजऑस्ट्रेलिया इंडिया क्रिकेट मैचऑस्ट्रेलिया इंडिया टी ट्वेंटी सीरीज़क्रिकेट की ताजा खबरजसप्रीत बुमराहटी नटराजनरोहित शर्माविराट कोहलीहार्दिक पांड्या
Previous Post

हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को दिया अपना ‘मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड’

Next Post

मिशेल स्वेप्सन बोले : तो इस वजह से मिली टीम इंडिया के खिलाफ कामयाबी

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
team australia

मिशेल स्वेप्सन बोले : तो इस वजह से मिली टीम इंडिया के खिलाफ कामयाबी

यह भी पढ़ें

road built from plastic waste

यूपी के गांव हो रहे हाईटेक, प्लास्टिक कचरे से बनाई 75 किलोमीटर लंबी सड़क

05/02/2026
Huma Qureshi's web series 'Maharani' will stream on SonyLive on May 28

28 मई को  हुमा कुरैशी की वेब सीरीज ‘Maharani’ सोनीलाइव पर होगी स्ट्रीम

10/05/2021
अखिलेश यादव akhilesh yadav

डबल इंजन की सरकार है भाजपा मगर स्टार्ट नहीं हो पाई : अखिलेश

17/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version