• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक बार फिर टूटा विराट कोहली का सपना

Desk by Desk
07/11/2020
in Categorized
0
virat kohli

विराट कोहली

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अबुधाबी| अनुभवी केन विलियम्सन की नाबाद 50 रन की बेशकीमती अर्धशतकीय पारी और ऑलराउंडर जेसन होल्डर (25 रन पर तीन विकेट और नाबाद 24) के जबरदस्त ऑलराउंड खेल की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में शुक्रवार को छह विकेट से हराकर क्वालीफायर दो में जगह बना ली जहां उसका मुकाबला आठ नवम्बर को दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

हैदराबाद ने बैंगलोर को 20 ओवर में सात विकेट पर 131 रन के स्कोर पर रोका और कुछ नाजुक क्षणों से गुजरते हुए 19.4 ओवर में चार विकेट पर 132 रन बनाकर रोमांचक जीत हासिल कर ली। इस हार के साथ ही विराट की बैंगलोर टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई और विराट का लगातार आठवें साल अपनी कप्तानी में खिताब से हाथ खाली रह गया।

उपग्रह EOS-01 की उलटी गिनती शुरू, आज 3.02 बजे होगा लॉन्च

हैदराबाद का आठ नवम्बर को अबुधाबी में ही होने वाले दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुकाबला होगा और इस मुकाबले की विजेता टीम 10 नवम्बर को फाइनल में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। वॉर्नर ने इस आईपीएल में 11वीं बार टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला किया।

होल्डर ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल को 15 रन के स्कोर तक पवेलियन भेजकर बैंगलोर को शुरुआत से ही बैकफुट पर धकेल दिया। एबी डिविलियर्स ने एकतरफा संघर्ष करते हुए 43 गेंदों में पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 56 रन बनाए और 18वें ओवर में जाकर आउट हुए। आरोन फिंच ने 30 गेंदों पर 32 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया। फिंच और डिविलियर्स ने तीसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की। बैंगलोर की पारी में यही सबसे बड़ी साझेदारी रही।

विराट ने कल अपना जन्मदिन मनाया था लेकिन अपने जन्मदिन के अगले दिन वह सात गेंदों में छह रन बनाकर आउट हुए। होल्डर की गेंद पर विराट का कैच विकेटकीपर श्रीवत्स गोस्वामी ने लपका। पडीक्कल ने एक रन बनाया और उनका कैच प्रियम गर्ग ने लपका। पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम ने फिंच का शिकार किया जबकि मोइन अली खाता खोले बिना फ्री हिट पर रन आउट हो गए।

Tags: cricketcricket newsDavid WarnerHindi Cricket NewsHyderabad BangaloreIPL EliminatorIPL Eliminator 2020Jason Holderkane williamsonlatest cricket newsRoyal Challengers Bangalorevirat kohliआईपीएल एलिमिनेटरआईपीएल एलिमिनेटर 2020केन विलियमसनक्रिकेटजेसन होल्डरडेविड वॉर्नरविराट कोहलीहैदराबाद बैंगलोर
Previous Post

उपग्रह EOS-01 की उलटी गिनती शुरू, आज 3.02 बजे होगा लॉन्च

Next Post

एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद-बैंगलोर होंगे आमने-सामने

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
Royal Challengers Banglore vs Sunrisers Hyderabad

एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद-बैंगलोर होंगे आमने-सामने

यह भी पढ़ें

ancestors

घर में इस हिस्से में लगाएं पितरों की तस्वीर, बना रहेगा आशीर्वाद

20/09/2024
CM Dhami

Tunnel Rescue: सीएम धनी ने मजदूरों को सौंपे एक-एक लाख के चेक, रैट माइनर्स को देंगे इतनी प्रोत्साहन राशि

29/11/2023
CUET-UG

CUET-UG री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, इस दिन आएगा रिजल्ट

16/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version