• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

WhatsApp का 2026 धमाका, वीडियो कॉल में फायरवर्क्स, नए स्टिकर और स्टेटस में बड़ा बदलाव

Desk by Desk
31/12/2025
in Tech/Gadgets
0
WhatsApp का New Year 2026 धमाका, वीडियो कॉल में आतिशबाजी, नए स्टिकर और स्टेटस में बड़ा बदलाव
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नए साल से पहले WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए New Year 2026 से जुड़े खास फीचर्स लॉन्च कर दिए हैं. मेटा के अनुसार, नया साल व्हाट्सएप का सबसे व्यस्त दिन होता है, जब दुनियाभर में मैसेज और कॉल का रिकॉर्ड टूट जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने नए स्टिकर, वीडियो कॉल इफेक्ट्स और स्टेटस टूल्स पेश किए हैं. ये फीचर्स यूजर्स को नए साल की शुभकामनाएं और जश्न को और खास बनाने में मदद करेंगे.

नए साल पर WhatsApp क्यों रहता है सबसे ज्यादा एक्टिव

WhatsApp का कहना है कि New Year के मौके पर प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा एक्टिविटी देखी जाती है. आम दिनों में जहां रोजाना 100 अरब से ज्यादा मैसेज और करीब 2 अरब कॉल होते हैं, वहीं नए साल के दिन यह आंकड़ा और भी ऊपर चला जाता है. अलग-अलग देशों और टाइम जोन में रहने वाले लोग इसी दिन दोस्तों और परिवार से जुड़ते हैं. इसी भारी ट्रैफिक को ध्यान में रखकर व्हाट्सएप हर साल खास फीचर्स लाता है.

वीडियो कॉल में फायरवर्क्स और कन्फेटी का मजा

WhatsApp New Year 2026 अपडेट में वीडियो कॉल को और मजेदार बना दिया गया है. अब यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन पर फायरवर्क्स, कन्फेटी और स्टार्स जैसे इफेक्ट्स जोड़ सकते हैं. इसके अलावा 2026 के लिए एक खास स्टिकर पैक भी लॉन्च किया गया है, जिससे चैट और ग्रुप में नए साल की शुभकामनाएं भेजी जा सकें. कन्फेटी इमोजी पर रिएक्शन देने पर चैट में एनिमेशन भी दिखाई देगा.

स्टेटस और ग्रुप चैट के लिए नए टूल्स

व्हाट्सएप पहली बार स्टेटस के लिए एनिमेटेड स्टिकर लेकर आया है. यूजर्स 2026 थीम वाले लेआउट के साथ स्टेटस शेयर कर सकते हैं. इसके साथ ही ग्रुप चैट में न्यू ईयर पार्टी प्लान करने के लिए इवेंट बनाने, उसे पिन करने और RSVP लेने जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं. पोल्स के जरिए खाना या एक्टिविटी तय की जा सकती है और लाइव लोकेशन से सभी लोग आसानी से जगह तक पहुंच सकते हैं.

2026 में WhatsApp पर आने वाले बड़े बदलाव

व्हाट्सएप के बीटा अपडेट्स से संकेत मिले हैं कि 2026 में कई बड़े फीचर्स आएंगे. इनमें Meta AI से चलने वाले Imagine टूल्स शामिल हैं, जिससे यूजर्स स्टेटस फोटो को एडिट, एनिमेट और ऑब्जेक्ट रिमूव कर सकेंगे. इसके अलावा यूजरनेम रिजर्वेशन सिस्टम पर भी काम चल रहा है, जिससे फोन नंबर पर निर्भरता कम होगी. सुरक्षा के लिए एडवांस चैट क्लियरिंग और सख्त अकाउंट सिक्योरिटी मोड जैसे फीचर्स भी आने की तैयारी में हैं.

Tags: whatsapp
Previous Post

तेज धूप में भी आएंगी क्लियर फोटो… इस स्मार्टफोन में होगा बड़ा कैमरा अपग्रेड

Next Post

नजर के चश्मे से मिलेगा छुटकारा, इन योगासन से बढ़ाएं आंखों की रोशनी

Desk

Desk

Related Posts

WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का नया ‘जादू’: 15 मिनट में मैसेज गायब! अब चैट में नहीं बचेगा कोई भी ‘सबूत’

23/03/2026
Amazon
Tech/Gadgets

शुरू हो गई Amazon की बड़ी Electronics Sale, स्मार्टफोन, TV और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर ऑफर

08/03/2026
Google CEO Sundar Pichai met PM Modi
Tech/Gadgets

गूगल CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोलें- भारत आकर अच्छा लगा

18/02/2026
Google Docs
Tech/Gadgets

रीड नहीं, अब सुनिए! Google Docs में आया ऑडियो समरी फीचर

14/02/2026
Apple
Tech/Gadgets

मुंबई वालों को दूसरा तोहफा! अब यहां खुलेगा Apple का नया स्टोर

13/02/2026
Next Post
Eyes

नजर के चश्मे से मिलेगा छुटकारा, इन योगासन से बढ़ाएं आंखों की रोशनी

यह भी पढ़ें

कोरोना संक्रमण

बलिया में बढ़ा कोरोना का संक्रमण, 138 नये संक्रमित मरीज मिले

13/08/2020
आईपीएल 14 वां सीजन

आईपीएल 14 वां सीजन : टाइटिल स्पांसर के तौर पर वीवो की वापसी

18/02/2021
Earrings

चेहरे के अनुसार चुने झुमके, खूबसूरती में लगाए चार चाँद

06/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version