• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

MSP था, MSP है और MSP रहेगा…. खत्म कीजिए आंदोलन : मोदी

Writer D by Writer D
08/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कोरोना की चर्चा करते हुए कहा कि पूरी दुनिया एक बड़े संकट से जूझ रही है। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संकट आया, तो भारत के लिए दुनिया चिंतित थी। अगर भारत खुद को नहीं संभाल पाया तो दुनिया के लिए संकट होगा। भारत ने अपने देश के नागरिकों की रक्षा करने के लिए एक अज्ञात दुश्मन से जंग लड़ी। लेकिन आज दुनिया इस बात पर गर्व कर रही है कि भारत ने ये लड़ाई जीती है। यहां पढ़िए प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की बड़ी बात

राज्यसभा में पीएम ने कहा कि शायद ही किसी ने सोचा होगा कि मानव जाति को ऐसे कठिन दौर से गुजरना होगा, अनेक चुनौतियों के बीच राष्ट्रपति जी का इस दशक का पहला भाषण हुआ। जब पूरे विश्व पटल की तरफ देखते हैं, भारत के युवा मन को देखते हैं तो ऐसा लगता है कि आज भारत सच्चे में एक अवसरों की भूमि है।

राज्यसभा में पीएम ने मैथिलीशरण गुप्त की कविता की पंक्तियां पढ़ी, जो हैं- अवसर तेरे लिए खड़ा है, फिर भी तू चुपचाप पड़ा है। तेरा कर्मक्षेत्र बड़ा है, पल पल है अनमोल। अरे भारत! उठ, आंखें खोल..! उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में अगर कहा जाता तो ऐसे कहते- अवसर तेरे लिए खड़ा है, तू आत्मविश्वास से भरा पड़ा है, हर बाधा हर बंदिश को तोड़, अरे भारत आत्मनिर्भरता के पथ पर दौड़।

Manmohan ji is here, I’d read out his quote. Those taking a U-Turn (farm laws) will perhaps agree with him. “There are other rigidities because of marketing regime set up in 1930s which prevent our farmers from selling their produce where they get highest rate of return…”: PM pic.twitter.com/npAfVwLHlv

— ANI (@ANI) February 8, 2021

अपने भाषण में पीएम ने कहा कि कोरोना की लड़ाई जीतने का यश किसी सरकार को नहीं जाता है, किसी व्यक्ति को नहीं जाता है लेकिन हिंदुस्तान को तो जाता है। गर्व करने में क्या जाता है? विश्व के सामने आत्मविश्वास से बोलने में क्या जाता है?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने महामारी के दौरान वैश्विक संबंधों में एक स्थिति और छवि को मजबूत किया है। यही नहीं, इसी अवधि के दौरान इसने हमारे संघवाद को भी मजबूत किया है।

हरियाणा से बिहार भेजी जा रही 38 लाख की अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र को लेकर यहां काफी उपदेश दिए गए हैं। लेकिन मैं नहीं मानता कि जो बातें यहां बताई गईं हैं, उसमें देश का कोई भी नागरिक भरोसा करेगा। भारत का लोकतंत्र ऐसा नहीं है कि जिसकी खाल हम इस तरह से उधेड़ सकते हैं। भारत लोकतंत्र की जननी है, भारत का प्रशासन लोकतांत्रिक है, इसकी परंपरा, संस्कृति, विरासत, और इच्छाशक्ति लोकतांत्रिक है, जो हमें एक लोकतांत्रिक देश बनाता है।

PM reitertes in Rajya Sabha ‘MSP tha, MSP hai aur MSP rahega.’

