• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हम भारत में नहीं लागू होने देंगे शरिया कानून : योगी

Writer D by Writer D
25/05/2024
in उत्तर प्रदेश, चंदौली, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंदौली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत करने वाले कांग्रेस को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि यह कहते हैं कि सत्ता में आने पर पर्सनल लॉ लागू करेंगे यानी भारत के अंदर तालिबानी शासन लगाएंगे। उनकी सरकार बनीं तो कानून बदल देंगे। मुसलमानों को आरक्षण देंगे। पिछड़ी, अनुसूचित जाति व जनजाति का आरक्षण काटकर देंगे। भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण लागू नहीं होने देगी। हम भारत के अंदर शरिया कानून लागू नहीं होने देंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लोकसभा चुनाव में चंदौली सीट से भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री डॉ महेन्द्रनाथ पांडेय के समर्थन में जिला मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर काॅलेज में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। चुनावी जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ को देख उत्साहित मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को इंडी गठबंधन के नेताओं ने क्षति पहुंचाई है। धर्म के आधार पर आरक्षण देने के कारण ही देश का बंटवारा हुआ। कांग्रेस सपा की सरकार बनी तो इसी तरह का एक और और बंटवारा हो सकता है। इंडी गठबंधन जनता को गुमराह कर रहा है कि देश में एनडीए सरकार आएगी तो संविधान बदल देंगे, लेकिन जनता इनके झूठ को समझ गयी है। जनता अच्छी तरह से जानती है कि मोदी सरकार ने ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सम्मान किया है। मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में बाबा साहब के पंच तीर्थ बनाए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री और लोकसभा प्रत्याशी डाॅ. महेंद्र नाथ पांडेय के पक्ष में वोट की अपील की।

ममता के बयान से खफा योगी बोले, हिन्दू विरोधी है इंडिया गठबंधन

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि आज चंदौली विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आज सबसे अधिक वॉटर वे का लाभ चंदौलीवासियों को ही मिल रहा है। वहीं विरासत का सम्मान भी हो रहा है। यहां पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर बना स्मारक इसका जीता जागता उदाहरण है। काशी में काशी विश्वनाथ धाम के साथ ही भगवान मारकंडेय धाम का सुंदरीकरण सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि चंदौली में बाबा कीनाराम के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है। यहां की सड़कें फोर लेन की बन रही हैं। फ्लाईओवर और पुल का जाल बिछाया जा रहा है। चंदौली कृषि बाहुल्य क्षेत्र है। ऐसे में यहां सिंचाई के लिए किसानों को नई-नई सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ भी सबसे अधिक चंदौली को ही दिया गया है। श्रमिकों, गरीबों के अनाथ और निराश्रित बच्चों को अटल आवासीय विद्यालय में हाईटेक टेक्नलॉजी से शिक्षा दी जा रही है।

कांग्रेस और सपा काे वोट देकर आप पाप के भागीदार न बनें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में एक भी आतंकी वारदात नहीं हुई है। आज तो पटाखा भी जोर से फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देने लगता है। पिछले 10 वर्षों में हमने बदलते हुए भारत को देखा है। हम एक नये भारत का दर्शन कर रहे हैं, जिसमें दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है, सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद- नक्सलवाद पर प्रभावी अंकुश लगा है। वहीं इंडी गठबंधन देश को दोबारा गर्त में धकेलना चाहता है। विरोधी दलों पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव ने प्रदेश में सरकार बनते ही आतंकवादियों का मुकदमा वापस लिया था। सपा आतंकवादी एवं नक्सलियों की पोषक हैं। ये अपराधियों व माफियाओं को संरक्षण देते हैं । और मैंने तो उनका राम नाम सत्य कर दिया। देश से आतंकवाद व नक्सलवाद समाप्त हो गया है।

समाजवादी पार्टी को रामद्रोही करार कर मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि राम जन्मभूमि व श्री संकट मोचन मंदिर पर हमला करने वाले आतंकियों के मुकदमें अखिलेश यादव ने वापस लिए थे। रामलला को 500 वर्ष बाद विराजमान कर दे, वही रामभक्त है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परम रामभक्त हैं। उनके नेतृत्व में 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ। अयोध्या में रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि तीन चरणों में देश में लहर चल रही थी। वह अब मोदी की सुनामी बन चुकी है। लोगों के मन में एक ही नारा गूंज रहा है। एक बार फिर मोदी सरकार,अबकी बार 400 पार । कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय के 10 वर्षों के कार्यकाल की पुस्तिका का भी विमोचन किया।

सभा में भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, साधना सिंह, विधायक सुशील सिंह, रमेश जायसवाल, कैलाश आचार्य, बीजेपी जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Tags: chandauli newscm yogilok sabha elections 2024up newsYogi News
Previous Post

राजकोट में गेम जोन में लगी भीषण आग, 22 की मौत, कई फंसे

Next Post

बारूद फैक्टरी में हुए विस्फोट मामले की होगी मजिस्ट्रीयल जांच: सीएम साय

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी

13/10/2026
Main Slider

2017 से पहले जो सत्ता में थे, वही लूट-खसोट करते थे, जो रहनुमा थे वही चोर भी थे: सीएम योगी

13/10/2026
Main Slider

सपा को बड़ा झटका! तीन विधायक BJP में होंगे शामिल, पंकज चौधरी-स्मृति ईरानी रहेंगे मौजूद

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एयर शो की तैयारियों का लेंगे जायजा

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज बसों का संचालन ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

13/10/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

बारूद फैक्टरी में हुए विस्फोट मामले की होगी मजिस्ट्रीयल जांच: सीएम साय

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय स्वीकृति

23/11/2021
अचानक आई बारिश

अचानक आई बारिश ने प्रदर्शनकारी किसानों की समस्याओं को दो गुना बढ़ा दिया

03/01/2021
cm yogi

रामनगरी को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी बनाने के लिए समय से कार्य करें अफसर: सीएम योगी

27/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version