• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वेड, मैक्सवेल, स्वेप्सन ने दिलाई AUS को जीत

Desk by Desk
08/12/2020
in Categorized
0
indian cricket team

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिडनी| मैथ्यू वेड और ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतकों के बाद लेग स्पिनर मिशेल स्वेप्सन की फिरकी के जादू से ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट मैच में भारत को 12 रन से हराकर टीम इंडिया के लगातार 10 जीत के विजय अभियान को रोक। टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

भारत सीरीज के पहले दो मैच जीत चुका था, लेकिन उसका 3-0 से क्लीन स्वीप का सपना टूट गया। ऑस्ट्रेलिया के 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली की 85 रन की पारी के बावजूद स्वेप्सन (23 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के कारण 20 ओवर में सात विकेट पर 174 रन ही बना सकी। कोहली ने 61 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के मारे लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी था।

सचिन तेंदुलकर के बाद विराट कोहली बने यह कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया ने वेड (80) और मैक्सवेल (54) के अर्धशतक और दोनों के बीच तीसरे विकेट की 90 रन की साझेदारी की बदौलत पांच विकेट पर 186 रन बनाए। वेड ने स्टीव स्मिथ (24) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े। वेड ने करियर की बेस्ट पारी के दौरान 53 गेंद का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के लगाए, जबकि मैक्सवेल ने 36 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के जड़े।

वेड और मैक्सवेल की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम अंतिम नौ ओवर में 99 रन जोड़ने में सफल रही। भारत को खराब फील्डिंग का खामियाजा भी भुगतना पड़ा। उसने कम से कम दो कैच टपकाने के अलावा एक स्टंप का मौका भी गंवाया जबकि कई बार मिसफील्ड की।

Tags: andrew tyeaus vs ind t20australia vs india t20cricketcricket newsDarcy ShortDeepak Chaharglenn maxwellind a vs aus aind vs aus 2020 t20ind vs aus t20ind vs aus t20 2020ind vs aus t20 live scoreind vs aus testindia a vs australia aindia australia t20india vs australiaindia vs australia 2020 t20india vs australia t20indian cricket teamT Natarajanyuzvendra chahalऑस्ट्रेलिया बनाम भारतक्रिकेटभारत ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीजभारत बनाम ऑस्ट्रेलियालाइव टी20 सीरीजविराट कोहलीहार्दिक पांड्या
Previous Post

सचिन तेंदुलकर के बाद विराट कोहली बने यह कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी

Next Post

विराट कोहली के DRS के फैसले को लेकर छिड़ा विवाद

Desk

Desk

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
virat kohli

विराट कोहली के DRS के फैसले को लेकर छिड़ा विवाद

यह भी पढ़ें

collided

टैंकर से टकराई नेपाली मजदूरों से भरी विंगर, 3 की मौत, CM योगी ने जताया दुख

21/05/2022
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

योगी के रामराज में प्रदेश शराबराज बन गया है : अजय कुमार लल्लू

05/04/2021

CM योगी ने श्रद्धालुओं को दिया तोहफा, साप्तााहिक बंदी में भी खुलेंगे धार्मिक स्थल

21/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version