• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पश्चिम बंगाल में कड़ी सुरक्षा के बीच सातवें चरण के लिए मतदान शुरू

Writer D by Writer D
26/04/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
bengal voting

bengal voting

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए आठ चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में 34 सीटों के लिए सोमवार सुबह अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया।

सातवें चरण के मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हो गया। इस दौरान मुर्शिदाबाद सहित राज्य के अन्य सभी पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइन कतार देखी गयी, जो वोट डालने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य के सभी पोलिंग बूथ पर कोरोना प्रोटोकाल को पालन करवाया जा रहा है।

राज्य में सातवें चरण का मतदान आज सुबह पांच जिलों और 34 विधानसभा सीटों पर शुरू हुआ। जिन पांच जिलों में मतदान हो रहा है उनमें मालदा पार्ट-एक, कोलकाता दक्षिण, मुर्शिदाबाद पार्ट-एक, पश्चिम वर्द्धमान और दक्षिण दिनाजपुर शामिल हैं। बंगाल में सातवें चरण में 34 सीटों पर 37 महिला प्रत्याशियों समेत कुल 268 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। इससे पहले इस चरण में 36 सीटों पर चुनाव होना था जिनमें से शमशेरगंज और जांगीपुर क्षेत्रों के उम्मदवारों के निधन के कारण 34 सीटों पर चुनाव हो रहा है।

चुनाव आयोग ने शमशेरगंज और जांगीपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए फिर से चुनाव अधिसूचना जारी की है। इन दोनों स्थानों पर अब 16 मई को चुनाव होंगे तथा पूरी चुनाव प्रकिया 21 मई तक पूरी कर ली जाएगी।

राज्य में अब तक हुए छह चरणों के चुनाव में 294 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 223 पर मतदान संपन्न हो चुके हैं।

चुनाव आयोग ने राज्य में स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए केन्द्रीय और राज्य सुरक्षा बलों को तैनात कर व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किये है।

बंगाल में सातवें चरण में उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 39.87 लाख महिला एवं 221 उभयलिंगी मतदाताओं समेत कुल 81.88 लाख से अधिक मतदाता करेंगे। मतदान के लिए कुल 11,376 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।

राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी सभी 34 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। संयुक्त मोर्चा के बैनर के तहत चुनाव लड़ रही कांग्रेस 18, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 12, आईएसएफ चार, आरएसपी तीन एवं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी 25 सीटों और 63 निर्दलीय समेत अन्य 74 उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Tags: Bengal Electionbengal votingElection newsNational news
Previous Post

हनुमान जयंती 2021: इस मंत्र के जाप से करें बजरंगबली की आराधना, जानें शुभ मुहूर्त

Next Post

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए कोविड प्रोटोकॉल के साथ मतदान शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

पंजाब में CBI रेड पर सियासत गरम, भगवंत मान बोले- ‘चुनाव आ गए’

07/10/2026
cm bhagwant mann
पंजाब

CBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं

07/10/2026
उत्तराखंड

सरकारी खरीद में BIS मानकों का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

07/10/2026
Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Next Post
panchayat elections

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए कोविड प्रोटोकॉल के साथ मतदान शुरू

यह भी पढ़ें

PM Modi

देवभूमि निश्चित रूप से निवेश के बहुत सारे द्वार खोलने जा रही : मोदी

08/12/2023
CM Yogi inaugurated the 5th Gomti Book Festival-2026

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

12/09/2026
UP Lekhpal

ICSI CS प्रोफेशनल का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर करें चेक

25/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version