• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच पर अकेले भारी पड़े विराट कोहली

Desk by Desk
11/10/2020
in Categorized
0
RCB & CSK

इंडियन प्रीमियर लीग

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 25वें मैच में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को 37 रनों से हरा दिया। इस सीजन में सीएसके की यह पांचवी हार थी। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने प्वाइंट टेबल की टॉप फोर टीमों में अपनी एंट्री दर्ज करवा ली।

इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने 90 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान चार चौके और चार छक्के जमाए। उन्होंने सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल (34 गेंद में 33 रन, दो चौके और एक छक्का) के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 रन और फिर शिवम दुबे (नाबाद 22) के साथ पांचवें विकेट के लिए नाबाद 76 रन की पार्टनरशिप की।

कोहली के टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चार विकेट पर 169 रन बनाए जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। दोनों टीमों को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और दोनों ही जीत दर्ज करने के लिए बेताब थीं। पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने बाजी मारी, उसकी छह मैचों में यह चौथी जीत है।

केकेआर के सुनील नरेन की गेंदबाजी एक्शन पर फिर उठे सवाल

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अंबाती रायुडू (42 रन, 40 गेंद में चार चौके) और केदार जाधव की जगह प्लेइंग इलेवन में उतारे गए एन जगदीशन (33 रन, 28 गेंद) ने तीसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी निभाई। पर इन दोनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका और टीम को सात मैचों में पांचवीं हार झेलनी पड़ी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए क्रिस मौरिस ने 19 रन देकर तीन जबकि वाशिंगटन सुंदर ने दो विकेट चटकाए। इसुरू उडाना और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच (02) फिर असफल रहे। दीपक चाहर की इनस्विंगर के सामने उन्होंने बिलकुल फ्रंट फुट नहीं हिलाया और इस गेंद ने उनके स्टंप उखाड़ दिए।

फिंच इस तरह पॉवरप्ले में तीसरी बार आउट हुए। अब कोहली क्रीज पर थे। कोहली और पडीक्कल की मौजूदगी के बावजूद टीम का पॉवरप्ले में स्कोर एक विकेट पर 36 रन था। पडीक्क्ल ने 10वें ओवर में कर्ण शर्मा की गुड लेंथ गेंद पर लांग आन में पारी का पहला छक्का जमाया जिससे 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर एक विकेट पर 65 रन था।

Tags: Chennai Super Kingscricketcricket newsCSKDubai Cricket StadiumIndian Premier LeagueIPLmahendra singh dhonims dhoniRCBRoyal Challengers Bangalorevirat kohliआईपीएलआरसीबीइंडियन प्रीमियर लीगएमएस धोनीक्रिकेटक्रिकेट न्‍यूजचेन्नई सुपर किंग्समहेंद्र सिंह धोनीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरविराट कोहलीसीएसके
Previous Post

केकेआर के सुनील नरेन की गेंदबाजी एक्शन पर फिर उठे सवाल

Next Post

आधार कार्ड अब दिखेगा एटीएम कार्ड की तरह, जानें पाने का आसान तरीका

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
Aadhaar card

आधार कार्ड अब दिखेगा एटीएम कार्ड की तरह, जानें पाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

बहू की हत्यारोपी सास को आजीवन कारावास, दस हजार का जुर्माना

30/10/2021
CM Yogi Adityanath inaugurated Regency Hospital

इलाज के लिए सुविधा और पैसे की कोई कमी नहीं : सीएम योगी

17/08/2025
Arshad Nadeem

लश्कर के आतंकी के साथ दिखे अरशद नदीम, सामने आया होश उड़ाने वाला Video

13/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version