• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अस्त्र -शस्त्रों की प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

Writer D by Writer D
26/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सिद्धार्थनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी – चौरा शताब्दी समारोह के अंतर्गत कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा संग्रहालय में संकलित अस्त्र – शस्त्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन महानिदेशक, उत्तर प्रदेश होमगार्ड श्री विजय कुमार द्वारा किया गया।

प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह का आरंभ कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ हुआ। प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार एवं संग्रहालय के निदेशक डॉ आनंद कुमार सिंह सहित उपस्थित अधिकारियों / कर्मचारियों एवं गणमान्य जन ने अमर शहीदों के योगदान को याद करते हुए कारगिल युद्ध के परमवीर चक्र विजेताओं के चित्रों पर श्रद्धा – सुमन अर्पित किए ।

प्रदर्शनी में ताम्र – पाषाणिक हथियारों से लेकर आधुनिक आग्नेयास्त्रों तक का प्रदर्शन रोचक ढंग से किया गया है। प्रदर्शित प्रमुख सामग्रियों में धनुष – बाण, शमशीरें, पत्ता, जुल्फिकार, खड्ग एवं खण्डा आदि तलवारों के साथ विविध प्रकार की कटारों,खुखरी, जमधर तथा आधुनिक आग्नेयास्त्रों यथा एकनाली व दोनाली बंदूक तथा तमंचा आदि का प्रदर्शन किया गया है ।

प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि महानिदेशक, उत्तर प्रदेश होमगार्ड श्री विजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल युद्ध को ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय सेनाओं ने अपने पराक्रम से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने वाली पाकिस्तानी सेना को खदेड़ कर 26 जुलाई 1999 को पूर्ण विजय प्राप्त की थी। तभी से कारगिल के वीरों का सम्मान प्रदान करने हेतु प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल दिवस के रुप में मनाया जाता है। उक्त अवसर पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए संग्रहालय के निदेशक ,डा.आनंद कुमार सिंह ने कहा कि आज की प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को शौर्य व वीरता की भारतीय परंपरा से परिचित कराना है। इस प्रदर्शनी में इतिहास के विविध काल खंडों में प्रयुक्त अस्त्र – शस्त्रों को प्रदर्शित किया गया है।

इस अवसर पर राज्य संग्रहालय, उत्तर प्रदेश संग्रहालय निदेशालय तथा लोककला संग्रहालय की अधिकारी अलशाज फातमी, डॉ मीनाक्षी खेमका, डॉ विनय कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

Tags: kargil divasKargil Vijay Divassiddharthnagar news
Previous Post

श्रम विभाग अभियान चलाकर श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रहा : प्रसाद

Next Post

साइबर अपराध के मामलों में प्रभावी कार्रवाई 385 गिरफ्तार, करोड़ो बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Next Post
Cyber Fraud

साइबर अपराध के मामलों में प्रभावी कार्रवाई 385 गिरफ्तार, करोड़ो बरामद

यह भी पढ़ें

Wasim Rizvi

वसीम रिजवी ने धर्म के बाद अब बदली जाति, ब्राह्मण से हो गए ठाकुर

01/11/2024
Hotel

अब होटल चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी, गेस्ट की डिटेल ऑनलाइन रखना होगा जरूरी

07/06/2023
cm yogi

एसआईआर अभियान में जुटें कार्यकर्ता, लोकतंत्र की मजबूती का दायित्व निभाएं: सीएम योगी

19/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version