He is replying in the House to the Motion of Thanks on the President’s Address. pic.twitter.com/CsqDxJHBxO

— ANI (@ANI) February 8, 2021

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि हमारा लोकतंत्र किसी भी मायने में वेस्टर्न इंस्टीट्यूशन नहीं है। ये एक ह्यूमन इंस्टीट्यूशन है। भारत का इतिहास लोकतांत्रिक संस्थानों के उदाहरणों से भरा पड़ा है। प्राचीन भारत में 81 गणतंत्रों का वर्णन मिलता है। भारत का राष्ट्रवाद न तो संकीर्ण है, न स्वार्थी है, न आक्रामक है। ये सत्यम, शिवम, सुंदरम मूलों से प्रेरित है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर है। भारत की कृषि उपज एक रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। हम इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के मामले में दूसरे स्थान पर हैं और हर महीने, हम यूपीआई के माध्यम से 4 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन करते हैं। अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत शीर्ष पांच देशों में से एक बन गया है।

#WATCH LIVE: PM Modi replies in Rajya Sabha to the Motion of Thanks on the President’s Address.(Source: Rajya Sabha TV) https://t.co/FkIpRmd9kN

— ANI (@ANI) February 8, 2021

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सदन में किसान आंदोलन की भरपूर चर्चा हुई है। ज्यादा से ज्यादा समय जो बात बताई गईं वो आंदोलन के संबंध में बताई गई। किस बात को लेकर आंदोलन है उस पर सब मौन रहे। जो मूलभूत बात है, अच्छा होता कि उस पर भी चर्चा होती।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि फसल बीमा योजना के तहत छोटे और बड़े किसानों को 90,000 करोड़ रुपये उनके खाते में दिए गए हैं। हम फैसला किया है कि हम हर किसान और मछुआरे को किसान क्रेडिट कार्ड देंगे। अब तक 1.75 करोड़ किसानों को क्रेडिट कार्ड मिल गया है।

ओवैसी का पीएम पर हमला, कहा- 56 इंच का सीना होता तो चीन को सबक सीखा चुके होते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब लाल बहादुर शास्त्री जी को जब कृषि सुधारों को करना पड़ा, तब भी उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। लेकिन वो पीछे नहीं हटे थे। तब लेफ्ट वाले कांग्रेस को अमेरिका का एजेंट बताते थे, आज मुझे ही वो गाली दे रहे हैं। पीएम ने कहा कि कोई भी कानून आया हो, कुछ वक्त के बाद सुधार होते ही हैं।

पीएम मोदी ने अपील करते हुए कहा कि आंदोलनकारियों को समझाते हुए हमें आगे बढ़ना होगा, गालियों को मेरे खाते में जाने दो लेकिन सुधारों को होने दो। पीएम मोदी ने कहा कि बुजुर्ग आंदोलन में बैठे हैं, उन्हें घर जाना चाहिए। आंदोलन खत्म करें और चर्चा आगे चलती रहे. किसानों के साथ लगातार बात की जा रही है।

पीएम मोदी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि MSP है, था और रहेगा। मंडियों को मजबूत किया जा रहा है। जिन 80 करोड़ लोगों को सस्तों में राशन दिया जाता है, वो भी जारी रहेगा। किसानों की आय बढ़ाने के लिए दूसरे उपाय पर बल दिया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि अगर अब देर कर देंगे, तो किसानों को अंधकार की तरफ धकेल देंगे।

Tags: Kisan andolanmanmohan sinaghNational newspm modirajyasabhaSharad Pawar
Previous Post

हरियाणा से बिहार भेजी जा रही 38 लाख की अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Next Post

उत्तराखंड जल प्रलय: क्षतिग्रस्त सुरंग में मलबा भरा, 170 लापता

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
uttrakhand tragedy

उत्तराखंड जल प्रलय: क्षतिग्रस्त सुरंग में मलबा भरा, 170 लापता

यह भी पढ़ें

Vat Savitri

वट सावित्री व्रत पर बन रहे कई दुर्लभ संयोग, सोमवती अमावस्या और शनि जयंती से मिलकर बना त्रियोग विशेष फलकारी

25/05/2025
Sharara Suit

दिवाली में इस सूट में दिखाएं अपना बेहतरीन लुक

13/10/2024
property seized

शराब माफिया व हिस्ट्रीशीटर सुखबीर की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

03/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version