• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में पहले चरण का मतदान संपन्न, कैराना में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

Writer D by Writer D
10/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, लखनऊ
0
voting

voting

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव (up election) के पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर गुरुवार को मतदान (votimg) शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हो गया।

मतदान की निर्धारित अवधि सायं छह बजे, मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं का प्रवेश बंद किये जाने तक लगभग 58 प्रतिशत मतदान हो चुका था। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के मुतााबिक गुरुवार को सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान पूर्वनिर्धारित समय सीमा के तहत सायं छह बजे संपन्न हो गया।

सबसे ज्यादा मतदान कैराना (65.3%) में और सबसे कम साहिबाबाद (38%) में हुआ है। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 58 सीटों पर 11 जिलों के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

60 साल की है चुनाव में लगने वाली नीली स्याही, जानिए इसका इतिहास

गौरतलब है कि राज्य की 403 विधान सभा सीटों पर 10 फरवरी से सात मार्च के बीच सात चरण में मतदान कराया जाना है।

यूपी में पहले चरण की वोटिंग जारी, प्रथम दो घंटे में करीब आठ प्रतिशत मतदान

निर्वाचन नियमों के मुताबिक मतदान वाली सभी 58 सीटों पर सायं छह बजे मतदान की अवधि पूरी होने पर 10,833 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के प्रवेश को बंद कर दिया गया। इसके बाद मतदान केन्द्रों के अंदर मौजूद मतदाता ही मतदान कर सकेंगे। इसके बाद ही आयोग की ओर से मतदान का प्रतिशत बताया जायेगा।

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया मतदान, कहा- ये चुनाव महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है

गौरतलब है कि गुरुवार को पहले चरण के मतदान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और हाथरस जिलों की 58 सीटों पर 10,833 मतदान केन्द्रों के 25,880 मतदान स्थलों पर वोट डाले गये। इसके साथ ही 11 जिलों के 2.28 करोड़ मतदाताओं ने 73 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 623 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया।

107 साल की सुशीला ने देश के विकास के लिए दबाया EVM का बटन

आयोग की ओर से बताया गया कि दिन भर चले मतदान के दौरान कुछ मतदान केन्द्रों पर ईवीएम में मामूली गड़बड़ी की शिकायतें सामने आयीं। चुनावकर्मियों ने ऐसे केन्द्रों पर ईवीएम की गड़बड़ी को यथाशीघ्र दुरुस्त करने का दावा किया है।

Tags: Election 2022elections 2022pm modiUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सहारनपुर में गरजे सीएम योगी, कहा- पांच वर्षों में तोड़ी माफियाराज की रीढ़

Next Post

एलन बॉर्डर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं कोहली, सिर्फ इतने रन दूर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूर्वी यूपी के पकवान को मिलेगी ग्लोबल पहचान

19/09/2026
Next Post
Kohli

एलन बॉर्डर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं कोहली, सिर्फ इतने रन दूर

यह भी पढ़ें

Malabar Express caught fire

मालाबार एक्सप्रेस के पार्सल कोच में आग लगी, यात्रियों की सतर्कता से बड़ा  हादसा टला

17/01/2021
सांसद अफजाल अंसारी MP Afzal Ansari

मुख्तार के भाई सांसद अफजाल अंसारी की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर

30/10/2020
पैंगॉन्ग झील

चीन ने पैंगॉन्ग झील में बनाने शुरू किए अपने नए कैंप

31/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version