• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नजर के चश्मे से मिलेगा छुटकारा, इन योगासन से बढ़ाएं आंखों की रोशनी

Writer D by Writer D
31/12/2025
in फैशन/शैली
0
Eyes

Eyes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बच्चे हों या बड़े, आजकल आंखों पर नजर का चश्मा लगना बहुत आम हो गया है। चश्मा लगने के पीछे सबसे बड़ा कारण है आंखों की ठीक से देखभाल ना करना। अगर आप आंखों (Eyesight) की ठीक से देखभाल नहीं करते हैं तो आंखों की समस्या बढ़ती चली जाती है। योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हर कोई रोग मुक्त जीवन जी सकता है। योग के फायदे में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही आंखों की रोशनी को बनाए रखना भी शामिल है। अगर आंखों की कमजोरी की वजह से पावर वाला चश्मा लग जाता है, तो चश्मा हटाने के लिए योग की मदद ली जा सकती है। आंखों की रोशनी (Eyesight) कम होने की वजह से सिरदर्द और आंखों से पानी निकले जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आप आंखों की रोशनी ठीक रखना चाहते हैं तो ये योगासन आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं।

शीर्षासन

शीर्षासन संस्कृत के दो शब्द शीर्ष और आसन से मिलकर बना है, जिसका अर्थ सिर के सहारे योग करना है। इस योग में व्यक्ति को सिर के बल खड़ा होना होता है, इसलिए इसे कठिन योग माना जाता है। एक मेडिकल रिसर्च के अनुसार, शीर्षासन करने से आंखों के रक्त संचार में सुधार हो सकता है। शोध में यह भी बताया गया है कि इस योग से ऑक्सीजन और पोषक तत्वों का प्रवाह बढ़ता है, जिसका सीधा फायदा आंखों को मिल सकता है।

हलासन

हलासन के दौरान शरीर का आकार जमीन को जोतने वाले हल के समान दिखाई देता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, हलासन करने से दिमाग शांत रहता है और अनिद्रा दूर हो सकती है । दरअसल, डिप्रेशन और अनिद्रा की वजह से भी आंखों की रोशनी पर नकारात्मक असर पड़ता है । इस आधार पर कहा जा सकता है कि हलासन करने का सकारात्मक असर आंखों की रोशनी पर हो सकता है।

पलकें झपकाना

आंखों से चश्मा हटाने के लिए अन्य योग में पलकें झपकाना भी शामिल है। पलकें झपकने का व्यायाम करने से आंखों की मांसपेशियों को आराम मिल सकता है। साथ ही आंखों का स्ट्रेस भी कम होता है। इन सबके कारण आंखों का स्वास्थ्य और रोशनी दोनों ही बेहतर हो सकती हैं । इसी वजह से चश्मा हटाने के लिए पलकें झपकाने वाली एक्सरसाइज को अच्छा माना जाता है।

आंखों को गोल-गोल घुमाना

चश्मा हटाने के योग में आई रोटेशन एक्सरसाइज को भी शामिल किया जा सकता है। इस एक्सरसाइज में दोनों आंखों को एक साथ गोल-गोल घुमाया जाता है। इससे आंखों के आसपास की मांसपेशियों में संतुलन बनाए रखने और आईबॉल्स की गतिविधि में सुधार करने में मदद मिल सकती है।

रोजाना पानी से धोएं आंखें

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोजाना सुबह और शाम आंखों में ठंडे पानी के छींटे मारनाचाहिए। ऐसा करने से आंखें स्वस्थ रहती हैं और उनकी रोशनी भी बढ़ती है।

सर्वांगासन

आंखों से चश्मा हटाने के लिए योग की सूची में सर्वांगासन का भी नाम शामिल है। इससे जुड़े एक मेडिकल रिसर्च में दिया है कि सर्वांगासन आंखों की दृष्टि के लिए बेहतर हो सकता है। शोध की मानें, तो यह योगासन ईएनटी एरिया यानी आंख, कान और नाक वाले हिस्से में रक्त संचार को बेहतर करके आंखों की रोशनी को बढ़ा सकता है

Tags: "Yogasanasglasses can also be removedHealthHealthy livingthe eyesight will be sharp
Previous Post

WhatsApp का 2026 धमाका, वीडियो कॉल में फायरवर्क्स, नए स्टिकर और स्टेटस में बड़ा बदलाव

Next Post

मालिश से बच्चे की खत्म होती अकड़न, ये Baby Oil है बेस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Shivling
Main Slider

सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें सही विधि

04/08/2026
Hair Color
फैशन/शैली

चुने सही हेयर कलर, लगेंगी बेहद खूबसूरत

02/08/2026
Mutton Biryani
फैशन/शैली

इस रेसिपी से बनाएं मटन बिरयानी, स्वाद ऐसा की बार-बार होगी डिमांड

02/08/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plants
फैशन/शैली

पौधों से सजाएं अपना आशियाना, यहां से लें टिप्स

02/08/2026
Next Post
Baby Massage

मालिश से बच्चे की खत्म होती अकड़न, ये Baby Oil है बेस्ट

यह भी पढ़ें

Kurtli Ambrose said that this Indian fast bowler can get 400 wickets

कर्टली एम्ब्रोस ने कहा 400 विकेट हासिल कर सकता है ये भारतीय तेज गेंदबाज

09/05/2021

Father’s Day पर Google ने बनाया खास डूडल, देखें Video

20/06/2021
Mahayogi Gorakhnath University

महायोगी गोरखनाथ विवि की उपलब्धियों में जुड़ा एक नया अध्याय

25/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version