• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2020 शुरू होने से पहले सफेद दाढ़ी में दिखे विराट कोहली

Desk by Desk
15/08/2020
in खेल, राष्ट्रीय
0
virat kohli

विराट कोहली

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में होने वाला है। आईपीएल की तैयारियों में सभी फ्रेंचाइजी टीमें और खिलाड़ी जुट गए हैं। अगले सप्ताह से टीमें यूएई के लिए रवाना होना शुरू कर देंगी। सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स  21 अगस्त को दुबई के लिए रवाना होगी और उसके बाद अन्य फ्रेंचाइजी भी अगस्त के तीसरे या चौथे सप्ताह में यूएई पहुंचेंगी। टूर्नामेंट की तैयारियों के बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्रेनिंग करने के बाद का एक फोटो शेयर किया है जिसमें वो सफेद दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।

इमरान खान पर जावेद मियांदाद के बयान को लेकर भड़के पूर्व भारतीय कोच

विराट ने इस फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसमें वो हंसते नजर आ रहे हैं। फोटो पर उन्होंने लिखा है कि, ‘अच्छा ट्रेनिंग सेशन मुझे खुशी देता है।’ गौरतलब है कि विराट ने इंडियन प्रीमियर लीग में कई बेहतरीन रिकॉर्ड बनाए हैं। वो आईपीएल के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो सिर्फ एक टीम के लिए खेले हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2008 में टूर्नामेंट शुरू होने के बाद उनको हमेशा रिटेन किया है।

भाई दीपक चाहर के CSK कैंप जाने पर मालती हुईं इमोशनल

विराट के साथ एक दुर्भाग्य है कि वो कप्तान होने के नाते आईपीएल में अपनी टीम को एक बार भी खिताब नहीं जिता पाए हैं। उनकी कोशिश होगी कि इस बार टीम पहली बात खिताब जीतने में सफल हो जाए। इस साल आईपीएल 29 मार्च से खेला जाना था, लेकिन कोविड-19 के चलते इसको स्थगित कर दिया गया था।

बता दें कि इस बार का आईपीएल तीन स्टेडियम शारजाह, दुबई और अबुधाबी में खेला जाएगा। ऐसा पहली बार नहीं है जब टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में हो रहा है। छह साल पहले भी इसका आयोजन यूएई में किया गया था क्योंकि उस समय भारत में लोकसभा चुनाव हो रहे थे और चुनाव और आईपीएल एक साथ कराना संभव नहीं था।

Tags: Hindi Cricket NewsIndian Premier LeagueIPLlatest cricket newsVirat Beardvirat instagramvirat kohliVirat LookVirat White Beardआईपीएलइंडियन प्रीमियर लीगविराट इंस्टाग्रामविराट कोहलीविराट दाढ़ीविराट सफेद दाढ़ी
Previous Post

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मिले CSK के खिलाड़ियों से, पत्नी साक्षी का आया रिएक्शन

Next Post

वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी, बहरेपन की दवा करेगी कोरोना का खात्मा?

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Voter Lists
पंजाब

पंजाब की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कितने नाम जुड़े और कितने घटे

12/10/2026
Next Post

वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी, बहरेपन की दवा करेगी कोरोना का खात्मा?

यह भी पढ़ें

Chandra Grahan

आज लगेगा साल का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, भारत के इन शहरों में आएगा नजर

07/09/2025
cm dhami

सीएम धामी आज से दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर, प्रवासियों से करेंगे संवाद

21/05/2022
सिर्फ लॉक-अनलॉक नहीं! कार की चाबी से कर सकते हैं ये 5 कमाल के काम

सिर्फ स्टार्ट करना या लॉक-अनलॉक नहीं! कार की चाबी से कर सकते हैं ये कमाल के काम

01/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version